411 REFERENCE · Wikipedia
सैंटियागो
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सैंटियागो या सैंतियागो, दक्षिण अमेरिका के चिली देश की राजधानी है। यह देश के केन्द्रीय घाटी में समुद्र तल से लगभग ५२० मी की उंचाई पर स्थित है। लगभग दो दशकों की निर्बाध आर्थिक प्रगति ने लातिनी अमरीका में सैंटियागो को सबसे आधुनिक शहरों में शुमार कर दिया है और आज यहां दर्जनों शॉपिंग मॉल एवं सैकड़ों उंची इमारते हैं।
इतिहास
सैंटियागो की स्थापना एक स्पैनिश नागरिक पेद्रो दे वाल्दिविया द्वारा २१ फरवरी, १५४१ में की गयी थी। स्थापना समारोह ह्यूलेन हॉल में की गयी थी जिसे बाद में सेरो सांता लूसिया नाम दिया गया। श्री वाल्दिविया ने इस जगह का चुनाव इस जगह की अच्छी जलवायु एवं परिवहन के लिए आसानी से उपलब्ध मापोचो नदी की वजह से की थी। १ सितंबर १५४१ को अराको युद्ध में यह शहर पूरी तरह तहस नहस हो गयी थी।
thumb|left|250px|१८ वीं सदी के सैंटियागो का नक्शा
प्रारम्भिक भवनों का निर्माण स्थानीय लोगों, जिन्हे पिकंच इंडियन भी कहा जाता था, की मदद से किया गया। शहर के दक्षिणी किनारे पर स्थित मापोचो नदी को बाद में सुखाया गया और जनता के आवागमन तथा अन्य सुविधाओं के लिये खोल दिया गया। सुखाये गए स्थान को आलामेदा कहा जाता था। वैसे इसे अब Avenida Alameda Libertador Bernardo O'Higgins कहा जाता है। १८१०-१८१८ में शहर के दक्षिणी-पश्चिमी छोर में चले चिली के स्वतन्त्रता संग्राम में यह शहर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था। १८१८ में इस सैंटियागो शहर को देश की राजधानी बनाया गया।
thumb|1896 में सैंटियागो
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
सैंटियागो नगर निगम
www.misantiago.cl, डाउनटाउन सैंटियागो का इंटेरैक्टिव नक्शा
श्रेणी:चिली के शहर
श्रेणी:दक्षिण अमेरिका में राजधानियाँ