Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

भारतीय आयुध निर्माणी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

+भारतीय आयुध निर्माणी सेवासेवा अवलोकन50px संक्षिप्ताक्षर I.O.F.S. स्थापना तिथि 1954 राष्ट्र India प्रशिक्षण स्थल राष्ट्रीय रक्षा उत्पादन अकादमी, नागपुर नियंत्रण प्राधिकारी रक्षा मंत्रालय रक्षा उत्पादन विभाग आयुध निर्माणी बोर्ड वैधानिक स्वामित्त्व सरकारी: सरकारी सेवा क्षेत्र उत्पाद विकास परियोजना प्रबंधन सामग्री प्रबंधन उत्पादन योजना और नियंत्रण गुणवत्ता नियंत्रण आपूर्ति प्रबंधन औद्योगिक सुरक्षा श्रम कल्याण कार्मिक प्रबंधन औद्योगिक संबंध आवासीय संपदा प्रबंधन और रखरखाव कंपनी ध्वज लाल, नेवी नीला एवं डॉजर नीला से बना तिरंगा #FF0000 #000080 #1589FFसेवा अध्यक्षआयुध निर्माणी महानिदेशक & अध्यक्ष, OFB वर्तमान: सौरभ कुमारनागर सेवाओं का अध्यक्षमंत्रिमंडल सचिव वर्तमान: अजीत सेठ भारतीय आयुध निर्माणियाँ एक भव्य औद्योगिक संरचना हैं जो रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग के अंतर्गत कार्य करती हैं। भारतीय आयुध निर्माणियाँ जिसका मुख्यालय कोलकाता में है, वह 39 निर्माणियों, 9 प्रशिक्षण संस्थान, 3 क्षेत्रीय विपणन केन्द्र ओर 4 क्षेत्रीय संरक्षा नियंत्रणालयों का समूह है। आज आयुध निर्माणी बोर्ड भारतवर्ष में फैली 39 निर्माणियों के साथ प्रदान करता है :- बहु - प्रौद्योगिकी सामर्थ्यताओं के साथ एक बृहत् और परिवर्तनीय उत्पादन आधार अत्याधुनिक उत्पादन सुविधाएं कुशल और पेशेवर अर्हता प्राप्त जन शक्ति और प्रबंधकीय कार्मिकों का बृहत् भंडार गुणवता मानकों का सख्त पालन (सभी इकाईयाँ आई. एस. ओ. 9000 प्रमाणित है) आवश्यकता आधारित परिष्करण एवं सुधार के लिए मौलिक एवं अनुकूलित अनुसंधान एवं विकास अभियांत्रिकी सामर्थ्यता को आगे बढाना औद्योगिक प्रशिक्षण सुविधाओं के लिए एक मजबूत आधार सुविधाजनक स्थान के कारण रेडी मार्केट तक पहुँच भौगोलिक विस्तार भारतवर्ष में 39 आयुध निर्माणियाँ 24 विभिन्न भौगोलिक स्थानों पर स्थित हैं। हमारी निर्माणियाँ एवं मुख्यालय विभिन्न स्थानों में कहाँ पर स्थित हैं, उन्हें मानचित्र में देख सकते हैं। राज्य एवं संघ शासित प्रदेशों के नाम निर्माणियों की संख्या महाराष्ट्र 10 उत्तर प्रदेश 8मध्य प्रदेश 6तमिलनाडु 6पश्चिम बंगाल 4उत्तरांचल 2आंध्र प्रदेश 1चण्डीगढ़ 1उड़ीसा 1 40 वीं निर्माणी की स्थापना बिहार के नालंदा में हो रही है। उत्पाद की श्रेणी आयुध निर्माणियों में उत्पादित सामग्री काफी परिष्कृत एवं जटिल प्रकृति की हैं। उत्पादों की श्रेणियाँ सामान्यत: आश्चर्यजनक है, जैसा कि निम्नलिखित सूची से स्पष्ट है। हमारे उत्पाद किसी भी सशस्त्र सेना के बृहत् एवं सर्वांगपूर्ण आवश्यकता की पूर्ति करते हैं। प्रौद्योगिकी यहां के उत्पाद संचालन में सुरक्षित, विश्वसनीय एवं सही प्रयोग के समय प्रतिकूल परिस्थितियों में विषम जलवायु में भी समान