411 REFERENCE · Wikipedia
जस्टिस लीग: द फ्लैशपॉइंट पैराडॉक्स
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जस्टिस लीग:द फ्लैशपॉइंट पैराडॉक्स Justice League - The Flashpoint Paradox.jpg फ़िल्म का पोस्टर जे ऑलिविया जेम्स टकर जिम क्रेग "फ्लैशपॉइंट" जॉफ जोंस तथा एंडी कुबर्ट जस्टिन चैम्बर्स
सी॰ थॉमस हॉवेल
माइकल बी जॉर्डन
केविन मैककिड फ्रेडरिक वीडमान क्रिस्टोफर डी॰ लोज़िंस्की डीसी एंटरटेनेंट
वार्नर ब्रोस एनीमेशन वार्नर होम वीडियो ३० जुलाई २०१३ ८१ मिनट संयुक्त राज्य अंग्रेजी $४,५३५,६८०http://www.the-numbers.com/movie/Justice-League-The-Flashpoint-Paradox#tab=summary Justice League: The Flashpoint Paradox - DVD Sales The Numbers Nash Information Service January 30, 2015 https://web.archive.org/web/20180805083309/https://www.the-numbers.com/movie/Justice-League-The-Flashpoint-Paradox#tab=summary 5 अगस्त 2018 live
जस्टिस लीग: द फ्लैशपॉइंट पैराडॉक्स एक डायरेक्ट-टू-वीडियो एनिमेटेड फ़िल्म है, जो जॉफ जोंस तथा एंडी कुबर्ट द्वारा रचित २०११ की कॉमिक बुक क्रॉसओवर "फ्लैशपॉइंट" पर आधारित है। जे ऑलिविया द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म की पटकथा जिम क्रेग ने लिखी है, और जस्टिन चैम्बर्स, सी॰ थॉमस हॉवेल, माइकल बी जॉर्डन, केविन मैककिड, केविन कॉनरॉय, नाथन फिलियन, रॉन पर्लमैन, डाना डेलनी, वनेसा मार्शेल तथा डी ब्रेडले बेकर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। यह फ़िल्म ३० जुलाई २०१३ को रिलीज़ की गयी थी। यह डीसी एनिमेटेड मूवी यूनिवर्स की पहली फ़िल्म थी।http://www.dccomics.com/blog/2013/04/17/the-next-dc-animated-movie-justice-league-the-flashpoint-paradox The Next DC Animated Movie – Justice League: The Flashpoint Paradox April 17, 2013 dccomics.com May 6, 2018 https://web.archive.org/web/20171219234624/http://www.dccomics.com/blog/2013/04/17/the-next-dc-animated-movie-justice-league-the-flashpoint-paradox 19 दिसंबर 2017 livehttps://www.bleedingcool.com/2018/04/29/suicide-squad-hell-to-pay-a-fun-tarantino-influenced-ride/ Suicide Squad: Hell to Pay - A Fun, Tarantino-Influenced Ride April 29, 2018 bleedingcool.com May 6, 2018http://www.toonzone.net/nycc-2013-justice-league-war-roundtable-interviews-jay-oliva-james-tucker-andrea-romano/ NYCC 2013: "Justice League: War" Roundtable Interviews - Jay Oliva, James Tucker, & Andrea Romano - ToonZone News [Justice League: War] is the first true "New 52" DCU that we've done. Flashpoint kind of was the old universe, and at the end we hinted at the New 52 universe. I'm hoping that somewhere down the line, we can do some other films that will hopefully connect the events from Flashpoint into Justice League: War and any other films we do in the New 52 universe, which would be kind of cool. toonzone.net January 11, 2017 https://web.archive.org/web/20161013072158/http://www.toonzone.net/nycc-2013-justice-league-war-roundtable-interviews-jay-oliva-james-tucker-andrea-romano/ 13 अक्तूबर 2016 live
