Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

वीर (फ़िल्म)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

वीर वीर.jpg वीर अनिल शर्मा सलमान ख़ान शैलेश वर्मासलमान ख़ान सलमान ख़ानज़रीन खान मिथुन चक्रवर्तीसोहेल ख़ानजैकी श्रॉफ साजिद-वाजिद गोपाल शाह 22 जनवरी, 2010 1 55 मिनट हिन्दी वीर २०१०की एक इतिहास निर्धारित काल्पनिक फिल्म है। जिसके डायरेक्टर अनिल शर्मा हैं। इसके मुख्य नायक नायिका सलमान खान, मिथुन चक्रवर्ती, सोहेल ख़ान, जैकी श्रॉफ और ज़रीन खान हैं।वीर: कम्प्लीट कास्ट, क्रू डीटेल्स https://web.archive.org/web/20150924140713/http://www.bollywoodhungama.com/movies/cast/13908/index.html 24 सितंबर 2015 , हंगामा। इस फिल्म के लेखक स्वयं सलमान खान ही हैं। तथा इसके हेतु सेट १८२५ के ब्रिटिश शासन के दौरान राजस्थान में हुए पिंडारी हमलों का बनाया गया। यह फिल्म २२ जनवरी २०१० को रिलीज हुई।आइ डोन्ट वान्ट टू मेकिंग डिप्रेसिंग फिल्म्स फॉर माइ फैन्स https://web.archive.org/web/20141006133031/http://movies.rediff.com/slide-show/2010/jan/08/slide-show-1-salman-khan-on-veer.htm 6 अक्तूबर 2014 , रेडीफ। पटकथा वीर प्रताप सिंह बड़े ही प्रतापी पिंडारी योद्धा पृथ्वी सिंह का बेटा था, जो देश को आज़ादी दिलाने हेतु युद्धों से बड़ा प्रचलित था। उसने अपने पिता के शासन को कायम रखने हेतु माधवगढ़ नामक राज्य के शासन का भार उठाया जहाँ का राजा ज्ञानेंद्र सिंह अंग्रेजों से मिला था। वीर को उसके भाई पुण्य सिंह से पूरी सहायता प्राप्त थी। वीर की प्रारंभिक शिक्षा तो राजस्थान के पिंडारी कबीले में ही हुई उसके बाद वह उच्च शिक्षा हेतु विदेश गया जहाँ एक रास्ते पर उसकी भेंट राजकुमारी यशोधरा से हुई। पहली नजर में ही दोनो को प्रेम हो गया। पढ़ाई के बाद वह जब गाँव आया तब पता चला कि यशोधरा ज्ञानेंद्र की बेटी तथा माधवगढ़ की राजकुमारी है। वह अपने पिता से राजा को मारने के बात को मानकर भेस बदलकर राजा का शुभचिंतक बन जाता है। राजकुमारी के स्वयंवर में राजकुमारी अनजाने में वीर को वीर कहकर संबोधित करती है जिससे सब को पता चल जाता है कि वह पिंडारी है। वह भरे स्वयंवर में राजकुमारी यशोधरा से विवाह कर लेता है। इन दोनों के कुछ समय एकांत वास के बाद पिंडारी माधवगढ़ के किले पर धावा बोलते हैं। वीर का कहना था कि अंग्रेजों ने मुझसे कहा है कि वे चले जाएंगे अतः बात आसानी से सुलझ जाती है तो फिर खून खराबे की आवश्यकता ही क्या। पर उसके पिता ने पहले ही राजा को मारने की कसम खाई थी। अतः रणभूमि में पिता पुत्र में युद्ध हुआ। इस बीच राजा ज्ञानेंद्र सिंह ने पिंडारियों पर तोपों से हमला करना चाहा परंतु पिंडारी सेना पहुंच के बाहर थी अतः उसने एक गोली चलाई जो सीधे वीर के सीने पर लगी। जब भगदड़ मचा तब राजा ने तोप चलाना चाहा परंतु उसके राजपूत साथी सत्य का साथ देने लगे और गोली लगने के बाद भी वीर सेना के साथ किले में घुस गया तथा कुछ समय में ही संपूर्ण अंग्रेजी सेना को समाप्त कर राजा को भी मार दिया। अंत में अपने मृत्यु से पूर्व उसने किले में पिंडारी झंडा लहराया और फिर "फिर आउंगा" कहकर अपनी पत्नी यशोधरा, पिता तथा भाई के सामने दम तोड़ दिया। उस समय यशोधरा एकांत वास के फलस्वरूप गर्भवती थी। कुछ समय बाद उसने अपनी पत्नी के पेट से जन्म लिया। उसने कहा दद्दा (वह अपने पिता को दद्दा बोलता था) कहा था ना कि आउंगा। उसके बातों आदि से सब समझ गए कि वह वीर ही है। इस प्रकार सलमान खान की स्वप्न कथा का फिल्मीकरण हुआ। कास्ट सलमान खान (वीर प्रताप सिंह) ज़रीन खान (राजकुमारी यशोधरा) मिथुन चक्रवर्ती (पृथ्वी सिंह) सोहेल ख़ान (पुण्य सिंह) जैकी श्रॉफ (राजा ज्ञानेंद्र कुमार सिंह) लीसा लस़ारस (एंजेला फ्रसर) टिम जेम्स लॉरेंस (गवर्नर जनरल जेम्स फ्रसर) बिआन्सा वॉन वॉरनबर्ग खुर्रम तेज्रार गीता सोटो नीना गुप्ता (वीर की माँ) आर्यन वैद भारत डभोलकर बन्नी आनंद शहबाज़ खान (नौनिहाल) पुरु राजकुमार (राजकुमार गजेंद्र सिंह, राजा का बेटा) मिरित्ज़ा रॉडमिलोविक सुल्ली चेरिस्सा ग्लिडेन (गवर्नेस) रॉय ब्रान्सगीस्ट (राइनो) क्ले मोह्र सन्दर्भ 30em बाहरी कड़ियाँ 1185412 वीर श्रेणी:2010 में बनी हिन्दी फ़िल्म श्रेणी:साजिद–वाजिद द्वारा संगीतबद्ध फिल्में