411 REFERENCE · Wikipedia
जीपीआईओ
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जीपीआईओ (GPIO या जनरल परपज इन्पुट/आउटपुट) किसी एकीकृत परिपथ (जैसे माइक्रोकन्ट्रोलर या डीएसपी) पर या किसी इलेक्ट्रॉनिक परिपथ बोर्ड पर की उन पिनों को कहते हैं जो किसी एकमात्र कार्य के लिए नहीं होतीं बल्कि प्रोग्राम करके उन्हें अलग-अलग कामों के लिए उपयोग किया जा सकता है। उदाहरण के लिए किसी जीपीआईओ को इन्टरप्ट के लिए उपयोग में लाया जा सकता है अथवा प्रोग्राम करके उसी से पीडब्ल्यूएम संकेत बाहर निकाला जा सकता है।
दूसरे शब्दों में, यदि कोई पिन पहले से ही किसी कार्य विशेष के लिए निर्धारित है (और दूसरा काम नहीं कर सकती) तो वह जीपीआईओ नहीं है।
अधिकांश मामलों में, एक ही जीपीआईओ दो-तीन कार्य कर सकती है। कुछ आईसी (जैसे माइक्रोचिप की dsPIC33 फेमिली) में संकेतों का पथ बदलकर उस आईसी के किसी अन्य पिन से जोड़ने (मैपिंग) की सुविधा दी गयी है। इसी तरह, एफपीजीए की जीपीआईओ को प्रोग्राम करके अन्दर उत्पन्न किसी संकेत को किसी वांछित पिन पर मैप किया जा सकता है और उसका इन्स्टन्सिएशन किया जा सकता है।
== सन्दर्भ ==