कथानक
अपनी माँ की कब्र पर गए बैरी एलन को खबर मिलती है कि फ्लैश म्यूजियम पर कैप्टन कोल्ड, हीट वेव, मिरर मास्टर, कैप्टन बूमरैंग और टॉप ने एक साथ आक्रमण कर दिया है। इन सभी से लड़ते हुए उसे पता चलता है कि इन्हें उसके कट्टर शत्रु, प्रोफेसर ज़ूम ने एकत्रित किया था, और ये सेंट्रल सिटी का विनाश करने की उसकी योजना का हिस्सा था। जस्टिस लीग के सदस्यों की सहायता से फ्लैश ज़ूम को रोक तो लेता है, परन्तु ज़ूम उसकी मृत माँ के बारे में एक टिप्पणी करता है, जिससे बैरी परेशान हो जाता है।
अगले दिन, जब बैरी सोकर उठता है, तो देखता है कि उसके आस पास की दुनिया बिलकुल बदल चुकी है: उसके पास शक्तियां नहीं हैं, उसकी माँ जीवित है, उसकी पत्नी, आइरिस, किसी और के साथ विवाहित है, और जस्टिस लीग जैसा कोई संगठन अस्तित्व में ही नहीं है। एक्वामैन और उसकी अटलांटियन सेना ने अधिकांश यूरोप को जलमग्न कर दिया है, जबकि वंडर वूमन की अगुवाई में अमेज़न सेना ग्रेट ब्रिटेन पर कब्ज़ा जमा रही है। दोनों सेनाओं के मध्य युद्ध की स्थिति है; किसी समय जब दोनों में समझौता हुआ था, तो वंडर वूमन ने एक्वामैन की पत्नी मेरा की हत्या कर दी थी, जिसने इस युद्ध को और भी उग्र कर दिया। सायबॉर्ग, दूसरी तरफ, इन दोनों को हराकर विश्व में शांति स्थापित करने हेतु अपनी टीम तैयार करने में लगा है, जिस क्रम में वह बैटमैन से भी मिलता है। अमेरिकी सरकार ने भी, अटलांटियन सेना पर एक एलियन के विमान से बम गिराने के लिए एयरफोर्स पायलट, हाल जॉर्डन को नियुक्त किया है।
बैरी बैटमैन से मिलने वेन मैनर जाता है, लेकिन बैटमैन उस पर आक्रमण कर देता है - तब उसे पता चलता है कि वह ब्रूस वेन नहीं बल्कि उसके पिता थॉमस हैं। जो चिल ने वास्तव में थॉमस की जगह ब्रूस को मार दिया था, जिससे शोकग्रस्त होकर उसकी माँ, मार्था वेन पागल हो गयी, और जोकर बन गयी। बैरी बैटमैन को सारी सच्चाई बताता है, कि कैसे अचानक वह एक वैकल्पिक वास्तविकता में आ पहुंचा है। इसी दौरान वह अपनी अंगूठी से अपनी पोशाक निकालता है, लेकिन वहां से प्रोफेसर ज़ूम की पोशाक बाहर आती है, जिससे बैरी आश्वस्त हो जाता है कि इस सारे बदलाव के लिए ज़ूम ही ज़िम्मेदार है। बैरी बैटमैन के साथ मिलकर एक बार फिर उस दुर्घटना को घटित करने का प्रयास करता है, जिसने उसे फ्लैश की शक्तियां दी थी, लेकिन प्रयास विफल रहता है, और दुर्घटना में बैरी गंभीर रूप से जल जाता है। दूसरी तरफ लंदन में, स्टीव ट्रेवर पत्रकार लोइस लेन को बचाने का प्रयास करता है, लेकिन अमेज़न सेना उसे खोज कर मार देती है। इसके बाद अमेज़न सेना लेन का पीछा करती है, लेकिन ग्रिफ्टर की अगुआई में कुछ स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के कारण वह बच जाती है। इस बीच, डेथस्ट्रोक और लेक्स लूदर एक्वामैन के एक नए हथियार के ऊर्जा स्त्रोत को ट्रैक करते हुए पेरिस के अवशेषों में आ पहुँचते हैं, जहाँ अटलांटिस की सेना उन पर हमला कर उन्हें मार देती है। एक्वामैन का यह हथियार, "डूम्सडे", कैप्टन एटम द्वारा संचालित है।
