Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

2014 लाहौर मुठभेड़

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सितंबर 2014 2014 लाहौर मुठभेड़ या मॉडल टाउन बस त्रासदी 2014 17 जून 2014 को पाकिस्तानी प्रान्त पंजाब की पुलिस और कई प्रदर्शनकारियों के बीच एक हिंसक टकराव था। यह मुठभेड़ बिना किसी रुकावट के लगभग 11 घंटे तक जारी रहा। जिसमें पाकिस्तान अवामी तहरीक कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने गोलीबारी कर दी। पुलिस फ़ायरिंग से पाकिस्तान अवामी तहरीक के 14 लोग मारे गए और 90 व्यक्ति बहुत गंभीर रूप से घायल हुए। यह मुठभेड़ उस समय शुरू हुई, जब मॉडल टाउन, लाहौर में तहरीक मिनहाज-उल-क़ुरान​ और पाकिस्तान अवामी तहरीक के नेता डॉक्टर मुहम्मद ताहिर उल-क़ादरी के निवास के सामने से बाधाओं को दूर करने के लिए ज़मीन-क़ब्ज़ा विरोधी पुलिस की टीम ने कार्यवाही शुरू की थी। और देखें पाकिस्तान सरकार विरोधी प्रतिवाद २०१४ श्रेणी:पाकिस्तान की राजनीति श्रेणी:लाहौर