Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

उत्तर ओसेतिया-आलानिया

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|उत्तर ओसेतिया-आलानिया का नक़्शा और झंडा उत्तर ओसेतिया-आलानिया कॉकस क्षेत्र में स्थित रूस का एक संघीय खंड है जो गणतंत्र का दर्जा मिला रखता है। इसका दक्षिणी भाग काफ़ी पहाड़ी है और कॉकस पर्वत शृंखला के इलाक़े में पड़ता है जबकि इसका उत्तरी हिस्सा स्ताव्रोपोल के मैदान क्षेत्र में आता है। इसका कुल क्षेत्रफल 8,000 वर्ग किमी है (यानि भारत के सिक्किम राज्य से ज़रा बड़ा) और यहाँ सन् 2002 में हुई जनगणना के अनुसार इसकी आबादी 7,12,900 थी। इसमें से लगभग 62% ओसेतियाई लोग थे और 23% रूसी थे। अल्प संख्याओं में इंगुश, अर्मेनियाई और यूक्रेनी लोग भी यहाँ रहते हैं। ओसेतियाई लोग ओसेती भाषा बोलते हैं और अधिकतर इसाई मत के अनुयायी हैं। उत्तर ओसेतिया-आलानिया की राजधानी व्लादिकावकाज़ नाम का शहर है। गणतंत्र का नाम मध्यकाल में ओसेतियों के पूर्वजों को आलान बोला जाता था और उन्होने अपने राज का नाम आलानिया रखा था। इस ऐतिहासिक राज्य को ध्यान में रखते हुए ही इस गणतंत्र का नाम "उत्तर ओसेतिया-आलानिया" रखा गया। उत्तर ओसेतिया-आलानिया के कुछ नज़ारे इन्हें भी देखें दक्षिण ओसेतिया रूस के गणतंत्र कॉकस रूस श्रेणी:रूस के प्रशासनिक विभाग श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना