411 REFERENCE · Wikipedia
महाराष्ट्र प्रौद्योगिकी संस्थान
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
महाराष्ट्र प्रौद्योगिकी संस्थान
मप्रौस-लोगो.png
100px
संस्थान का लोगो
यन्त्र-तन्त्रादि विज्ञानम्। लोक कल्याण साधनम्॥ ("समाज कल्याण हेतु विज्ञान और प्रौद्योगिकी का उपयोग")
1983
निजी संस्थान
पुणे विश्वविद्यालय
विश्वनाथ डी कारड
भास्कर ई अव्हाद
ऍच. ऍम. गणेश राव
ऍल के क्षीरसागर
शरदचन्द्र दराडे (पाटिल), देबज्योति मुखोपाध्याय (शोध व विकास)
पुणे
महाराष्ट्र
भारत
18.5177 73.8148 inline,title type:edu
http://www.mitpune.com
8929359037 महाराष्ट्र प्रौद्योगिकी संस्थान, भारत के महाराष्ट्र राज्य में पुणे नगर में स्थित एक अभियान्त्रिकी संस्थान है। यह संस्थान महाराष्ट्र अभियान्त्रिकी व शैक्षणिक शोध अकादमी (Maharashtra Academy of Engineering & Educational Research (MAEER'S)) समूह का सबसे पहला संस्थान है।About The Group https://web.archive.org/web/20151019105454/http://www.mitpune.com/aboutmaeers.aspx 19 अक्तूबर 2015 यह 1983 में विश्वनाथ डी कारड द्वारा स्थापित किया गया था और यह महाराष्ट्र में निजी क्षेत्र के सर्वप्रथम महाविद्यालयों में से एक है।
प्रवेश
संस्थान में दाखिला कैप (CAP) राउण्ड के माध्यम से किया जाता है। प्रति वर्ष ऍमआईटी में प्रवेश के लिए बड़ी संख्या में आने वाले विदेशी नागरिकों के लिए विशेष प्रावधान किया जाता है। पूर्वस्नातक स्तर के दाखिले जेईई व कुछ अन्य मानदण्डों के आधार पर किए जाते हैंUG Admission https://web.archive.org/web/20151019085306/http://www.mitpune.com/ug-admission.aspx 19 अक्तूबर 2015 , स्नाकोत्तर स्तर पर दाखिले डीटीई महाराष्ट्र सरकार और सावित्रीबाई फूले पुणे विश्वविद्यालय के द्वारा बनाए गए नियमों के आधार पर होते हैं<ref>[http://www.mitpune.com/PG-admission.aspx PG Engineering Admission] https://web.archive.org/web/20150408062302/http://www.mitpune.com/PG-admission.aspx 8 अप्रैल 2015 </ref>, और ऍमबीए के दाखिले डीटीई महाराष्ट्र सरकार और पुणे विश्वविद्यालय द्वारा बनाए गए नियमों के आधार पर होते हैंMBA Admission https://web.archive.org/web/20150316072227/http://www.mitpune.com/MBA-admission.aspx 16 मार्च 2015 ।
पाठ्यक्रम
ऍमआईटी पूर्वस्नातक स्तर पर अभियान्त्रिकी की डिग्रियाँ (बी.ई.) नौ विषयों में प्रदान करता है:
सिविल इंजीनियरिंग
मकैनिकल इंजीनियरिंग
इलैक्ट्रॉनिक्स और टॅलिकम्यूनिकेशन्स इंजीनियरिंग
कम्प्यूटर इंजीनियरिंग
सूचना प्रौद्योगिकी
पॅट्रोलियम इंजीनियरिंग
पॅट्रोकैमिकल इंजीनियरिंग
पॉलिमर इंजीनियरिंग
मकैनिल सैण्ड्विच इंजीनियरिंग
स्नाकोत्तर डिग्रियाँ (ऍम.ई.) निम्नलिखित विषयों में प्रदान की जाती हैं:
पॅट्रोलियम इंजीनियरिंग
सिविल स्ट्रक्चर्स
निर्माण और प्रबन्धन
कम्प्यूटर इंजीनियरिंग
डिज़ाइन इंजीनियरिंग
ऊष्मा ऊर्जा
सूचना प्रौद्योगिकी
पॉलिमर इंजीनियरिंग
इलैक्ट्रॉनिक्स डिजिटल सिस्टम
पाइपिंग डिज़ाइन और इंजीनियरिंग
डाक्टरेट की उपाधियाँ इन विषयों में प्रदान की जाती हैं:
पॅट्रोलियम इंजीनियरिंग
भूविज्ञान
प्रांगण
