411 REFERENCE · Wikipedia
आदि बद्री (हरियाणा)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
आदि बद्री (हरियाणा) अन्य उपयोग आदि बद्री (बहुविकल्पी)
आदि बद्री
30.27
77.27
हरियाणा
यमुनानगर
thumb|right|300px|कपाल मोचन सरोवर और गौ-बच्चा मंदिर
thumb|आदि बद्री में ध्यान प्रकोष्ठ
आदि बद्री हरियाणा के यमुनानगर ज़िले में स्थित वनक्षेत्र है। यह स्थान पौराणिक महत्त्व रखने वाली, लुप्त हो चुकी सरस्वती नदी का उद्गम स्थल है।Early Harappans and Indus Sarasvati Civilization, 2 Vols. by Sharma, D P and Madhuri Sharma (ed) 2006
परिचय
यह तथ्य भारतीय पुरातत्व विभाग तथा भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) द्वारा प्रमाणित भी किया गया है। आस-पास खुदाई में मिले अवशेष, तथा दूरसंवेदी उपग्रहों द्वारा ली गई तस्वीरें पास ही में स्थित एक संग्रहालय में रखी गई हैं। इन तस्वीरों से यह भी प्रमाणित हुआ है कि सरस्वती नदी आज भी धरातल के नीचे प्रवाहमान् है, तथा कुरुक्षेत्र, पिहोवा, हिसार, मोहनजोदड़ो, राजस्थान होती हुई अरब सागर में विलीन होती है।http://www.iisc.ernet.in/currsci/oct25/articles20.htm संग्रहीत प्रति 27 अगस्त 2013 https://web.archive.org/web/20130627194602/http://www.iisc.ernet.in/currsci/oct25/articles20.htm 27 जून 2013 live Kalyanaraman, S., Geol. Soc. India, Mem., 1999, 42, 25–33.
आदि बद्री में यह नदी पहाड़ों से निकलकर धरती में प्रविष्ट होती है। इसी प्रक्रिया में मात्र एक कुंड के रूप में इस नदी के दर्शन पृथ्वीतल पर होते हैं। कुछ लोग मानते हैं कि यही एकमात्र ऐसा स्थान है, जबकि कुछ लोग मानते है कि इस नदी के दर्शन पिहोवा में भी होते हैं। इस अवस्था में इस स्थान की तुलना हरिद्वार से की जा सकती है, जहाँ गंगा नदी पहाड़ों से निकलकर मैदानी तल पर अवतरित होती है।
कुछ इतिहासकार मानते हैं कि सरस्वती नदी हरियाणा के आदि बद्री से गुजरात के देसलपुर तक जाती है तथा हड़प्पा सभ्यता सरस्वती और सिन्धु नदियों के तटों पर ही थी।Early Harappans and Indus Sarasvati Civilization, 2 Vols. by Sharma, D P and Madhuri Sharma (ed) 2006,www.easternbookcorporation.com
कुछ अन्य इतिहासकारों का यह भी मानना है कि आज की घग्गर नदी ही पौराणिक सरस्वती नदी है।Kochhar, R., Geol. Soc. India, Mem., 1999, 42, 47–51., http://www.iisc.ernet.in/currsci/oct25/articles20.htm https://web.archive.org/web/20130627194602/http://www.iisc.ernet.in/currsci/oct25/articles20.htm 27 जून 2013
सरकार ने सरस्वती नदी की उत्पत्ति का पता लगाने के लिए प्रयास किए हैं और इस उद्देश्य के लिए एक समिति का गठन किया है। एक विज्ञप्ति में भारत सरकार ने यह माना है कि हड़प्पा सभ्यता के प्रमुख केन्द्र कालीबंगा (राजस्थान), बानावाली और राखीगढ़ी (हरियाणा) तथा धोलावीरा और लोथल (गुजरात) सरस्वती नदी के किनारे ही स्थित हैं। आदिबद्री-धोलावीरा सर्किट को 10 वीं पंचवर्षीय योजना अवधि के दौरान विकास के लिए प्राथमिकता वाले सर्किट में रखा गया है।Press Information bureau, http://pib.nic.in/newsite/erelease.aspx?relid=94098 https://web.archive.org/web/20160911110517/http://pib.nic.in/newsite/erelease.aspx?relid=94098 11 सितंबर 2016 http://planningcommission.nic.in/aboutus/committee/wrkgrp11/wg11_tourism.pdf https://web.archive.org/web/20130404170318/http://planningcommission.nic.in/aboutus/committee/wrkgrp11/wg11_tourism.pdf 4 अप्रैल 2013 , 2.05-page8 and appendix-1.
पुरातत्वविद् एस॰पी॰ गुप्ता के अनुसार, आदि बद्री से प्रारंभ होकर सरस्वती नदी कच्छ के रण से होती हुई, कराची (पाकिस्तान) को छूती थी। उन्होने कथित तौर पर हड़प्पा सभ्यता से जुड़ा हुआ कुछ 700 साइटों नदी के तट पर पायी गयी हैं।http://www.telegraphindia.com/1030723/asp/nation/story_2191170.asp संग्रहीत प्रति 28 अगस्त 2013 https://web.archive.org/web/20170306034842/https://www.telegraphindia.com/1030723/asp/nation/story_2191170.asp 6 मार्च 2017 live
अभी 2017 में हरियाणा के यमुनानगर जिले के मुगलवाली (मौदगिल वाली) गाँव, त॰बिलासपुर में, सरस्वती की खुदाई के दौरान पानी निकला है।https://m.patrika.com/national-news/saraswati-river-appear-in-haryana-village-mugalwali-980161/ हिंदी खबर, Latest News in Hindi, हिंदी समाचार, ताजा खबर Patrika News hindi 2020-07-30जनवरी 2022 InternetArchiveBot
नामोल्लेख
इस स्थान का उल्लेख, महत्त्व आदि निम्न प्राचीन ग्रंथों में भी मिलता हैharyanatourism.gov.in/destination/yamunanagar.asp-
पद्म पुराण (अध्याय १३३)
महाभारत ८३, १५१; ८४, ६६
भागवत पुराण १०, ३४.१-१८
भौगोलिक स्थिति व आवागमन
आदि बद्री अक्षांश-३० २७ उत्तर, देशांतर- ७७ २७ पूर्व में अवस्थित है। साथ ही यह हरियाणा के यमुनानगर ज़िले के बिलासपुर कस्बे से २० कि॰मी॰ दूरी पर बिलासपुर नाहन लिंक रोड पर स्थित है। सबसे नज़दीकी गाँव काठगढ़ (२ कि॰मी॰ दूर) है। यहाँ जाने के लिये पहले यमुनानगर जाना पड़ता है।
इन्हें भी देखें
सरस्वती नदी
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
सरस्वती उद्गम स्थल से संबंधित जानकारी देता जालपृष्ठ
हरियाणा टूरिज़म की आधिकारिक वेबपृष्ठ
श्रेणी:हरियाणा में पर्यटन आकर्षण
श्रेणी:हरियाणा में स्थापत्य
श्रेणी:हरियाणा में पुरातत्व स्थल