Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सेंधा नमक

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|230px|सेंधे नमक के क्रिस्टल का एक नमूना thumb|230px|पाकिस्तानी पंजाब में खेवड़ा नमक खान में यह नमक के पत्थर से घिरा कमरा मुग़ल ज़माने में खोदा गया था सेंधा नमक, सैन्धव नमक, लाहौरी नमक या हैलाईट (Halite) सोडियम क्लोराइड (NaCl), यानि साधारण नमक, का क्रिस्टल पत्थर-जैसे रूप में मिलने वाला खनिज पदार्थ है। यह अक्सर रंगहीन या सफ़ेद होता है, हालांकि कभी-कभी अन्य पदार्थों की मौजूदगी से इसका रंग हल्का नीला, गाढ़ा नीला, जामुनी, गुलाबी, नारंगी, पीला या भूरा भी हो सकता है। भारतीय खाने में और चिकित्सा में हाज़मे के लिए इस्तेमाल होने वाला काला नमक भी एक प्रकार का सेंधा नमक होता है। नाम की उत्पत्ति ऐतिहासिक रूप से पूरे उत्तर भारतीय उपमहाद्वीप में यह नमक सिंध, पश्चिमी पंजाब के सिन्धु नदी के साथ लगे हुए हिस्सों और ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा के कोहाट ज़िले से आया करता था जो अब पाकिस्तान में हैं और जहाँ यह ज़मीन में मिलता है। 'सेंधा नमक' और 'सैन्धव नमक' का मतलब है 'सिंध या सिन्धु के इलाक़े से आया हुआ'। पश्चिमोत्तरी पंजाब में नमक कोह (यानि नमक पर्वत) नाम की मशहूर पहाड़ी श्रृंखला है जहाँ से यह नमक मिलता है और इसी इलाक़े में प्रसिद्ध खेवड़ा नमक खान है। इस नमक को 'लाहौरी नमक' भी कहा जाता है क्योंकि यह अक्सर लाहौर से होता हुआ पूरे उत्तर भारत में बेचा जाता था।The Commercial Products of India: Being an Abridgement of 'The Dictionary of the Economic Products of India', Sir George Watt, J. Murray, 1908, ... Saindhava, the rock-salt of Sind and Kohat ...A Dictionary of Urdu, Classical Hindi and English https://web.archive.org/web/20140921003123/http://books.google.com/books?id=6BTHRBL5IEIC 21 सितंबर 2014 , John T. Platts, Kessinger Publishing, 2004, ISBN 978-0-7661-9231-7, ... سیندھا सेंधा sendha ... White rock-salt (found in the country near the Indus) ... (syn. lahauri namak) ... आयुर्वेद में इसको स्वास्थ्य रक्षक कहा जाता है, दैनंदिन भोजन में इसका प्रयोग कई शारीरिक व्याधियों के निवारण में सहयोगी माना गया है। उच्च रक्तचाप नियंत्रित रखने में इसका प्रयोग विपरीत असर नहीं डालता। इन्हें भी देखें सेंधा नमक को खाने में अपनाइये और रखिये बीमारियों को दूर। 10 UNBELIEVABLE BENEFITS OF EATING ROCK SALT IN HINDI नमक कोह खेवड़ा नमक खान साधारण नमक हिमालियाई नमक सन्दर्भ 2 श्रेणी:नमक श्रेणी:खनिज श्रेणी:भारतीय खाना