बैटकेव में, यह महसूस करने के बाद कि उसकी यादें धीरे धीरे बदल रही हैं, बैरी बैटमैन से एक बार फिर उसी दुर्घटना को पुनर्जीवित करने के लिए मदद मांगता है। दूसरा प्रयास सफल रहता है और बैरी की शक्तियाँ वापस तो आ जाती हैं, लेकिन वह टाइम ट्रेवल अब भी नहीं कर सकता, क्योंकि ज़ूम अब भी स्पीड फाॅर्स का उपयोग कर रहा है। इसके बाद बैरी और सहयोगियों को एकत्रित करने की योजना बनाता है, जिसकी शुरुआत वह सुपरमैन के साथ करता है, जो मेट्रोपोलिस में दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद से ही अमेरिकी सरकार के कैदी के रूप में एक जेल में बंद था। बैटमैन और सायबॉर्ग की सहायता से, वह सुपरमैन को मुक्त करवाता है, जो पहली बार पृथ्वी के पीले सूरज की रौशनी में आकर अपनी शक्तियां प्राप्त करता है, और फिर उन्हें पकड़ने आये कुछ सैनिकों को परास्त कर डर और भ्रम में उड़ कर कहीं दूर चला जाता है। बैरी अपनी यादों की अस्थिरता के कारण बेहोश होकर ज़मीन पर गिर जाता है, जिसके बाद बैटमैन तथा सायबॉर्ग उसके उपचार के लिए उसे बिली बैटसन के घर ले जाते हैं। होश में आने पर उसे पता चलता है कि जॉर्डन का हमला विफल हो गया है, और उसकी मृत्यु हो गयी है, और इसके अलावा अमेज़न तथा अटलांटिस की सेनाओं के मध्य अंतिम निर्णायक युद्ध भी शुरू हो चुका है।
बैरी इस युद्ध को रोकने की कोशिश करने के लिए अपने साथियों को मनाता है, और वे बैटमैन के जेट पर बैठकर ब्रिटेन के लिए प्रस्थान करते हैं, लेकिन वहां पहुँचते ही उनके विमान को गोली मार कर गिरा दिया जाता है। बिली बैटसन तुरंत कैप्टन थंडर में बदलकर वंडर वूमन का सामना करता है, जबकि फ्लैश, सायबॉर्ग और बैटमैन मिलकर एक्वामैन को रोकने की कोशिश में लग जाते हैं। बैटमैन कुछ देर बाद ग्रिफ्टर के साथ मिलकर ब्लैक मैंटा से लड़क्र उसे मार देता है, जिसके बाद ओशियन मास्टर उसे घायल कर देता है। तब जाकर ज़ूम सामने आता है, और बैरी को क्रूरता से मारने के बाद उसे बताता है कि इस वैकल्पिक समयरेखा के लिए बैरी स्वयं ही ज़िम्मेदार है: बैरी ने ही अपनी मां को बचाने के लिए समय में वापस गया, जिसने सारी वास्तविकता को तहस-नहस कर दिया। वंडर वूमन कैप्टन थंडर को बैटसन में वापस बदलकर उसे अपने लासो से मार देती है; सुपरमैन युद्ध में वापस आकर एक्वामैन को घायल कर देता है, लेकिन वह सायबॉर्ग को बचा नहीं पाता है। अंत में, वंडर वूमन और एक्वामैन एक दूसरे का सामना करते हैं; वंडर वूमन घायल एक्वामैन को आसानी से मार देती है, और एक्वामैन भी मरने से पहले अपनी बेल्ट से कैप्टन एटम में विस्फोट कर देता है। जब इस विस्फोट से धरती का विनाश होने ही वाला होता है, तो बैटमैन पीछे से आकर ज़ूम को मार देता है, और बैरी को अपने बेटे को संबोधित एक पत्र देकर समय में वापस जाकर सब कुछ ठीक कर देने का आग्रह करता है। बैरी समय में वापस जाता है, और अपने आप को रोक लेता है, लेकिन ऐसा करने से वास्तविकता फिर बदल जाती है, और एक तीसरी वैकल्पिक समयरेखा का निर्माण होता है।
