411 REFERENCE · Wikipedia
एबरडीन के हरित क्षेत्र
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
250px|thumb|जाॅन्स्टन गार्डन
एबरडीन लंबे समय से अपने 45 पार्कों और बगीचों के लिए प्रसिद्ध रहा है। साथ ही, शहर भर में फूलों की बहार के लिए भी यह मशहूर है। शहर में बीस लाख गुलाब, एक करोड दस लाख डैफोडिल्स और तीस लाख क्रोकस के पौधे हैं। शहर ने रॉयल हौर्टीकल्चर सोसायटी का ब्रिटेन इन ब्लूम 'सर्वश्रेष्ठ शहर' अवार्ड दस बार जीता है,http://www.british-publishing.com/Pages/AberdeenOG/floral.html Floral Capital of Scotland British Publishing 2007-02-20 23 मार्च 2016 https://web.archive.org/web/20070401110049/http://www.british-publishing.com/Pages/AberdeenOG/floral.html 1 अप्रैल 2007 dead समग्र स्कॉटलैंड में ब्लूम प्रतियोगिता बीस बार और 1968 से हरेक साल बड़ा शहर श्रेणी का पुरस्कार जीता है। नौ साल तक लगातार जीतने के बाद, दूसरे शहरों को मौका देने के लिए, एबरडीन को ब्रिटेन इन ब्लूम प्रतियोगिता से प्रतिबंधित कर दिया गया।Maureen Simpson http://www.rhs.org.uk/britaininbloom/scotland/aberdeen2006.asp https://web.archive.org/web/20070929103259/http://www.rhs.org.uk/britaininbloom/scotland/aberdeen2006.asp 29 सितंबर 2007 We're top of Brit parade Press and Journal 2006-09-22 23 मार्च 2016 dead इस शहर ने 2006 में स्कॉटलैंड इन ब्लूम "सर्वश्रेष्ठ शहर" पुरस्कार के साथ-साथ इंटरनेशनल सिटीज इन ब्लूम अवार्ड भी जीता. उपनगर डाइस ने भी स्मॉल टाउन्स पुरस्कार जीता.http://www.rhs.org.uk/britaininbloom/scotland/aberdeen2006.asp https://web.archive.org/web/20070929103259/http://www.rhs.org.uk/britaininbloom/scotland/aberdeen2006.asp 29 सितंबर 2007 2006 winners Royal Horticultural Society 2007-02-08 deadhttp://www.pressandjournal.co.uk/displayNode.jsp?nodeId=149235&command=displayContent&sourceNode=149218&contentPK=16277782&moduleName=InternalSearch&formname=sidebarsearch Aberdeen's blooming success goes worldwide Press and Journal 2006-12-28 23 मार्च 2016 https://web.archive.org/web/20041222032252/http://www.pressandjournal.co.uk/displayNode.jsp?nodeId=149235 22 दिसंबर 2004 dead
प्रमुख हरित क्षेत्र व गश्तमार्ग
thumb|200px|right|दुथी पार्क विंटर गार्डन
thumb|200px|right|एबरडीन समुद्रतट
डुथी पार्क
डी नदी के उत्तरी तट पर 1899 में डुथी पार्क खोला गया था। इसे 1881 में सुश्री एलिजाबेथ क्रोम्बी डुथी ने उपहार में दिया था और उन्हीं के नाम पर इसका नाम रखा गया। इसका बहुत बड़ा बगीचा है, एक गुलाब का टीला, नौका विहार सरोवर, बैंडस्टैंड और खेलने का मैदान है। साथ ही, यूरोप का दूसरा सबसे बड़ा संलग्न डेविड वेल्च विंटर गार्डन भी है। शहर से बाहर स्थित वनाच्छादित हैजलहेड पार्क बड़ा और वनाच्छादित है, वनों में सैर करने वालों, प्रकृतिवादियों और पिकनिक के शौकीनों के बीच यह पार्क लोकप्रिय है। यहां फुटबॉल मैदान, दो गोल्फ कोर्स, एक पिच और पुट कोर्स और एक घुड़सवारी स्कूल भी हैं।
जाॅन्स्टन गार्डन
ब्रिटेन इन ब्लूम प्रतियोगिताओं में एबरडीन की सफलता का श्रेय अक्सर जॉन्स्टन गार्डेन्स को दिया जाता है, जो शहर के पश्चिमी छोर पर एक हेक्टेयर क्षेत्र में फैला एक छोटा-सा पार्क है, जिसमें विभिन्न प्रकार के अनेक फूल तथा पौधे लगे है, जिनकी खूबसूरती मशहूर है। 2002 में इसे ब्रिटिश द्वीपसमूह में सर्वश्रेष्ठ बगीचे का खिताब मिला.
