411 REFERENCE · Wikipedia
शेरसिंहपुरा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
गाँव India देश भारत राज्य राजस्थान ज़िला सवाई माधोपुर जिला तहसील/तालुका चौथ का बरवाड़ा 2011 543 भारतीय +5:30 पिनकोड 322702
शेरसिंहपुरा भारतीय राज्य राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले की चौथ का बरवाड़ा तहसील में स्थित एक गाँव है। उप-जिला मुख्यालय चौथ का बरवाड़ा से 7 किमी और जिला मुख्यालय सवाई माधोपुर से 24 किमी दूर स्थित है।
इतिहास
शेरसिंहपुरा को मीणाओ की प्राचीन कुल मरमट वंश ने बसाया था। शेरसिंहपुरा मरमट कुल राव हुंकार मरमट के वंशज है जो रणथंबोर के प्रथम शशक थे। यह के मरमट दुब्बी बनास से आए थे। मरमट वंश के लोगो ने इस गांव को बसाने से पहले ही अपनी कुल देवी दुगाय माता व सीताराम बाबा का कच्चा मंदिर बनवा दिया था। और बसाने के बाद बालाजी,भेरू जी,महाकाल, मीन भगवान आदि के मंदिरों का निर्माण करवाए। मरमट वंश का शशक इस गांव पे देश की आजादी तक रहा। शेरसिंहपुरा गांव के शशक ने कभी भी किसी रियासत को लगान नही दिया और ना ही किसी रियासत के शरण में मंजूरी दी। मरमट लोग रणथंबोर दुर्ग के प्रथम शशक थे इसलिए वे आज भी अपने स्वाभिमान पे अटल है। शेरसिंहपुरा के मरमट वंश साल में कई बार दुब्बी बनास जाते थे और अपने मरमट भाई बंधो से मिलते थे। दुब्बी बनास,शेरसिंहपुरा,मरमटपूरा,पीलूखेड़ा ये चारो गांव सगे भाइयों ने बसाए थे। मरमट वंश के अन्य गांव जो उनके द्वारा बसाया गया थे जैसे की गुढ़ा बरथल,मलारना चौड़,दुब्बी बनास,शेरसिंहपुरा,सुंदरपुर,मरमटपूरा,करेल,पीलूखेड़ा, जडावता,लोरवारा,अजनोटी,जटवाड़ा,अटून,पापड़ी,भाडोती,बड़ी बर्थल,भूरी पहाड़ी,डूंगरी आदि।
जनसांख्यिकी
2011 की जनगणनाShersinghpura Village Population - Chauth Ka Barwara - Sawai Madhopur, Rajasthan https://www.census2011.co.in/data/village/77563-shersinghpura-rajasthan.html www.census2011.co.in 11 जनवरी 2022 अनुसार गाँव की कुल जनसंख्या 543 है और यहाँ 125 परिवार निवास करते हैं। जनगणना आंकड़ों के अनुसार शेरसिंहपुरा का औसत मानव लिंगानुपात 860 जो राजस्थान के औसत लिंगानुपात 928 से कम है। शिशु लिंगानुपात 640 है और यह भी राजस्थान के औसत शिशु लिंगानुपात 888 से काफ़ी कम है।
यहाँ साक्षरता दर 61.17 % थी जिसमें पुरुषों की साक्षरता 82.64 % और स्त्रियों की साक्षरता 37.44 % थी।
अन्य जानकारी
शेरसिंहपुरा गांव भेडोला पंचायत के अंतर्गत आता है। शेरसिंहपुरा गांव भेडोला से मात्र 2 किलोमीटर की दूरी पे बसा हुआ है। यहाँ एक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्थित है। इसके आसपास के गाँव भेडोला, जगमोदा, चौथ का बरवाड़ा, बगीना, अंधौली, भेडोली, नया गांव, बांसला, आदि हैं।जनवरी 2022
सन्दर्भ
श्रेणी:सवाई माधोपुर ज़िले के गाँव