बैरी अपनी मेज पर एक बार फिर नींद से जागता है, और पाता है कि सब कुछ लगभग पहले जैसा ही सामान्य हो गया है। आइरिस के साथ अपनी मां की कब्र पर एक पल बिताने के बाद, वह ब्रूस वेन से मिलने चला जाता है, जहाँ वह उसे वैकल्पिक समय में घटी हर चीज के बारे में बताता है। बैरी ब्रूस को उसके पिता का दिया हुआ पत्र भी देता है, और फिर वहां से भागकर चला जाता है।
पात्र
जस्टिन चैम्बर्स – बैरी एलन / द फ्लैश
सी॰ थॉमस हॉवेल – इयोबार्ड थॉन / प्रोफेसर ज़ूम
केविन कॉनरॉय – ब्रूस वेन / बैटमैन
केविन मैककिड – थॉमस वेन / बैटमैन
माइकल बी जॉर्डन – विक्टर स्टोन / सायबॉर्ग
डी ब्रेडले बेकर – ऐट्रिगन द डीमन, टॉप तथा कैंटरबरी क्रिकेट
स्टीवन ब्लम – लेक्स लूदर तथा शज़ैम / कैप्टन थंडर
सैम डैली – क्लार्क केंट / काल-एल / सुपरमैन
डाना डेलनी – लोइस लेन
कैरी एल्विस – ओरिन / आर्थर करी / एक्वामैन
नाथन फिलियन – हाल जॉर्डन / ग्रीन लैंटर्न
ग्रे डलिल ग्रिफ्फिन – नोरा एलन, नन्हा बैरी एलन तथा मार्था वेन / जोकर
जेनिफर हेल – आइरिस वेस्ट तथा बिली बैटसन
डैनी हस्टन – जनरल सैम लेन
डैनी जैकब्स – कोल कैश / ग्रिफ्टर तथा लैनर्ड स्नार्ट / कैप्टन कोल्ड
पीटर जेसप – डॉक्टर वल्को
लेक्स लैंग – नथानिएल एडम / कैप्टन एटम
वनेसा मार्शेल – प्रिंसेस डायना / वंडर वूमन
कैंडी मिलो – पेरेस्फोन तथा पेड्रो पेना
रॉन पर्लमैन – स्लेड विल्सन / डेथस्ट्रोक
केविन माइकल रिचर्डसन – संयुक्त राष्ट्र के राष्ट्रपति
आंद्रेआ रोमानो – डोरिस
जेम्स पैट्रिक स्टुअर्ट – स्टीव ट्रेवोर, जॉर्ज "डिगर" हार्कनेस / कैप्टन बूमरैंग तथा ऑर्म / ओशियन मास्टर
हाइंडन वाल्च – यो-यो
संगीत
जस्टिस लीग: द फ्लैशपॉइंट पैराडॉक्स फ़िल्म स्कोर फ्रेडरिक वीडमान १० सितम्बर २०१३ ५९:०४ ला-ला लैंड रिकार्ड्स
फ़िल्म में संगीत फ्रेडरिक वीडमान ने दिया है।http://www.worldsfinestonline.com/2013/09/new-justice-league-the-flashpoint-paradox-soundtrack-release-available-today/ New "Justice League: The Flashpoint Paradox" Soundtrack Release Available Today Worldsfinestonline.com 2013-09-12 https://web.archive.org/web/20170706233813/http://www.worldsfinestonline.com/2013/09/new-justice-league-the-flashpoint-paradox-soundtrack-release-available-today/ 6 जुलाई 2017 live २८ गीतों वाली फ़िल्म की संगीत एल्बम को १० सितम्बर २०१३ को ला-ला लैंड रिकार्ड्स द्वारा "जस्टिस लीग: द फ्लैशपॉइंट पैराडॉक्स (साउंडट्रैक फ्रॉम द डीसी यूनिवर्स एनिमेटेड ओरिजिनल मूवी)" शीर्षक के साथ रिलीज़ किया गया था।
गीत सूची
