411 REFERENCE · Wikipedia
ति॰क॰ शिवशंकरण
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ति॰ क॰ शिवशंकरण या टी॰ के॰ शिवशंकरण (तमिल: தி. க. சிவசங்கரன், 30 मार्च 1925 – 26 मार्च 2014), भारतीय राज्य तमिलनाडु से तमिल लेखक एवं समालोचक थे। उन्हें मुख्यतः उनके नाम के प्रथम अक्षरों ति॰ का॰ सी के नाम से ही जाना जाता है। इनके द्वारा रचित एक समालोचना मतिम्मुरैक्ल पेट्टिकळ के लिये उन्हें सन् २००० में साहित्य अकादमी पुरस्कार (तमिल) से सम्मानित किया गया।
शिवशंकरण का जन्म तिरूनेलवेली में हुआ। उनका प्रथम कार्य साहित्यिक जरनल ग्राम ऊझियां सन् १९४७ में प्रकाशित हुआ। वो भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के सदस्य थे और उनका राजनीतिक उन्मुखीकरण मार्क्सवाद की और था।
== पुरस्कार और सम्मान ==
साहित्य अकादमी पुरस्कार (2000)
तमिलनाडु सरकार का साहित्यिक पुरस्कार (2002)
भारती इलक्किया अवार्ड
लिल्ली डिवासिगमनी लिटरेरी ट्रस्ट अवार्ड
तमिल सांड्रोर पैरवी अवार्ड
== आंशिक ग्रंथ सूची ==
ति॰ क॰ शि॰ कट्टुरायगल
विमर्सनंगल मतिप्पुरायकल पेट्टिकल
विमराना तमिल
== सन्दर्भ ==