Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

नालया थीरपू

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

प्रचार पोस्टर एस. ए. चंद्रशेखर एस. ए. चंद्रशेखर शिभा चन्द्रशेखरन शिभा चन्द्रशेखरन विजय कीर्तना आरपी इमयावर्म्बन गौतम राजू मनिमेकलाई विवी क्रियेशन्स y 1992 12 04 140 मिनट भारत तमिल नालैया थीरपू ( कल का फ़ैसला) सन् 1992 में प्रमोचित तमिल भाषा की भारतीय एक्शन फिल्म है। इस फ़िल्म का निर्देशन एस. ए. चंद्रशेखर ने किया है और इसका निर्माण उनकी पत्नी शोभा चन्द्रशेखर ने किया है। यह फ़िल्म अभिनेता विजय की पहली फ़िल्म थी। इस फ़िल्म के अन्य प्रमुख अभिनेता कीर्तना और ईश्वरी राव हैं जबकि सहायक भूमिका में श्रीविद्या, राधा रवि और शरत बाबू हैं। फ़िल्म को संगीत मनिमेकलाई ने दिया जबकि सिनेमेटोग्राफी का कार्य आरपी इमयावर्म्बन ने किया। फ़िल्म की कहानी एक व्यवसायी के इर्द-गिर्द घूमती है जिसके विभिन्न गैर-वैवाहिक सम्बंध चलते हैं और वह अपनी पत्नी को भी सताता है। हालांकि जब उसकी पत्नी गर्भवती हो जाती है तो सबकुछ एकदम बदल जाता है और जो बच्चा पैदा होता है वो बाद में पिता के कर्मों के खिलाफ बदला लेता है। यह फ़िल्म 4 दिसम्बर 1992 को प्रमोचित की गयी और समीक्षकों से नकारात्मक समीक्षायें प्राप्त की तथा फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर असफल रही। यद्यपि विजय को अभिनय के ले नये अभिनेता के रूप में सिनेमा एक्सप्रेस अवार्ड मिला। कथानक महालक्ष्मी पने पति, अरुण मेहता का दुर्व्यवहार सहती है, जो कई महिलाओं के साथ बेवफ़ाई करता है। इसके बावजूद, महालक्ष्मी अपने बेटे विजय को अकेले ही पालती है। जैसे-जैसे विजय बड़ा होता है, वह अपने पिता के गलत कामों का बदला लेने की ठान लेता है। कलाकार निर्माण विजय ने फ़िल्म में मुख्य अभिनेता के रूप में अभिनय किया है, इस फिल्म के निर्माण के समय उनकी आयु 18 वर्ष थी।मनमदन प्रेमा 23 नवम्बर 2007 Style of his own द हिन्दू http://www.hindu.com/fr/2007/11/23/stories/2007112350130400.htm dead 18 अगस्त 2013 https://web.archive.org/web/20071201090244/http://www.hindu.com/fr/2007/11/23/stories/2007112350130400.htm 1 दिसम्बर 2007 विजय रजनीकान्त के प्रशंसक थे और उन्होंने चन्द्रशेखर से अनुरोध किया था कि वो एक फ़िल्म में मुख्य अभिनय करना चाहते हैं। विजय ने अन्नामलाई (1992) नामक फ़िल्म के एक दृश्य का अभिनय करके दिखाया। इस फ़िल्म में वो ही दृश्य था जिसमें का मुख्य अभिनेता (रजनीकांत) अशोक (सरथ बाबू) को चुनौती देता है। चन्द्रशेखर के अनुसार विजय ने बिल्कुल वैसे ही अभिनय किया जैसा कि फ़िल्म में था। उनके अनुसार उन्हें तब ही एहसास हुआ कि विजय में प्रतिभा और एक ज़बरदस्त जुनून है।Nathan Archana 5 November 2018 Tamil movie star Vijay's career has always been about punches and punch dialogue https://scroll.in/reel/900797/tamil-movie-star-vijays-career-has-always-been-about-punches-and-punch-dialogue live https://web.archive.org/web/20201108142033/https://scroll.in/reel/900797/tamil-movie-star-vijays-career-has-always-been-about-punches-and-punch-dialogue 8 November 2020 20 February 2021 Scroll.in सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ श्रेणी:तमिल फ़िल्में श्रेणी:भारतीय फ़िल्में