411 REFERENCE · Wikipedia
आर. वैशाली
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
आर. वैशाली (जन्म: 21 जून 2001) एक भारतीय शतरंज खिलाड़ी हैं, जिनके पास विश्व शतरंज महासंघ द्वारा प्रदत्त 'महिला ग्रैंडमास्टर' की उपाधि है।https://ratings.fide.com/profile/5091756 Vaishali, Rameshbabu FIDE Chess Profile International Chess Federation (FIDE) en 2026-05-18 उनका जन्म चेन्नई, तमिलनाडु में हुआ था। वैशाली भारत की अग्रणी युवा शतरंज प्रतिभाओं में से एक हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीते हैं।
उन्होंने वर्ष 2012 में अंडर-12 और 2015 में अंडर-14 गर्ल्स वर्ल्ड शतरंज चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया है। इसके अतिरिक्त, वर्ष 2020 में आयोजित फ़िडे ऑनलाइन शतरंज ओलंपियाड में वे स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम की एक प्रमुख सदस्य रही हैं।
व्यक्तिगत जीवन और पृष्ठभूमि
वैशाली का जन्म 21 जून, 2001 को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में हुआ था। जब वह छह बरस की थीं तो माता पिता ने उनका ध्यान टेलीविजन से हटाने के लिए चित्रकारी और शतरंज के खेल की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया।https://www.bbc.com/hindi/sport-55814213 आर वैशाली: शतरंज की बिसात पर दिग्गजों को मात देती चेन्नई की महिला ग्रैंड मास्टर 2021-01-27 BBC News हिंदी hi 2021-02-17 2012 में अंडर-11 गर्ल्स नैशनल चैपियनशिप में उन्होंने एक स्वर्ण पदक जीता, जिससे उन्हें विश्व युवा चैंपियनशिप में भाग लेने का अवसर मिला।
वैशाली ने साल 2012 में स्लोवेनिया में आयोजित अंडर-12 गर्ल्स वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती। इस जीत के बाद वैशाली ने इंडियन वुमेन ग्रैंडमास्टर टाइटल हासिल कर लिया।https://www.bbc.com/hindi/sport-55814213 BBC ISWOTY- आर वैशाली: शतरंज की बिसात पर दिग्गजों को मात देती चेन्नई की महिला ग्रैंड मास्टर 2021-01-27 BBC News हिंदी hi 2021-02-17
उपलब्धियाँ
वैशाली ने अंडर-11 राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप और अंडर-13 गर्ल्स नैशनल चेस चैंपियनशिप 2012 में स्वर्ण पदक जीते। उन्होंने उसी वर्ष अंडर-12 वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी एक स्वर्ण जीता। अंडर-15 गर्ल्स चेस चैंपियनशिप 2014 में भी स्वर्ण पदक हासिल किया।https://www.outlookindia.com/sports/sports-news-indian-grandmaster-r-vaishali-defeats-former-world-chess-champion-antaoneta-stefanova-news-355391 Indian Grandmaster R Vaishali Defeats Former World Chess Champion Antaoneta Stefanova 2024-01-17 Outlook India en 2026-05-18 वैशाली ने 2015 और 2016 में लगातार दो वर्ष राष्ट्रीय जूनियर गर्ल्स शतरंज चैंपियनशिप में गोल्ड जीता। इस प्रदर्शन से उन्हें एशियाई चेस चैंपियनशिप और वर्ल्ड यूथ चेस चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिल गया।
वैशाली ने 2015 में आयोजित अंडर-14 गर्ल्स वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने जून 2020 में आयोजित ऑनलाइन प्रतियोगिता फीडे.कॉम वीमेन स्पीड चेस चैंपियनशिप में पूर्व वर्ल्ड चैंपियन अंतावोनेता स्टीफानोवा को हराकर बड़ा उलटफेर किया।https://sportstar.thehindu.com/chess/speed-chess-vaishali-online-praggnanandhaa-ushenina/article31957444.ece Women's Speed Chess: The Praggnanandhaa touch in R. Vaishali Kumar P. K. Ajith Sportstar en 2021-02-17 2017 में वैशाली ने एशियन इंडिविजुअल ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल किया। 2018 में भारतीय महिला ग्रैंडमास्टर (डब्ल्यूजीएम) बनीं। फीडे ऑनलाइन चेस ओलंपियाड 2020 में वो रूस के ख़िलाफ़ फ़ाइनल में स्वर्ण जीतने वाली भारतीय टीम की सदस्य थीं।
पदक
2012- अंडर 11 नैशनल चेस चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक2012- अंडर 13 गर्ल्स नैशनल शतरंज चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक
2017- एशियाई व्यक्तिगत ब्लिट्ज शतरंज चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक
2014- अंडर 15 गर्ल्स नैशनल शतरंज चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक
2015- 2016 नैशनल जूनियर गर्ल्स शतरंज चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक
श्रेणी:अनुक्रमण
श्रेणी:बीबीसी सम्पादनोत्सव 2021 में निर्मित लेख
संदर्भ
श्रेणी:अनुक्रमण