सीटन पार्क
कभी एक निजी घर के मैदान पर बना सीटन पार्क सेंट माचर गिरजाघर के मैदान के छोर पर स्थित है। गिरजे के रास्ते को अनेक प्रकार के पौधों से एक औपचारिक शैली में लोकप्रिय ढंग से सजाया गया है। तुलनात्मक शैलियों के साथ इस पार्क में अन्य अनेक क्षेत्र भी शामिल हैं।
यूनियन टेरेस गार्डन
यूनियन टैरेस गार्डन 1879 में खोला गया, जो शहर के केंद्र में स्थित है। एबरडीन के केंद्र में यूनियन स्ट्रीट को तीन तरफ से घेरते हुए यह 2.5 acre m2 क्षेत्र में फैला हुआ है। पार्क डेनबर्न घाटी में एक प्राकृतिक गोलाकार रंगभूमि का निर्माण करता है और यह शहर के केंद्र में शांति व सुकून का एक नखलिस्तान है। इस बगीचे के स्थान पर एक तीन मंजिली कंक्रीट और इस्पात की इमारत खड़ी करने के हाल का प्रस्ताव अत्यधिक विवादास्पद साबित हुआ, जिसमें एक व्यावसायिक केंद्र भी बनाने का प्रस्ताव शामिल था।
अन्य उद्यान
एक-दूसरे के आसपास विक्टोरिया पार्क और वेस्टबर्न पार्क दोनों 26 acre m2 क्षेत्र में फैले हुए हैं। विक्टोरिया पार्क 1871 में खोला गया था। वनस्पति-रक्षागृह बैठने के काम आता है और चौदह प्रकार के ग्रेनाइट से एक फव्वारा बनाया गया है, जिसे ग्रेनाइट पॉलिशरों तथा एबरडीन के प्रमुख निर्माताओं ने जनता को भेंट में दिया है। उसके उत्तर की ओर वेस्टबर्न पार्क है जिसे 1901 में खोला गया। घास के बड़े मैदान भी हैं, जिनका व्यापक रूप से खेल के लिए प्रयोग किया जाता है। इनडोर और आउटडोर कोर्ट वाले बड़े टेनिस केंद्र हैं, बच्चों का एक साइकिल रास्ता, खेल क्षेत्र और एक घास बाउल्स लॉन भी है।
गश्तमार्ग
thumb|right|टायरबैगर स्कल्पचर पार्क में एक बाइसन की मूर्ती
डेसाइड वे एबरडीन का एक लोकप्रिय गश्त मार्ग है इसे अक्सर साइकिल चालकों और पैदल चालकों द्वारा एक खुशनुमा गश्त व सैर-सपाटे के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसका रास्ता डूथी पार्क से पीटरकलर तक पुराने रेल लाइन के किनारे से होकर जाता है।
फ़ौर्मर्टाइन ऐण्ड बुचन वे भी एक लोकप्रिय गेस्ट मार्ग है जोकि पुराने फॉर्मरटाइन और बचन रेलवे के मार्ग से होता हुआ जाता है काफी कुछ डिसाइड वे की तरह ही इसका रास्ता पूर्व रेलवे लाइन के उस से हिस्से पर से गुजरता हुआ जाता है जहां पर कभी रेलवे ट्रैक हुआ करता था। एक हिस्से पर इसका रास्ता नैशनल साइकिल नेटवर्क के रास्ते के समानांतर भी गुजरता है।
इनके अलावा टायरबैगर वुड्स मैं भी ऐसे कई रास्ते हैं जिन्हें शहर के लिए इस्तेमाल किया जाता है। कई ऐसे रास्तों पर जगह-जगह मूर्तियां भी देखी जा सकती है जिन्हें जगह की सुंदरता निखारने के लिए लगाया गया है।
इन्हें भी देखें
एबरडीन में धर्म
एबरडीन की अर्थव्यवस्था
एबरडीन में परिवहन
सन्दर्भ
श्रेणी:एबरडीन
श्रेणी:शहरी उद्यान