yes जस्टिस लीग: द फ्लैशपॉइंट पैराडॉक्स (साउंडट्रैक फ्रॉम द डीसी यूनिवर्स एनिमेटेड ओरिजिनल मूवी) ५९:०४ द इंसिडेंट २:१८ रोग २:०३ जस्टिस लीग ३:४७ मदर १:०८ सिन सिटी २:३२ द बिगनिंग ऑफ द एंड १:०६ इनसाइड द बैटकेव १:४४ चेस्ड बाई अमेज़न्स २:१७ अटलांटियन वॉर ३:५३ रीक्रिएशन १:२२ रेडोक्स ३:११ फ्लैश रीबॉर्न १:०५ अ डार्कर पास्ट १:२६ हाल जॉर्डन १:४८ सुपरमैन १:३१ फास्टर देन बुलेट्स १:५६ द मिशन ऑफ अ सोल्जर १:३५ एक्वामैन्स आर्मी १:०५ वर्ल्डस कोलाइड १:२९ एक्वामैन वर्सेज वंडर वूमन १:३६ थॉन्स प्ले ४:०१ आई चेंज्ड समथिंग २:०९ द फालेन २:३७ द ब्लड ऑफ होप १:५१ लास्ट मैन स्टैंडिंग ३:१४ हेल ऑफ अ मैसेंजर ४:०१ दिस इस क्लासिफाइड १:४४ लॉस्ट फॅमिली ०:३६
समीक्षा
जस्टिस लीग: द फ्लैशपॉइंट पैराडाक्स को समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिली। समीक्षा एग्रीगेटर वेबसाइट रॉटेन टोमेटोज़ ने ५ समीक्षाओं के आधार पर इसे १००% की रेटिंग दी।https://www.rottentomatoes.com/m/dcu_justice_league_the_flashpoint_paradox/ DCU: Justice League: The Flashpoint Paradox Rotten Tomatoes June 11, 2016 https://web.archive.org/web/20190403154405/https://www.rottentomatoes.com/m/dcu_justice_league_the_flashpoint_paradox 3 अप्रैल 2019 live आईजीएन ने फ़िल्म को १० में से ८.५ अंक देते हुए कहा कि यह अपनी स्रोत सामग्री से भी बेहतर है। उन्होंने इसकी शैली को "चिकनी और हार्ड-हिटिंग" कहते हुए थॉमस हॉवेल के आवाज़ अभिनय की प्रशंसा की, परन्तु साथ ही इसके हिंसा के स्तर, और "मुख्य कहानी से अलग" कुछ कैमियो दृश्यों के विरुद्ध चेताया भी।http://www.ign.com/articles/2013/07/20/justice-league-the-flashpoint-paradox-review The Flashpoint Paradox spins an alternative tale. IGN August 2, 2013 https://web.archive.org/web/20180612145943/http://www.ign.com/articles/2013/07/20/justice-league-the-flashpoint-paradox-review 12 जून 2018 live
समीक्षकों और दर्शकों, दोनों ने माना कि फिल्म अपनी स्रोत सामग्री से बिलकुल नहीं भटकी। इसे आम तौर पर इसकी परिपक्व कहानी और फ्लैश के चरित्र चित्रण के लिए सराहा गए, लेकिन कुछ समीक्षकों ने इसकी अत्यधिक हिंसा, और कॉमिक्स से अधिक रक्तपात के उपयोग की आलोचना भी की। कुछ ने प्रोफेसर ज़ूम की, और कुछ बच्चों सहित अन्य पात्रों की भयानक मृत्यु दर्शाते दृश्यों की वजह से इसे मिली पीजी-१३ रेटिंग पर सवाल भी उठाये।http://www.worldsfinestonline.com/WF/dcuam/flashpoint/reviews/feature.php Justice League: The Flashpoint Paradox The World's Finest August 2, 2013 https://web.archive.org/web/20170520185659/http://www.worldsfinestonline.com/WF/dcuam/flashpoint/reviews/feature.php 20 मई 2017 live
सन्दर्भ
2
बाहरी कड़ियाँ
Justice League: The Flashpoint Paradox at Internet Movie Database
Justice League: The Flashpoint Paradox at http://www.dccomics.com
श्रेणी:एनिमेशन
श्रेणी:2013 की फ़िल्में