411 REFERENCE · Wikipedia
एंडियन सभ्यता
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|250px|इंका साम्राज्य और उसकी सड़क प्रणाली ने अधिकांश एंडियन सभ्यता को अपने दायरे में ले लिया था।
एंडियन सभ्यता दक्षिण अमेरिकी के विभिन्न स्थानीय लोगों की सभ्यतायें थीं। वे दक्षिणी कोलंबिया से लेकर इक्वाडोर और पेरू तक, तटीय पेरू के रेगिस्तानों से लेकर उत्तरी चिली और उत्तर-पश्चिम अर्जेंटीना तक तथा ऐन्डीज़ पर्वत शृंखला के नीचे 4,000 किमी (2,500 मील) तक फैले हुए थे।
उद्भव
पुरातत्वविदों का मानना है कि एंडियन सभ्यता सबसे पहले प्रशांत महासागर के संकीर्ण तटीय मैदान पर विकसित हुईं। तटीय पेरू की कैराल या नोर्टे चिको सभ्यता अमेरिका की सबसे पुरानी ज्ञात सभ्यता है जिसका इतिहास 3500 ईसा पूर्व का है।सोलिस रूथ शैडी हास जोनाथन क्रीमम विनिफ्रेड डेटिंग कैरल, ए प्रेक्मेरिक साइट इन द सूप वैली ऑन द सेंट्रल कॉस्ट ऑफ पेरू https://www.science.org/doi/10.1126/science.1059519 साइंस 18 जनवरी 2025 723–726 10.1126/science.1059519 27 अप्रैल 2001 एंडियन सभ्यता विश्व की कम से कम पांच सभ्यताओं में से एक हैं जिन्हें विद्वानों द्वारा प्राचीन माना जाता है। प्राचीन सभ्यता की अवधारणा से तात्पर्य ऐसी सभ्यता से है जो बाह्य प्रभावों से स्वतंत्र रूप से विकसित हुई है तथा अन्य सभ्यताओं से व्युत्पन्न नहीं है।अप्टन, गैरी और वॉन हेगन, एड्रियाना (2015), इनसाइक्लोपीडिया ऑफ द इंकास, न्यूयॉर्क: रोवमैन और लिटिलफील्ड, पृष्ठ 2. 0804715165.
भौगोलिक महत्व
ऊंचे पहाड़ों और अति शुष्क रेगिस्तान की गंभीर पर्यावरणीय चुनौतियों के बावजूद एंडियन सभ्यता ने विभिन्न प्रकार की फसलों को उगाया जिनमें आलू, मिर्च, मूंगफली, कसावा, चॉकलेट और कोका आदि में से कुछ का महत्व दुनिया भर में है। एंडियन सभ्यता स्मारकीय वास्तुकला, विस्तृत सड़क प्रणाली और कपड़ा बुनाई तथा समाज द्वारा निर्मित अनेक अनूठी विशेषताओं के लिए उल्लेखनीय थीं।प्री-कोलंबियन सिविलाइजेशन - एंडियन, इंका, मोचे ब्रिटेनिका https://www.britannica.com/topic/pre-Columbian-civilizations/Andean-civilization www.britannica.com 18 जनवरी 2025 en 3 दिसम्बर 2024 स्पेनिश शासन ने एंडियन सभ्यता के कई तत्वों को समाप्त कर दिया या बदल दिया जिससे धर्म और वास्तुकला पर विशेष रूप से प्रभाव पड़ा।
इन्हें भी देखें
अर्जेंटीना का इतिहास
कैरल–सुपे सभ्यता
सन्दर्भ
श्रेणी:सभ्यता
श्रेणी:प्राचीन इतिहास