411 REFERENCE · Wikipedia
८ जुलाई
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right
८ जुलाई ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का १८९वॉ (लीप वर्ष में १९० वॉ) दिन है। वर्ष में अभी और १७६ दिन बाकी है।
प्रमुख घटनाएँ
१०९९ - प्रथम क्रुसेड: भूख से पीड़ित १५,००० ईसाई सैनिकों ने एक धार्मिक जुलूस में यरुशलम की ओर कूच किया।
१२८३ - सिसिलीयाई वेस्पर का युद्ध; माल्टा की लड़ाई।
१४९७ - १७० सदस्यीय दल के साथ समुद्र के रास्ते भारत पहुंचने के लिए वास्को डी गामा यूरोप से रवाना हुए थे।
१६९३ - न्यूयॉर्क पुलिस की वर्दी को मंजूरी दी गई।
१७१६ - ग्रेट नॉर्दर्न वॉर: डायनेक्लिन का युद्ध पीटर टेर्डेंकॉल्ड के नीचे एक डेनिश-नॉर्वेजियाई बल फंस गया और इस तरह से उसने स्वीडिश बल को हराया।
१७५८ - फ्रांसीसी सेनाओं पर फोर्ट टीकेंडरोगा, न्यूयॉर्क में ब्रिटिश और औपनिवेशिक हमले किये गये।
१७७७ - वर्मोंट ने नए संविधान का परिचय दिया, जिससे वह गुलामी को खत्म करने वाला पहला अमेरिकी राज्य बना।
१७९१ - संगीतकार जोसेफ हेडन को ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में संगीत की मानद डॉक्टरेट से सम्मानित किया गया।
१७९२ - फ्रांस ने प्रशिया पर युद्ध की घोषणा की।
१८०९ - फिनिश युद्ध में स्वीडिश द्वीपसमूह फ्लीट ने रूसियों को पोर्कला के नौसैनिक युद्ध में पराजित किया।
१८३३ - रूस और तुर्की ने सुरक्षा संधि पर हस्ताक्षर किये।
१८५८ - ग्वालियर के क़िले के पतन के बाद लॉर्ड केनिंग ने सांति की घोषणा की थी।
१८८९ - अमेरिकी अख़बार द वॉल स्ट्रीट जर्नल का प्रकाशन शुरू हुआ।
१९१४ - पश्चिम बंगाल में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री और वामपंथी राजनीति के आधार रहे ज्योति बसु का जन्म हुआ।
१९१८ - भारतीय संविधान में सुधार के लिए मांटेग्यु चेम्सफोर्ड रपट प्रकाशित की गई।
१९३० - किंग जॉर्ज वी ने लंदन में इंडिया हाउस की स्थापना की।
१९३२ - अमेरिकी शेयर सूचकांक डाऊ जोंस ग्रेट डिप्रेशन के निचले स्तर ४१ अंक पर पहुंच गया था।
१९४८- संयुक्त राज्य अमेरिका में वायु सेना में पहली महिला नियुक्त हुई।
१९५४- सतलज नदी पर निर्मित भाखड़ा नांगल पनबिजली परियोजना पर बनी सबसे बड़ी नहर का प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु ने उद्घाटन किया था।
१९५५ - बुरखा विश्वविद्यालय थाईलैंड के चोनबरी प्रांत में स्थापित किया गया।
१९७५ - में म्यांमार के बगाँ में आए भूकंप में हज़ारों मंदिर ध्वस्त हो गए तथा भारी जानमाल की छति हुई।
१९९२ - थॉमस क्लेस्टिल आस्ट्रिया के राष्ट्रपति बने।
१९९४ - शिमाकी मुकाई जापान की प्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री बनी।
