411 REFERENCE · Wikipedia
इस्तिखारा की नमाज़
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
इस्तिखारा की नमाज़ (इंग्लिश: Salat al Istikharah, उर्दू: استخارہ) मुसलमानों की तरफ़ से किसी मुद्दे पर अल्लाह तआला से हिदायतइस्तिख़ारा: करने का तरीक़ा और करने की वजह https://www.istikhara.com/hi.html www.istikhara.com 30 अप्रैल 2020 https://web.archive.org/web/20181019192115/https://www.istikhara.com/hi.html 19 अक्तूबर 2018 live के लिए पढ़ी जाने वाली नमाज़ है।
सोने से पहले नमाज़ के बाद दुआ पढ़ी जाती है। सुबह उठने पर जिस बात का दिल करे उसे अल्लाह तआला का मशवरा मान लिया जाता है।
हुज़ूर अकरम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने एक मशहूर हदीस शरीफ़ में इरशाद फ़रमाया:
" जब तुम में से कोई एक शख़्स काम करना चाहे तो वो फ़र्ज़ के अलावा दो रकअत अदा कर के ये दुआ पढ़े:
इस्तिख़ारा की दुआ हिंदी मेंअगस्त 2024 InternetArchiveBot इस तरह है:
अल्लाहुम्म इन्नी असतख़ीरुक बिइलमिक वअसतक़दिरुक बिक़ुदरतिक वअसअलुक मिन फ़जलिकल अज़ीम फ़इन्नक तक़दिरु वला अक़दिरु वतअलमु- वलाआलमु व अनत अल्लामुल ग़ुयूब आल्लाहुम्म इनकुनत तअलमु अन्न हाज़ल अमर, ख़ैरुल्ली फ़ी दीनी वमआशी वआक़िबति अमरी फ़क़दिरहु ली वयस्सिरहु ली सुम्म बारीक ली फ़िहि वइनकुनत तअलमु अन्न हाज़ल अमर शर्रुलली फ़िदीनी वमआशी व-आक़िबति अमरी फ़सरीफ़हु अन्नी वसरिफ़नी अनहु वक़दिर लियल ख़ैर हैसु कान सुम्म रज़ीनी बीह
(दुआ में दोनों जगह जब हाज़ल अम्र पर पहुंचे तो अपनी ज़रूरत का ध्यान रखें, जिसके लिए इस्तिख़ारा कर रहे हैं)
तर्जुमा: ऐ अल्लाह! में मैं तेरे इलम की मदद से ख़ैर मांगता हूँ और तुझसे ही तेरी क़ुदरत के ज़रीया क़ुदरत तलब करता हूँ और मैं तुझसे तेरा फ़ज़ल अज़ीम मांगता हूँ, यक़ीनन तु हर चीज़ पर क़ादिर है और में किसी चीज़ पर क़ादिर नहीं, तू जानता है और में नहीं जानता और तू तमाम ग़ैबों का इलम रखने वाला है, अल्लाह अगर तू जानता है कि ये काम जिसका मैं इरादा रखता हूँ मेरे लिए मेरे दीन और मेरी ज़िंदगी और मेरे अंजाम-कार के लिहाज़ से बेहतर है तो उसे मेरे मुक़द्दर में कर और आसान कर दे, फिर इस में मेरे लिए बरकत अता फ़र्मा और अगर तेरे इलम में ये काम मेरे लिए और मेरे दीन और मेरी ज़िंदगी और मेरे अंजाम-कार के लिहाज़ से बुरा है तो इस काम को मुझसे और मुझे इस से फेर दे और मेरे लिए भलाई मुहय्या कर जहां भी हो, फिर मुझे उस के साथ राज़ी कर दे।
विवाह के मामले में इस्तेखारा
इन मामलों में इस्तेखारा करने के संबंध में सुन्नत मौजूद है। इब्ने हिब्बान की एक हदीस में पैगंबर (स:) ने सबसे पहले निकाह के प्रस्ताव को छिपाने और इस्तेखारा करने का आदेश दिया है।إسلام ويب - صحيح ابن حبان - كتاب النكاح - ذكر الأمر بكتمان الخطبة واستعمال دعاء الاستخارة بعد الوضوء والصلاة والتحميد والتمجيد لله جل وعلا عندها- الجزء رقم9 https://www.islamweb.net/ar/library/content/314/4045/%D8%B0%D9%83%D8%B5-%D8%A7%D9%84%D8%A3%D9%85%D8%B1-%D8%A8%D9%83%D8%AA%D9%85%D8%A7%D9%86-%D8%A7%D9%84%D8%AE%D8%B7%D8%A8%D8%A9-%D9%88%D8%A7%D8%B3%D8%AA%D8%B9%D9%85%D8%A7%D9%84-%D8%AF%D8%B9%D8%A7%D8%A1-%D8%A7%D9%84%D8%A7%D8%B3%D8%AA%D8%AE%D8%A7%D8%B1%D8%A9-%D8%A8%D8%B9%D8%B0-%D8%A7%D9%84%D9%88%D8%B6%D9%88%D8%A1-%D9%88%D8%A7%D9%84%D8%B5%D9%84%D8%A7%D8%A9-%D9%88%D8%A7%D9%84%D8%AA%D8%AD%D9%85%D9%8A%D8%AF-%D9%88%D8%A7%D9%84%D8%AA%D9%85%D8%AC%D9%8A%D8%AF-%D9%84%D9%84%D9%87-%D8%AC%D9%84-%D9%88%D8%B9%D9%84%D8%A7-%D8%B9%D8%B1%D8%AF%D9%87%D8%A7 www.islamweb.net 27 July 2026 ar
