411 REFERENCE · Wikipedia
सोमब्रेरो
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|220px|घोड़ों पर सवार सोमब्रेरो पहनी हुई दो मेक्सिकी स्त्रियाँ
thumb|220px|अलग-अलग रंगों की सोमब्रेरो
सोमब्रेरो (स्पेनी: sombrero) बड़े कगार वाली एक किस्म की गोल टोपी होती है जो मेक्सिको में पाई जाती है। स्पेनी भाषा में "सोमब्रेरो" का अर्थ "टोपी" होता है और यह शब्द "सोम्ब्रा" (sombra) से आया है, जिसका अर्थ "छाया" होता है। सोमब्रेरो का बीच का हिस्सा उठा हुआ होता है और उसके इर्द-गिर्द एक चौड़ी कगार होती है जो सीमा पर थोड़ी सी उठी हुई होती है। इतनी चौड़ी कगार की वजह से सोमब्रेरो पहनने वाले व्यक्ति का सर, गर्दन और कंधे धुप से बचे रहते हैं।Cinco de Mayo Alice K. Flanagan Compass Point Books, 2003 9780756504809 http://books.google.com/books?id=yCEKPkJogpUC ... The word sombrero comes from the Spanish word sombra, which means 'shade.' There are two kinds of sombreros. One is made from straw. The other is made from felt ...
मेक्सिको में मज़दूरों और किसानो की सोमब्रेरो अक्सर मोटे तिनको की बनी होती है जबकि अमीर लोग दबी हुई ऊन की सोमब्रेरो पहना करते हैं। इनपर अक्सर अलग लहजों की बुनाई और रंगत देखी जा सकती है। स्त्री और पुरुष दोनों सोमब्रेरो पहनते हैं।
इन्हें भी देखें
मेक्सिको
सन्दर्भ
2
श्रेणी:टोपियाँ
श्रेणी:मेक्सिको की संस्कृति