Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सोमेश्वर, उत्तराखण्ड

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सोमेश्वर Someshwar सोमेश्वर India Uttarakhand 29.781 79.603 inline, title उत्तराखण्ड में स्थिति देश राज्य उत्तराखण्ड ज़िला अल्मोड़ा ज़िला तहसील 2011 भाषा प्रचलित हिन्दी, कुमाऊँनी, संस्कृत भामस +5:30 पिनकोड 263637 दूरभाष कोड UK-01 सोमेश्वर (Someshwar) भारत के उत्तराखण्ड राज्य के अल्मोड़ा ज़िले में स्थित एक बस्ती है।"Uttarakhand: Land and People," Sharad Singh Negi, MD Publications, 1995"Development of Uttarakhand: Issues and Perspectives," GS Mehta, APH Publishing, 1999, ISBN 9788176480994 कोसी और साई नदियों के संगम पर स्थित सोमेश्वर अल्मोड़ा का एक प्रमुख कस्बा है, तथा इसी नाम की एक तहसील का मुख्यालय भी है। सोमेश्वर अल्मोड़ा के उत्तरी क्षेत्र के दर्जनों गांवों का प्रमुख बाजार है, और यहाँ करीब ३५० दुकानें हैं।सोमेश्वर कस्बा मूलभूत सुविधाओं से वंचित https://www.amarujala.com/uttarakhand/almora/61527271621-almora-news 2 जून 2018 Amar Ujala https://web.archive.org/web/20180526112601/https://www.amarujala.com/uttarakhand/almora/61527271621-almora-news 26 मई 2018 live विवरण यहाँ से होकर बागेश्वर, अल्मोड़ा, रानीखेत, द्वाराहाट तथा कौसानी आदि स्थानों को प्रतिदिन सैकड़ों वाहन आते जाते हैं। यहाँ एक ऐतिहासिक शिव मंदिर भी है, जिसे सोमनाथ मंदिर के नाम से जाना जाता है। यह 12वीं शताब्दी का मंदिर है। यहाँ पर एक पानी का नौला (धारा) है, जिसका पानी हल्का नमकीन है और पवित्र माना जाता है। इस नौले पर नाग आदि बार बार दिखायी देते हैं। यहीं पर मा उत्तराखंड स्टेडियम है। यहीं पर ग्राम बमनफलाया में ही कोसी नदी तट पर एक शिव मंदिर है, जिसे कौस्लेश्वर महादेव मंदिर नाम से जाना जाता है। यहाँ पर भगवान शिव, लिंग रुप में विराजमान है। तथा यहीं पर पहाड़ी पर माँ जयंती माता का मंदिर है, जिसे स्थानीय भाषा में जैत्कोत मंदिर कहते हैं। यहाँ पर जाने का कठिन पैदल व सीधी चढ़ाई का मार्ग है। आवागमन यहाँ से राष्ट्रीय राजमार्ग 109 निकलता है और इसे देशभर के कई स्थानों से जोड़ता है। इन्हें भी देखें अल्मोड़ा ज़िला सन्दर्भ श्रेणी:उत्तराखण्ड के नगर श्रेणी:अल्मोड़ा जिला श्रेणी:अल्मोड़ा ज़िले के नगर