मुहम्मद इब्न इसहाक इब्न खुज़ैमा ने हमें बताया: यूनुस इब्न अब्दुल अ'ला ने हमें बताया: इब्न वहब ने हमें बताया: हैवाह ने मुझे बताया कि अल-वालिद इब्न अबी अल-वालिद ने उन्हें बताया कि अय्यूब इब्न खालिद इब्न अबी अय्यूब अल-अंसारी ने उन्हें अपने पिता से, अपने दादा अबू अय्यूब से बताया कि अल्लाह के रसूल (सल्लल्लाहू अलैहि वसल्लम) ने कहा: प्रस्ताव को गुप्त रखें, फिर अच्छी तरह से वुज़ू करें। फिर उतनी (वैकल्पिक) नमाज़ पढ़ें जितनी अल्लाह ने आपके लिए निर्धारित की है (यानी आपकी क्षमता के अनुसार)। फिर अपने रब की शान और बड़ाई करें। फिर कहो: "ऐ अल्लाह, तू ही सर्वशक्तिमान है और मैं नहीं, तू जानता है और मैं नहीं जानता, और तू ही परोक्ष का जानने वाला है। अगर तू फलां (उसका नाम ले) में मेरे धर्म, मेरी दुनिया और मेरी आख़िरत के लिए कुछ अच्छा देखता है, तो उसे मेरे लिए नियुक्त कर दे। और अगर कोई और मेरे लिए बेहतर है..." तो उसे मेरे धर्म, मेरी दुनिया और मेरी आख़िरत के लिए नियुक्त कर दे। इब्न हिब्बान 4040, मुसनद अहमद 23596
यदि कोई पुरुष या महिला सगाई (यानी निकाह) के लिए इस्तेखारा करना चाहता है, तो उसे परामर्श (इस्तेशारा) भी करना चाहिए और उचित कदम उठाने चाहिए, जैसा कि फातिमा बिंते कैस की हदीस में आया है:
याह्या इब्न याह्या (रहिमुल्लाह) ..... फातिमा बिंत कैस (रज़ियल्लाहु 'न्हा) से वर्णित है। उन्होंने कहा कि अबू अम्र इब्न हफ़्स (रज़ियल्लाहु 'न्ह) ने अपनी अनुपस्थिति में उन्हें बाइन तलाक (अंतिम तलाक) दे दी। इसके बाद थोड़ी मात्रा में जौ के साथ एक दूत (वकील) उनके पास भेजा। इस पर फातिमा (रज़ियल्लाहु 'न्हा) अत्यधिक नाराज़ हुईं। उसने (वकील ने) कहा, "अल्लाह की कसम! तुम्हें (खर्च या भरण-पोषण के रूप में) कुछ भी देना हमारी ज़िम्मेदारी नहीं है।" तब फातिमा बिंत कैस (रज़ियल्लाहु 'न्हा) अल्लाह के रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) के पास उपस्थित हुईं और उन्हें पूरी बात बताई। (उनकी बात सुनकर) उन्होंने फरमाया, "तुम्हारे पति अबू अम्र इब्न हफ़्स (रज़ियल्लाहु 'न्ह) के जिम्मे तुम्हारे लिए कोई भरण-पोषण (नफ़क़ा) नहीं है।" इसके बाद उन्होंने उसे उम्म शरीक के घर जाकर इद्दत पूरी करने का निर्देश दिया। फिर उन्होंने यह भी जोड़ा, "वह महिला ऐसी है जिसके पास मेरे सहाबी अक्सर आते-जाते रहते हैं। तुम इसके बजाय इब्न उम्मे मकतूम (रज़ियल्लाहु 'न्ह) के घर जाकर इद्दत गुज़ारो। क्योंकि वह एक अंधे व्यक्ति हैं।
वहाँ आवश्यकता पड़ने पर तुम अपने वस्त्र उतार सकती हो। जब तुम्हारी इद्दत पूरी हो जाए, तो मुझे सूचित करना।" उन्होंने कहा: जब मेरी इद्दत पूरी हो गई, तो मैंने रसूलल्लाह (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) को सूचित किया कि मुआबियाह इब्न अबू सुफियान (रज़ियल्लाहु 'न्ह) और अबू जहम (रज़ियल्लाहु 'न्ह) ने मेरे पास निकाह का पैगाम भेजा है। तब रसूलल्लाह (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) ने फरमाया: "जहाँ तक अबू जहम का सवाल है, तो वह ऐसा व्यक्ति है जो अपने कंधे से लाठी नहीं उतारता (यानी यात्राएँ अधिक करता है / या सख्ती करता है), और जहाँ तक मुआबियाह का सवाल है, तो वह बिल्कुल निर्धन व्यक्ति है (उसके पास धन नहीं है)। तुम उसामा इब्न ज़ैद से निकाह कर लो।" लेकिन मैंने उन्हें पसंद नहीं किया। उन्होंने फिर फरमाया, "उसामा से निकाह कर लो।" तब मैंने उनसे निकाह कर लिया, और अल्लाह ने (उनके घर में) मुझे अपार कल्याण प्रदान किया, और मैं ईर्ष्या की पात्र बन गई (अर्थात लोग मेरी खुशहाली पर रश्क करने लगे)। मुस्लिम 3589
श्रेणी:नमाज़
श्रेणी:इस्लाम
श्रेणी:इस्लाम के पाँच मूल स्तंभ
इन्हें भी देखें
सुन्नह नमाज़
नमाज़
तरावीह
जुमा की नमाज़
सन्दर्भ