Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

रियाद प्रान्त

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

रियाद प्रान्त ur الرياض / Riyadh Province Saudi Arabia - Ar Riyad province locator.png रियाद ४,१२,००० ५४,५५,३६३ २००४ १३.२४ ज़िले २० अरबी रियाद प्रान्त, जिसे औपचारिक अरबी में मिन्तक़ाह​ आर-रियाद (ur منطقة الرياض) कहते हैं, सउदी अरब के मध्य नज्द क्षेत्र में स्थित प्रान्त है। यह जनसँख्या के आधार पर (मक्का प्रान्त के बाद) दूसरा सबसे बड़ा प्रान्त है और क्षेत्रफल के हिसाब से भी (पूर्वी प्रान्त के बाद) दूसरा सबसे बड़ा प्रान्त है। सउदी अरब की राष्ट्रीय राजधानी रियाद शहर भी इसी प्रान्त में स्थित है और ७५% प्रांतीय आबादी इसी शहर में रहती है। २००४ की जनगणना के अनुसार प्रान्त की ३१% आबादी (यानि १७,२८,८४० लोग) ग़ैर-सउदी विदेशी थे और इनमें से अधिकतर रियाद शहर में ही बसे हुए थे। नाम का उच्चारण 'रियाद' को अरबी लिपि में 'ur رياض' लिखा जाता है जिसका अंतिम अक्षर 'ur ض' (जो 'ज़ुआद' कहलाता है) भारतीय उपमहाद्वीप, अफ़ग़ानिस्तान और ईरान में 'ज़' का उच्चारण रखता है, जबकि अरब देशों में इसका उच्चारण 'द' या 'ध' से मिलता-जुलता किया जाता है। इसलिए इस नगर और प्रान्त के नाम को - 'रियाज़', 'रियाद' और 'रियाध' - तीनों उच्चारणों के साथ पाया जाता है। ठीक यही उच्चारण का अंतर 'रमज़ान' (ur رمضان‎) शब्द में भी देखा जाता है जो 'रमज़ान' और 'रमादान' दोनों रूपों में मिलता है। विवरण रियाद प्रान्त नज्द के पठार पर स्थित है और यही सउदी राजपरिवार की गृहभूमि थी। जब २०वीं सदी की शुरुआत में सउदी परिवार ने अरबी प्रायद्वीप के भिन्न भागों को अपने नियंत्रण में लेना शुरू किया तो उन्होंने रियाद से ही अपना विस्तार आरम्भ किया था।An A to Z of Places and Things Saudi, Kathy Cuddihy, pp. 183, Stacey International, 2001, ISBN 978-1-900988-40-7, ... It was from his base in Riyadh that Abdul Aziz unified the various tribes throughout the country ... इन्हें भी देखें नज्द सउदी अरब के प्रान्त सन्दर्भ 2 श्रेणी:रियाद प्रान्त श्रेणी:सउदी अरब के प्रान्त