411 REFERENCE · Wikipedia
दानी रॉड्रिक
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
दानी रॉड्रिक Dani Rodrik AB 02.jpg 250px रोड्रिक 1957 08 14 इस्तांबुल, तुर्किए तुर्किश इंस्टिट्यूट फ़ॉर एडवांस्ड स्टडी अन्तरराष्ट्रीय अर्थशास्त्र, आर्थिक विकास, राजनीतिक अर्थशास्त्र रॉबर्ट कॉलेजप्रिंसटन विश्वविद्यालय (पीएचडी, एमए)हार्वर्ड विश्वविद्यालय (बीए) अविनाश दीक्षितMedium.com A Conversation with Dani Rodrik https://medium.com/conversations-with-tyler/a-conversation-with-dani-rodrik-e02cf8784b9d अक्टूबर 2015 लियोन्टीफ प्राइज फॉर एडवांसिंग द फ्र्ंटियर्स ऑफ़ इकोनॉमिक थोट (2002) e pro60
दानी रॉड्रिक (जन्म: अगस्त 14, 1957) तुर्की के अर्थशास्त्री हैं। वो हार्वर्ड विश्वविद्यालय में जॉन एफ कैनेडी स्कूल ऑफ गवर्नमेंट में अंतर्राष्ट्रीय राजनीतिक अर्थव्यवस्था के फोर्ड फाउंडेशन प्रोफेसर हैं। वो इससे पहले न्यू जर्सी के प्रिंसटन में इंस्टीट्यूट फॉर एडवांस्ड स्टडी में सामाजिक विज्ञान के अल्बर्ट ओ॰हिर्शमैन प्रोफेसर थे। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय अर्थशास्त्र, आर्थिक विकास और राजनीतिक अर्थशास्त्र के क्षेत्रों में व्यापक रूप शोध कार्य किया है। उनके शोध का मुख्य प्रश्न यह है कि अच्छी आर्थिक नीति क्या है और क्यों कुछ सरकारें इसे अपनाने में दूसरों की तुलना में अधिक सफल हैं। उनकी रचनाओं में इकोनॉमिक्स रूल्स: द राइट्स एंड रॉंग्स ऑफ़ ए डिस्ट्रक्टिव साइंस और द ग्लोबलाइज़ेशन पैराडॉक्स: डेमोक्रेसी एंड द फ्यूचर ऑफ़ द वर्ल्ड इकोनॉमी शामिल हैं। वो ग्लोबल पॉलिसी नामक अकादमिक पत्रिका के संयुक्त प्रधान संपादक भी हैं।Staff writer Editorial Board https://onlinelibrary.wiley.com/page/journal/17585899/homepage/editorialboard.html Global Policy
जीवनी
रॉड्रिक का जन्म इस्तांबुल के सेफार्डिक यहूदि परिवार में 14 अगस्त 1957 को हुआ।https://www.nytimes.com/2007/01/30/business/worldbusiness/30trade.html?ex=1327813200&en=b09c1256f811eb09&ei=5088 Economist Wants Business and Social Aims to Be in Sync (Published 2007) उचितेल्ले लुईस 30 जनवरी 2007 द न्यूयॉर्क टाइम्स उन्होंने इस्तांबुल के रॉबर्ट कॉलेज से स्नातक कियाTurkishtime Article (in Turkish) https://web.archive.org/web/20070719235032/http://www.cosgel.uconn.edu/Publications/Turkishtime%285MB%29.pdf 2007-07-19 और बाद में उन्होंने सन् 1979 में हार्वर्ड कॉलेज से सरकार और अर्थशास्त्र विषय में ए॰बी॰ (बीए लिखने का लेटिन रूप) की। इसके बाद उन्होंने सन् 1981 में प्रिंसटन स्कूल ऑफ पब्लिक एंड इंटरनेशनल अफेयर्स से स्नातकोत्तर (लैटीन में लघु नाम: एमपीए) की। सन् 1985 में उन्होंने प्रिंसटन विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में पीएचडी की डिग्री हासिल की जिसका शीर्षक व्यापार और विनिमय दर नीति के कल्याण सिद्धांत पर अध्ययन था।Curriculum Vitae Dani Rodrik https://web.archive.org/web/20210120045027/https://drodrik.scholar.harvard.edu/files/dani-rodrik/files/dani_rodrik_resume.pdf 20 जनवरी 2021 - website Hardard University
