411 REFERENCE · Wikipedia
लोहे का पुल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
लोहे का पुल hi लोहे का पुल ( Lohe-ka-Pul ) Old Yamuna Bridge Delhi 04.jpg लोहे का पुल पुल नं २४९ 4 लेन दिल्ली, भारत डबल-डेक ट्रस ब्रिज 804.672 m ft 0 रेल और सड़क यातायात स्टील १८६३ १८६६ 28 39 49 N 77 14 55 E
दिल्ली में यमुना नदी पर बने पहले रेल तथा सड़क यातायात के लिए बना पुल को लोहे के पुल के नाम से जाना जाता है। रेलवे की तकनीकी भाषा में यह पुल नं २४९ के नाम से जाना जाता है। भारत में सबसे पुराने तथा लम्बे पुलो में अन्यतम है। इस पुल का निर्माण कार्य सन् १८६३ में शुरू हुआ और १८६६ में बनकर समाप्त हुआ Old Yamuna Bridge https://www.outlookindia.com/outlooktraveller/travelnews/story/45436/old-yamuna-bridge-1863-66 Outlook traveller 18 October 2018 https://web.archive.org/web/20181005153707/https://www.outlookindia.com/outlooktraveller/travelnews/story/45436/old-yamuna-bridge-1863-66 5 अक्तूबर 2018 liveइसे एक वर्ष पश्चात सन् १८६७ में जनसाधारण के लिए खोला गया था। https://www.financialexpress.com/infrastructure/railways/loha-pul-why-indian-railways-is-repairing-a-150-year-old-iron-bridge-in-delhi/1168648/lite/ Old Yamuna Bridge 18 October 2018 https://web.archive.org/web/20181019001501/https://www.financialexpress.com/infrastructure/railways/loha-pul-why-indian-railways-is-repairing-a-150-year-old-iron-bridge-in-delhi/1168648/lite/ 19 अक्तूबर 2018 live यह एक डबल डेक स्टील ट्रस ब्रिज निर्माण शेली में बना पुल है जो कि यमुना नदी के पूर्वी तट को पश्चिमी किनारे से जोड़ती है। यह शहादरा को दिल्ली शहर से जोड़ता है। इस पुल का निर्माण कार्य ईस्ट इंडिया रेलवे कम्पनी द्वारा की गई थी। इसके निर्माण कार्य में १६ लाख १६ हजार ३३५ पाउंड की धनराशि व्यय की गई थी।http://wikimapia.org/621608/Yamuna-Railway-Bridge Yamuna-Railway-Bridge 17 October 2018 https://web.archive.org/web/20181018201619/http://wikimapia.org/621608/Yamuna-Railway-Bridge 18 अक्तूबर 2018 live इस पुल कि कुल लंबाई के २६४० फुट है जो कि १२ स्तंभ के उपर २०२.५ फुट की दूरी पर स्थित है।
ब्रिटिश साम्राज्य के दौरान भारत के दो प्रमुख शहर पूर्व में बसा हुआ कलकत्ता और उत्तर में बसा दिल्ली को जोड़ने की आखिरी कड़ी थी। इस से लाहौर से कलकत्ता तक सीधा सम्पर्क बन गया।Old Yamuna Bridge https://www.outlookindia.com/outlooktraveller/travelnews/story/45436/old-yamuna-bridge-1863-66 Outlook traveller 18 October 2018 https://web.archive.org/web/20181005153707/https://www.outlookindia.com/outlooktraveller/travelnews/story/45436/old-yamuna-bridge-1863-66 5 अक्तूबर 2018 liveइस पुल को पहले एक लाइन के लिए बनाया गया था लेकिन यातायात के दबाव के कारण इसे दोहरी लाइन में परिवर्तित किया गया था। इसे दोहरी लाइन में परिवर्तित करने की तिथि के तथ्यो में थोड़ा मतभेद अवश्य है एक स्थान पर यह १९१३ दर्शाता है http://wikimapia.org/621608/Yamuna-Railway-Bridge Yamuna-Railway-Bridge 17 October 2018 https://web.archive.org/web/20181018201619/http://wikimapia.org/621608/Yamuna-Railway-Bridge 18 अक्तूबर 2018 live और एक स्थान पर यह १९३२ में कार्य शुरू किया गया और १९३४https://www.thehindu.com/features/metroplus/A-bridge-of-stories/article14429979.ece/amp A bridge of stories 28 October 2018 में फिर से चालू किया गया बताया जाता है। इस
इस पुल कि खासियत इसकी दोहरी उपयोगिता है यह सड़क यातायात के साथ-साथ रेल यातायात दोनों को सुगम रुप से जारी रखता है। इसका ऊपरी भाग रेल यातायात के लिए बना है और निचले स्तर पर सड़क यातायात के लिए बनाया गया है।
यमुना नदी पर बने इस पुल कि एक ओर कृति इलाहाबाद में बना है जो कि इलाहाबाद को नेनी से जोड़ती है जो कि उत्तर मध्य रेलवे के इलाहाबाद मुगलसराय प्रभाग में आता है।
इस इतिहासिक विशालकाय पुल के समीप एक ओर नया पुल निर्माणाधीन है जिसके बने जाने के बाद इस कि रेल यातायात सेवा बन्द कर दी जाएगी लेकिन तब भी यह सड़क यातायात के लिए उपयोग आता रहेगा। इस पुल के निकट एक ओर पुल गीता कालोनी पुल जो कि सड़क यातायात के लिए बनाया गया है के बावजूद इस पुल कि उपयोगिता कम नहीं होगी। यह हमेशा एक स्मारक के रूप में दिल्ली वाशियो के मन में बसा रहेगा
यह भी देखें
सेतु
भारत में पुलों की सूची
संदर्भ
श्रेणी:यमुना नदी पर पुल
श्रेणी:दिल्ली में परिवहन
श्रेणी:भारत में सेतु
श्रेणी:नदी के अनुसार भारत में सेतु