१९९७ - उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) ने पोलैंड, हंगरी और चेक गणराज्य को संगठन में शामिल होने का आमंत्रण दिया।
१९९९ - पापुआ न्यु गिनी (प्रशान्त महासागरीय देश) प्रधानमंत्री बिल स्कोट का इस्तीफ़ा।
२००१ - बांग्लादेश के बल्लेबाज मोहम्मद अशरफुल ने १७ साल की उम्र में श्रीलंका के खिलाफ शतक जड़ा। वह बांग्लादेश के सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं।
२००२ - दक्षिण अफ़्रीका में अश्वेत क्रिकेटरों के लिए कोटा प्रणाली समाप्त।
२००३ - सूडान में हुए विमान हादसे में ११५ लोग मारे गये।
२००३ - ईरान में सिर से जुड़ी दो बहनें लालेह और लादन बिजानी को अलग करने के लिए किया गया ऑपरेशन असफल हो जाने की वजह से मौत हुई।
२००५ - जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर समूह-८ के देशों में सहमति बनी।
२००८ - पेरिस की सरकार ने बांग्लादेश की विवादाग्रस्त लेखिका तस्लीमा नसरीन को मानद नागरिकता देने का प्रस्ताव किया।
२०१२ - असम में भयावह बाढ़ ने विश्व प्रसिद्ध काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के १३ गैंडों समेत ५०० से अधिक वन्य प्राणियों को लील लिया।
२०१२ - अफ़गानिस्तान के कंधार प्रांत में कार बम धमाके से १४ नागरिकों की मौत हुई।
२०१३ - मिस्त्र की राजधानी काहिरा में धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों पर सेना की गोलीबारी में ४२ लोगों मरे।
२०१४ - जर्मनी फुटबॉल टीम के मिरोस्लाव क्लोस ने विश्वकप में सर्वाधिक 16 गोलों का विश्व रिकार्ड बनाया।
२०१९ - डीआरडीओ की ओर से विकसित और भारत डायनामिक्स लिमिटेड की तरफ से निर्मित नाग मिसाइल का परीक्षण सेना के अधिकारियों ने राजस्थान के पोखरण में किया।
२०१९ - भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राजमार्ग परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए एनआईआईएफ के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
२०२० - कोविड-19 महामारी के दौरान भारतीय नागरिकों को विदेश से वापस लाने के प्रयासों के तहत ५ मई, २०२० को शुरू किया गया ऑपरेशन समुद्र सेतु का समापन हुआ।
जन्म
१५२८ - इमेनुएल फ़िलिबर्ट, सैवोय का ड्यूक (मृत्यु १५८०)
१५४५ - स्पेन का डॉन कार्लोस (मृत्यु १५६८)
१५९३ - आर्टीमिसिया जेन्टिलीस्कि, इतालवी चित्रकार (मृत्यु १६५३)
१६२१ - ज़ीन दि ला फ़ोन्टेन, फ़्रांसीसी लेखक (मृत्यु १६९५)
१७६० - किस्चन क्रैम्प, फ़्रांसीसी गणितज्ञ (१८२६)
१७६६ - डोमिनीक ज़ीन लैरी, फ़्रांसीसी शल्य-चिकित्सक (मृत्यु १८४२)
१७९२ - सैक्से-हिल्डबर्घाउसन की थेरेसी, बावारिया की महारानी (मृत्यु १८५४)
१८१९ - फ़्रांसिस लियोपोल्ड मैक्क्लिंटोक, ब्रिटिश नोसैनिक अधिकारी और खोजकर्ता (मृत्यु १९०७)
१८३० - फ़्रेड्रिक विलियम सीवार्ड, अमेरिकी सहायक सचिव (मृत्यु १९१५)
