Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मजदूरी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

किसी व्यक्ति द्वारा कुछ काम करने के बदले, काम कराने वाला व्यक्ति उसे जो कुछ (रुपया-पैसा, अनाज, या श्रम pavva) देता है उसे मजदूरी या मजूरी कहते हैं। मजदूरी की गणना प्रति दिन, प्रति घण्टा, या प्रति काम के अनुसार की जाती है (जैसा पहले से तय होता है।)। परिभाषा (१) श्रम की सेवा के लिए दिया गया मूल्य (कीमत) मजदूरी है। (मार्शल) (२) श्रम का वेतन मजदू री है। (सेलिगमैन) प्रकार नकद मजदूरी-नकद मजदूरी वह मजदूरी होती है जो श्रमिक को एक निश्चित समय में कार्य करने के लिए दी जाती है।एक मजदूर नकद मजदूरी इसलिए स्वीकार करता है कि वह उसके माद्यम से अपनी विभिन्न आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकता है। असल मजदूरी (वास्तविक मजदूरी (नकद + कुछ सुविधाएँ)-एक मजदूर अपनी नकद मजदूरी में जो वस्तुए एवं सेवाये खरीद सकता है उसे वास्तवीक मजदूरी(Real wages)कहा जाता है। इसमें नकद मजदूरी के साथ साथ अन्य सुविधाएं भी वास्तविक मजदूरी में शामिल किए जाते है जो मजदूर को मिलते है। उदाहरण(मुफ्त मकान,मुफ्त चिकित्सा,मुफ्त शिक्षा आदि) इन्हें भी देखें वेतन श्रेणी:अर्थशास्त्र