उन्होंने अब बंद हो चुके तुर्की दैनिक राडिकल के लिए भी लिखा है। उन्होंने सन् 2011 में नवगठित वर्ल्ड इकोनोमिक एसोशियेशन (विश्व अर्थशास्त्र संघ) में कार्यकारी समिति के सदस्य के रूप में में शामिल जुड़े।
उन्होंने हार्वर्ड कैनेडी स्कूल में सार्वजनिक नीति की व्याख्याता पिनार डोआन से शादी की।https://www.hks.harvard.edu/faculty/pinar-dogan Pinar Dogan डोआन तुर्की के सेवानिवृत्त जनरल चेतिन दोगान की बेटी हैं, जिन्हें कथित स्लेजहैमर तख्तापलट योजना में उनकी कथित संलिप्तता के लिए एक गंभीर आजीवन कारावास से बरी कर दिया गया था।
वो नेशनल ब्यूरो ऑफ इकोनॉमिक रिसर्च (शाब्दिक अनुवाद: राष्ट्रीय आर्थिक अनुसंधान ब्यूरो), सेंटर फॉर इकॉनोमिक रिसर्च (लंदन; शाब्दिक अनुवाद: आर्थिक नीति अनुसंधान केंद्र), सेंटर फॉर ग्लोबल डेवल्पमेंट (शाब्दिक अनुवाद: वैश्विक विकास केंद्र), इंस्टिट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकॉनोमिक्स (शाब्दिक अनुवाद: अंतर्राष्ट्रीय अर्थशास्त्र संस्थान) एवं विदेश संबंध परिषद से संबद्ध रहे हैं और रिव्यू ऑफ़ इकॉनोमिक एंड स्टेटिस्टिक्स के सह-संपादक हैं। वो कार्नेगी कॉर्पोरेशन, फोर्ड फाउंडेशन और रॉकफेलर फाउंडेशन से शोध अनुदान प्राप्त कर चुके हैं। अन्य सम्मानों के अलावा उन्हें ग्लोबल डेवल्पमेंट एंड इन्वायरमेंट इंस्टिट्यूट (शाब्दिक अनुवाद: वैश्विक विकास और पर्यावरण संस्थान) से सन् 2002 में आर्थिक विचारों की सीमाओं को आगे बढ़ाने के लिए लियोन्टीफ पुरस्कार प्रदान किया गया था।
8 नवम्बर 2019 को उन्हें इरास्मस यूनिवर्सिटी रॉटरडैम से मानद डॉक्टरेट की उपाधि मिली।
21 जनवरी 2020 को पोप फ्रांसिस ने उन्हें पोंटिफिकल एकेडमी ऑफ सोशल साइंसेज का सदस्य नामित किया।दिसम्बर 12, 2024 जनवरी 21, 2020 https://press.vatican.va/content/salastampa/it/bollettino/pubblico/2020/01/21/0042/00087.html होली सी प्रेस ऑफ़िस Rinunce e nomine (continuazione), 21.01.2020
कार्य
सन् 1997 में उनकी पुस्तक हैज ग्लोबलाइजेशन गॉन टू फार? (शाब्दिक अनुवाद: क्या वैश्विकरण बहुत दूर तक जा चुका है?) को ब्लूमबर्ग बिजनेसवीक में इसे "अर्थशास्त्र की दशक की सबसे महत्त्वपूर्ण पुस्तकों में से एक" कहा था।
दानी रॉड्रिक 1998 से प्रोजेक्ट सिंडिकेट में नियमित योगदानकर्ता हैं। उन्होंने फरवरी 2019 में सुरेश नायडू, गैब्रियल ज़ुकमैन और 11 अतिरिक्त संस्थापक सदस्यों के साथ इकॉनोमिक्स फॉर इन्कलुजिव प्रोस्पेरिटी (EfIP; शाब्दिक अनुवाद: समावेशी समृद्धि के लिए अर्थशास्त्र) की स्थापना की।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Q559838 Category:Dani Rodrik no no no no no no no no no
दानी रॉड्रिक का मुखपृष्ठ https://web.archive.org/web/20170126150704/http://drodrik.scholar.harvard.edu/ 26 जनवरी 2017 (अंग्रेज़ी में)
दानी रॉड्रिक का शोध कार्य https://web.archive.org/web/20241110095049/https://drodrik.scholar.harvard.edu/research-papers 10 नवंबर 2024 (अंग्रेज़ी में)
दानी रॉड्रिक का वेबलॉग https://web.archive.org/web/20191219012516/https://rodrik.typepad.com/ 19 दिसंबर 2019 (अंग्रेज़ी में)
श्रेणी:प्रिंसटन विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:1957 में जन्मे लोग