ऍम.आई.टी. पुणे का प्रांगण 17 एकड़ में फैला हुआ है। विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के अतिरिक्त, इस प्रांगण में विश्व शान्ति केन्द्र भी स्थित है जो यूनेस्को का मानवाधिकार, लोकतन्त्र, शान्ति और सहनशीलता का प्रभारी है और 12 मई 1998 को यहाँ स्थापित किया गया था। इसके अतिरिक्त प्रांगण में कैण्टीन, सांगली बैंक और बैंक ऑफ़ इण्डिया की शाखाएँ, एक सभागार, चिकित्सालय, और एक ध्यान-केन्द्र की सुविधाएँ भी उपलब्ध हैं। डा. विश्वनाथ डी कारड को व्यापक रूप से उनके समीकरण ॐ = mc2 के लिए जाना जाता है।
शोध और विकास
शोध, विकास, और नवोन्मेष की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए, ऍमआईटी पुणे के प्राणंग में ऍमआईटी अनुसन्धान और नवोन्मेष उत्कृष्टता केन्द्र (MIT Center of Excellence for Research & Innovation (MITCERI))Message From The Dean (R&D) https://web.archive.org/web/20151019101740/http://www.mitpune.com/Research-deanmessage.aspx 19 अक्तूबर 2015 की स्थापना की गई थी। इसका तात्कालिक लक्ष्य प्राध्यापकों और स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के विद्यार्थियों को उनके प्रोजॅक्ट कार्यों में शोध और विकास के तत्वों को सम्मिलित करने के लिए प्रोत्साहित करना था। ऍमआईटी अनुसन्धान केन्द्र इस कार्य को विभिन्न कार्यक्रमों के द्वारा पूर्ण करता है जैसे राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलनों का आयोजन, शोध पद्धति पर कार्यशालाओं का आयोजन, औद्योगिक- और शिक्षा-क्षेत्र से प्रख्यात शोधकर्ताओं द्वारा दिया अतिथि व्याख्यान इत्यादि। ऍमआईटी क्यूब 2012 अन्तर्रष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी सम्मेलन और प्रदर्शनी के आयोजकों में से एक था।CUBE 2012 https://web.archive.org/web/20120419093126/http://www.thecubeconf.com/academic/ 19 अप्रैल 2012 पुणे विश्वविद्यालय भूविज्ञान शोध केन्द्र ऍमआईटी के पॅट्रोलियम विभाग में कार्यरत है।Research & Development https://web.archive.org/web/20151019102135/http://www.mitpune.com/Research-development.aspx 19 अक्तूबर 2015
प्रशिक्षण और रोज़गार प्रकोष्ठ
विद्यार्थियों को व्यवहार-कुशलता, समूहिक-चर्चा और अभिक्षमता परीक्षा क्षमताओं के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है और साथ ही में साक्षात्कार सम्बन्धी तकनीकें भी सिखाई जाती हैं। प्राध्यापकों और विद्यार्थियों के लिए विश्व विख्यात औद्योगिक संगठनों द्वरा विशेष प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है ताकि सदैव-परिवर्तनशील औद्योगिक आवश्यकताओं के प्रति उन्हें दक्ष बनाया जा सके। ऍमआईटी पुणे, राष्ट्रीय उद्यमिता तन्त्र (NEN'') के साथ मिलकर बहुत से उद्यमिता सम्बन्धित प्रशिक्षण कार्यक्रमों का भी आयोजन करता है।
भगिनी संस्थान
ऍमआईटी अभियान्त्रिकी महाविद्यालय और ऍमआईटी अभियान्त्रिकी अकादमी, महाराष्ट्र प्रौद्योगिकी संस्थान के भगिनी संस्थान है।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Robocon India रोबोकॉन इण्डिया
आधिकारिक संजालपृष्ठ
MIT Institute of Design, Pune, Maharashtra
श्रेणी:पुणे में शिक्षण संस्थान