411 REFERENCE · Wikipedia
२४ मई
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right
24 मई ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 144वॉ (लीप वर्ष मे 145 वॉ) दिन है। साल मे अभी और 221 दिन बाकी है।
प्रमुख घटनाएँ
1923- आयरिश नागरिक युद्ध समाप्त हो गया।
2010- वैज्ञानिकों ने सिलिकन के सात अणुओं जितने आकार वाला दुनिया का सबसे छोटा ट्रांजिस्टर बनाने में कामयाबी पाई>
1875 - सैय्यद अहमद खान ने अलीगढ़ में मुहम्मदीन एंग्लो ओरिएंटल स्कूल की स्थापना की, जो वर्तमान में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के नाम से प्रसिद्ध है।
1557 -80,000 घोड़ों की एक सेना सिकंदर शाह सूरी और खुद सरहिंद में सेना से मिले। वह मुगल सेना से हार गया था।
1824 - अंग्रेजों ने प्रथम आंग्ल-वर्मा युद्ध मे रंगून और वर्मा पर कब्जा कर लिया।
1830 - अमेरिका मैं पहली बार यात्री रेलरोड सेवा की शुरुआत हुई।
1787 - अमेरिका संविधान सभा का उद्घाटन(लगभग आज के दिन हुआ)
जन्म
1896 -करतार सिंह सराभा- क्रांतिकारी-भारत को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त कराने के लिये अमेरिका में बनी गदर पार्टी के अध्यक्ष
1969 - सुधीर कुमार वालिया - भारतीय थल सेना के जांबाजों में से एक थे।
1955 - राजेश रोशन - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार हैं।
1952 - रंजन मथाई - भारत के पूर्व 'भारतीय विदेश सचिव'।
1954 - बछेंद्री पाल - माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम भारतीय महिला।
1928 - जन कृष्णमूर्ति - 2001 से 2002 तक भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे।
1920 - नीलमणि राउत्रे - भारतीय राजनीतिज्ञ तथा उड़ीसा राज्य के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
1899 - काज़ी नज़रुल इस्लाम - प्रसिद्ध बांग्ला कवि, संगीत सम्राट, संगीतज्ञ और दार्शनिक थे।
1819 - विक्टोरिया - ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैण्ड की महारानी।
निधन
२०१०- साइमन मोंजैक, हॉलीवुड पटकथा लेखक
2000 - मजरूह सुल्तानपुरी, हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार और शायर।
1999 - गुरु हनुमान - भारत के महान् कुश्ती प्रशिक्षक (कोच) व पहलवान।
1981 - एस. के. पाटिल - भारत के प्रमुख राजनेता
1905 - प्रतापचंद्र मज़ूमदार - ब्रह्मसमाज के प्रसिद्ध नेता
1990 - के. एस. हेगड़े- भारतीय विधिवेत्ता, राजनीतिज्ञ और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष
1543 - निकोलस कॉपरनिकस - प्रसिद्ध यूरोपिय खगोलशास्त्री व गणितज्ञ थे
बहारी कडियाँ
बीबीसी पे यह दिन
श्रेणी:मई