Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

चेंगम की लड़ाई

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

चेंगम की लड़ाई प्रथम आंग्ल-मैसूर युद्ध 1767 चेंगम, तिरुवन्नामलई जिला, तमिल नाडु ईस्ट इण्डिया कम्पनी की सफलता मैसूर का साम्राज्यहैदराबाद के निज़ाम ईस्ट इण्डिया कम्पनी हैदर अली कर्नल जोसेफ स्मिथ 70,000 सैनिक 7,000 सैनिक 2000 सैनिक 170 सैनिक चेंगम की लड़ाई, जिसे चंगामा का युद्ध भी कहा जाता है, प्रथम आंग्ल-मैसूर युद्ध का हिस्सा था। मई 1767 में, अंग्रेज़ सेना के अधिकारी कर्नल जोसेफ स्मिथ को पता चला कि हैदर अली और हैदराबाद के निज़ाम, आसफ़ जाह द्वितीय ने एक गठबंधन किया था। हैदर अली निज़ाम को 18 लाख रुपये देता ताकि वह मराठों को भुगतान कर सके, जो बदले में दक्षिणी क्षेत्रों पर अपना आक्रमण समाप्त कर देते, और उस क्षेत्र पर कब्ज़ा होने के बाद निज़ाम हैदर अली के बेटे टीपू सुल्तान को कर्नाटिक के नवाब की मान्यता देता। 25 अगस्त 1767 को ब्रिटिश सैनिक कावेरीपट्टिनम के पास डेरा डाले हुए थे। उन पर हैदर अली और निज़ाम की संयुक्त सेनाओं ने हमला किया और 28 अगस्त तक, हैदर अली ने कावेरीपट्टिनम पर कब्ज़ा कर लिया। कर्नल स्मिथ तिरुवन्नामलई की ओर बढ़ते रहे ।Bowring 1899 49Wilks 1869 312 मार्च के चौथे दिन, अर्थात् 3 सितंबर 1767 को, चेंगम का युद्ध हुआ, जिसमें हैदर अली और हैदराबाद निज़ाम की सेनाओं ने मिलकर अंग्रेज़ी सेना पर हमला किया। इस लड़ाई में हैदर अली और निज़ाम की सेनाओं ने लगभग 2000 सैनिक खो दिए और अंग्रेज़ों के 170 सैनिक मारे गए। हालाँकि हैदर अली की सेनाएँ संख्या में अधिक थीं (लगभग 70,000, जबकि कंपनी की सेना में 7000 सैनिक थे), फिर भी अंग्रेज़ इस हमले को विफल करने और हैदर अली की सेनाओं को पीछे हटने पर मजबूर करने में सफल रहे।Bowring 1899 49Wilks 1869 311 सन्दर्भ श्रेणी:आंग्ल-मैसूर युद्धों की लड़ाइयाँ श्रेणी:हैदराबाद के निज़ाम से जुड़ी लड़ाइयाँ