Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

३ अप्रैल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right 3 अप्रैल ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 93वॉ (लीप वर्ष मे 94 वॉ) दिन है। साल मे अभी और 272 दिन बाकी है। प्रमुख घटनाएँ 1922- जोसेफ स्टालिन को सोवियत कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति का महासचिव नियुक्त किया गया। 2010- सेना की वर्दी पहने एक बंदूकधारी द्वारा बग़दाद के बाहरी इलाक़े में सूफ़िया गांव में किए गए हमले में सुन्नी समुदाय के 5 महिलाएँ और 20 पुरुषों मारे गए। 2017- उत्‍तराखण्‍ड की राजधानी देहरादून के वन अनुसंधान संस्‍थान में 19वां राष्‍ट्रमंडल वानिकी सम्‍मेलन शुरू हुआ। 2017- सोमालिया के समुद्री डाकुओं ने भारत के कॉमर्शियल जहाज को अगवा कर लिया । 2017- रूस के सेंट पीटर्सबर्ग शहर के भूमिगत मेट्रो में हुए विस्‍फोट में कम से कम दस लोग मारे गए और लगभग पचास लोग घायल हो गए। 2017- भारत में शैक्षि‍क संस्‍थानों की जारी की गई  रैंकिंग- (2017) में इंजीनियरिंग श्रेणी में आई आई टी मद्रास ने पहला स्‍थान प्राप्‍त किया है, दूसरा स्‍थान आई आई टी बम्‍बई और तीसरा स्‍थान खड़गपुर को मिला है। प्रबंधन श्रेणी में भारतीय प्रबंधन संस्‍थान-आई आई एम, अहमदाबाद को पहला स्‍थान मिला है। विश्‍वविद्यालय श्रेणी में भारतीय विज्ञान संस्‍थान, बंगलौर शीर्ष पर रहा है। दूसरे स्‍थान पर जवाहर लाल नेहरू विश्‍वविद्यालय रहा। फॉर्मेसी संस्‍थानों में दिल्‍ली के जामिया हमदर्द ने पहला स्‍थान पाया है।भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान आई आई टी पटना को तिरासीवां स्थान मिला है। 2017- बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स अब तक के सबसे उच्चतम स्तर 29 हजार 910 पर जा पहुंचा, जबकी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी नौ हजार 238 के अब तक के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।  जन्म 1962- जया प्रदा, भारतीय फिल्म अभिनेत्री और राजनीतिज्ञ  1922- मौरिस रील, कनाडाई सीनेटर (मृ. 2007) डोरिस डे, अमेरिकी गायिका और अभिनेत्री अशोक गहलोत - राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिन ,3 बार राजस्थान के मुख्यमंत्री ,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता। 🖋 Sam Manekshaw जिनका जन्म 1914 में हुआ था , इनका भारतीय सेना में बहुत बड़ा योगदान है, इनके नेतृत्व में हीं भारत 1971 में पाकिस्तान को दो टुकड़ों में बांटा गया, और 93000 पाकिस्तानी सेना आत्म समर्पण भी की। निधन 1325- निज़ामुद्दीन औलिया, चिश्ती सम्प्रदाय के प्रसिद्ध चौथे संत। 2010- अनंत लागू, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के छह संस्थापक सदस्यों में से एक। 2017- किशोरी अमोनकर, हिंदुस्‍तानी शास्‍त्रीय संगीत की जानी मानी गायिका। बाहरी कडियाँ बीबीसी पे यह दिन श्रेणी:अप्रैल