411 REFERENCE · Wikipedia
आखन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
आख़न Aachen Aachen aerial view 10-2017 img2.jpg आखन का मनोरम दृश्य DEU Aachen COA.svg एक्स ला चैपल Aachen_in_AC_(2009).svg 50 46 31 N 6 5 58 E देश जर्मनी राज्य उत्तर राइन-वेस्ट्फ़ैलिया प्रशासनिक क्षेत्र कोलोन जिला आखन Metric 160.83 266 258,380 31 दिसम्बर 2009 1607 52062–52080 0241 / 02405 / 02407 / 02408 aachen.de
thumb
आख़न, De-Aachen.ogg उच्चारण, जर्मनी में एक शहर है। आख़न कैथेड्रल एक विश्व धरोहर है।
फ़्रान्स के शासक शारलेमेन 768 में क्रिसमस के दौरान पहली बार आखन आए थे। 792 और 814 के बीच उन्होंने ज़्यादातर सर्दियाँ यहीं बिताई. इस दौरान यह शहर उनके साम्राज्य का राजनीतिक केन्द्र बन गया। शारलेमेन को आखन में उन्हीं के बनाये चर्च में दफ़नाया गया था और आज भी उनके अवशेष इसी शहर में संरक्षित हैं।
शारलेमेन की मौत के बाद भी काफ़ी सारे जर्मन शासकों की ताजपोशी आखन में हुई. इनमें से आखिरी ताजपोशी फर्डिनेंड I की थी, जो 1531 में हुई थी।Bridgwater, W. & Beatrice Aldrich. (1966) कोलंबिया-वाइकिंग डेस्क विश्वकोश. कोलंबिया विश्वविद्यालय. p11.
मध्य युग के दौरान आखन क्षेत्रीय महत्त्व का शहर बना रहा. परन्तु, 1656 की एक आग में यह शहर तबाह हो गया। एक्स ला चैपल संधि (1668) को 2 मई 1668 को आचेन में तय किया गया था। एक्स ला चैपल की द्वितीय संधि भी 24 अप्रैल 1748 को यहीं तय की गयी थी।
17 वीं सदी के मध्य तक आखन एक स्पा शहर के रूप में मशहूर हो गया। 19 वीं सदी तक आखन यूरोप में उच्चस्तरीय वेश्यावृत्ति का केंद्र बना रहा. 1801-51 के दौरान आखन फ़्रान्स के कब्ज़े में था। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान यह शहर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था।
21 वीं सदी में आखन जर्मनी के एक प्रमुख सूचना प्रौद्योगिकी विकास केंद्र के रूप में उभर के सामने आया है।
स्रोत
Aachen आखन
इन्हें भी देखें
आखन विश्वविद्यालय
श्रेणी:आखन
श्रेणी:जर्मनी के शहर