Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मृगावती (मृगावत)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मृगावती हिंदी प्रेमाख्यान काव्य मृगावत की नायिका है। इसकी रचना १६वीं शताब्दी के आरंभ (१५०३-०४ ई०) में, कुतबन ने की थी।ई-पुस्तकें E-books :: कविता कोश :: गद्य कोश http://kavitakosh.org/kk/otherapps/ebooks/?b=16CN_I5bAk5SJCm7X9usJwAWrlFn3dm3F Kavita Kosh 14 जुलाई 2021 मृगावती की कथा के आधार पर बाद में अनेक लोगो ने हिंदी और बंगला मे रचनाएँ की हैं। कथा मृगावती कंचन नगर के राजा रूप मुरारी की बेटी थी। एक दिन वह मृगी का वेश धारण कर वन में विचरण कर रही थी। उसे चंद्रगिरि के राजा गणपति देव के पुत्र ने देखा और उस पर आसक्त हो गया। वह उसकी खोज में योगी वेश धारण करके निकला। मार्ग में रुपमणि नामक राजकुमारी की राक्षस से रक्षा कर विवाह किया। फिर उसे छोड़ कर मृगावती की खोज में चल पड़ा। नाना कष्ट सहते हुए कंचन नगर पहुँचा और वहाँ मृगावती को राज करते पाया। वहाँ १२ वर्ष रहा। जब वह घर न लौटा तो उसे बुलाने के लिए उसके पिता ने दुत भेजा। रास्ते में वह रुपमणि से मिलता हुआ राजकुमार के पास पहुँचा और उसे लौटा लाया। अंत मे एक दिन आखेट करते हुए राजकुमार की मृत्यु हो गई और मृगावती और रुपमणि उसके साथ सती हो गई।ई-पुस्तकें E-books :: कविता कोश :: गद्य कोश http://kavitakosh.org/kk/otherapps/ebooks/?b=16CN_I5bAk5SJCm7X9usJwAWrlFn3dm3F Kavita Kosh 14 जुलाई 2021 सन्दर्भ श्रेणी:साहित्यिक चरित्र