१८३० - ऐलेक्ज़ेन्ड्रा आयोसिफ़ोव्ना, ऐल्टनबर्ग की ग्रांड ड्यूचेस (मृत्यु १९११)
१८३६ - जोसफ़ चैम्बरलैन, अंग्रेज़ राजनीतिज्ञ (मृत्यु १९१४)
१८३८ - फ़र्डिनेंड वोन ज़ेपेलिन, जर्मन आविष्कारक (मृत्यु १९१७)
१८३९ - जॉन डी रॉकेफ़ैलर, अमेरिकी उद्योगपति और लोकोपकारक (१९३७)
१८५१ - ऑर्थर ईवान्स, अंग्रेज़ पुरातत्त्वज्ञ (मृत्यु १९४१)
१८५७ - ऐल्फ़्रेड बिनेट, फ़्रांसीसी मनोवैज्ञानिक (मृत्यु १९११)
१८६७ - कॉथे कोल्वित्ज़, जर्मन कलाकार (मृत्यु १९४५)
१८७८ - जिमी क्विन, स्कॉटिश फुटबॉलर (मृत्यु १९४५)
१८८२ - पेर्सी ग्रैंजर, ऑस्ट्रेलियाई संगीतकार (मृत्यु १९६१)
१८८५ - अर्नस्ट ब्लोक, जर्मन दार्शनिक (मृत्यु १९७७)
१८९२ - रिचर्ड ऐल्डिंग्टन, अंग्रेज़ कवि (मृत्यु १९६२)
१८९२ - पावेल कोरिन, रूसी चित्रकार (मृत्यु १९६७)
१८९५ - इगोर टाम, रूसी भौतिक विज्ञानी, नोबेल पुरस्कार विजेता (मृत्यु १९७१)
१८९८ - मेलविल उइक्क, अमेरिकी अभिनेता (मृत्यु १९७२)
१९१४ - ज्योति बसु, भारतीय मार्क्सवादी राजनितिज्ञ (पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री)
१९५८ - कैविन बीकन, अमेरिकी अभिनेता
१९५८ - नीतु सिंह, हिंदी चलचित्र अभिनेत्री, (काला पत्थर) (दीवार)
१९७२ - सौरव गांगुली भारतीय क्रिकेट टीम कप्तान
1991 - अनिता कुंडू भारतीय पर्वतारोही
निधन
८१० - पेपिन, इटली का राजा (जन्म ७७३)
९०१ - संत ग्रिम्बाल्ड
९७५ - इंग्लैंड का राजा ऐड्गार
११५३ - पोप युजीन तृतीय
१५३८ - डिऐगो डि एल्माग्रो, स्पेनी खोजकर्ता (जन्म १४७५)
१६२३ - पोप ग्रिगोरि पंद्रहवां (जन्म १५५४)
१६८९ - एड्वर्ड वूस्टर, अंग्रेज कनेक्टिकट अग्रगामी (जन्म १६२२)
१६९५ - क्रिस्चियन ह्यूजीन्स, डच वैज्ञानिक (जन्म १६२९)
१७१६ - रॉबर्ट साउथ, अंग्रेज़ गिरिजाघर पादरी (जन्म १६३४)
१७२१ - ईलिहु येल, अमेरिकी येल विश्वविद्यालय दानकर्ता
१७२६ - जॉन केर, स्कॉटिश जासूस (जन्म १६७३)
१७८४ - टॉर्बर्न बर्जमैन, स्वीडिश रसायनज्ञ (जन्म १७३५)
१८२२ - पेर्सी बाय्स्शी शैली, अंग्रेज़ कवि (जन्म १७९२)
१८२६ - लूथर मार्टिन, अमेरिकी राजनेता (जन्म १७४८)
१८५० - राजकुमार अडोल्फस, कैम्ब्रिज के प्रथम ड्यूक (जन्म १७७४)
१८५५ - सर विलियम एड्वर्ड पैरी, अंग्रेज़ आर्कटिक खोजी (जन्म १७९०)
१८५९ - नार्वे और स्वीडन के राजा ऑस्कर प्रथम (जन्म १७९९)
१८९५ - जोहान जोसेफ़ लौशमिड, ऑस्ट्रियाई वैज्ञानिक (जन्म १८२१)
१९७९ - एलिज़ाबेथ रायन - अमेरिका की महिला टेनिस खिलाड़ी जिन्होंने ३० युगल ग्रैंड स्लैम खिताब जीते
२००७ - चन्द्रशेखर - भारत के नवें प्रधानमंत्री
१९६७ - फातिमा जिन्ना, मुहम्मद अली जिन्ना की बहन
२०२२ - शिंजो आबे जापान के पूर्व प्रधानमंत्री
बाहरी कड़ियाँ
बीबीसी पर यह दिन।
कनाडा में इस दिन।
न्यूयार्क टाइम्स पर यह दिन।
श्रेणी:जुलाई