क्षमता के साथ सुरक्षित रहेंगे। संयंत्र और प्रौद्योगिकियों का चुनाव इस तरह किया गया है कि उच्च श्रेणी की गुणता और अत्याधुनिक सी एन सी प्रौद्योगिकी का मिश्रण है। उत्पाद प्रक्रिया, अभियांत्रिकी के बड़े भाग - मेकेनिकल, इलैक्ट्रानिकल, मेटालर्जीकल, रासायनिक, टेक्सटाईल, ऑपटिक्स और इलेक्ट्रानिक्स को शामिल करती हैं। यह हमारा प्रयत्न है कि हम विश्व स्तर के उत्पादों का निर्माण सुरक्षा पहलुओं, उत्पादों एवं प्रक्रियाओं से बिना समझौता किए करें। सुरक्षा मानकों के पालन को उच्च प्राथमिकता दी जाती है एवं सुरक्षा के सिध्दांत और आपदा प्रबंधक योजना संगठन में चालू है। भारतीय आयुध निर्माणियों के चुनिंदा ग्राहक भारतीय सशस्त्र सेनाएं हैं। सशस्त्र सेनाओं को आयुध की आपूर्ति के अतिरिक्त, आयुध निर्माणियाँ अन्य दूसरे उपभोक्ताओं की मांगों को भी पूरा करती हैं जैसे गोला बारूद, वस्त्र, बुलेट प्रुफ वाहन और सुरंग प्रतिरोधी वाहन की आपूर्ति इत्यादि। निर्यात के आयतन में वृद्धि एवं इसके कार्य विस्तार में फैलाव आयुध निर्माणियों का प्रमुख उद्देश्य रहता है। अध्यक्ष एवं बोर्ड शीर्ष बोर्ड की अध्यक्षता, अध्यक्ष के रूप में महानिदेशक आयुध निर्माणियाँ (डी. जी. ओ. एफ.) द्वारा की जाती है एवं इसमें अपर महानिदेशक पद के 9 सदस्य शामिल हैं। आयुध निर्माणियों को 5 प्रचालन प्रभाग में विभक्त किया गया है, जो मुख्य उत्पादों/प्रौद्योगिकी पर निर्भर करता है। ये निम्नरूप हैं: 1. गोला बारूद एवं विस्फोटक (ए एंड ई) 2. शस्त्र, वाहन एवं उपस्कर (डब्लू वी एंड ई) 3. सामग्री एवं घटक (एम एंड सी) 4. कवचित वाहन (ए वी) 5. आयुध उपस्कर निर्माणी समूह (ओ ई एफ) उपर्युक्त प्रत्येक निर्माणी समूह की अध्यक्षता सदस्य/अपर महानिदेशक, आयुध निर्माणियाँ द्वारा की जाती है। अन्य चार सदस्यों पर स्टाफ प्रकार्य, यथा कार्मिक (का.), वित्त (वि.), योजना एवं सामग्री प्रबंधन (पी एंड एम एम), तकनीकी सेवाएं (टी एस), का उत्तरदायित्व होता है एवं वे इसका संचालन कोलकाता से करते हैं। पदानुक्रम ग्रेड क्षेत्र में पदनाम मुख्यालय में पद जूनियर टाइम स्केल सहायक कार्य प्रबंधक सहायक निदेशक सीनियर टाइम स्केल कार्य प्रबन्धक उप निदेशक सीनियर टाइम स्केल (गैर-क्रियात्मक) उप महाप्रबंधक संयुक्त निदेशक कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड (क्रियात्मक) संयुक्त महाप्रबंधक निदेशक वरिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड अपर. जीएम / महाप्रबंधक उप महानिदेशक उच्च प्रशासनिक ग्रेड वरिष्ठ महाप्रबंधक वरिष्ठ उप महानिदेशक उच्च प्रशासनिक ग्रेड (+) शून्य अपर. बोर्ड के महानिदेशक और सदस्य सर्वोच्च स्केल शून्य महानिदेशक आयुध निर्माणियों (DGOF) और आयुध कारखाना बोर्ड के अध्यक्ष बाहरी कड़ियाँ भारतीय आयुध निर्माणियाँ- आधिकारिक जालस्थल राष्ट्रीय रक्षा उत्पादन अकादमी, अम्बाझरी , नागपुर श्रेणी:भारतीय रक्षा श्रेणी:रक्षा श्रेणी:आयुध निर्माणी