Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मोलर सान्द्रता

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मोलर सान्द्रता या मोलरता (Molar concentration या molarity) किसी विलयन में विलेय की मात्रा बताने वाला एक माप है जो विलयन के इकाई आयतन में विलेय की मात्रा बताता है। रसायन विज्ञान में मोलरता के उल्लेख की सबसे सामान्य इकाई एक लीटर में उपस्थित मोलों की संख्या है। अतः इसकी इकाई मोल प्रति लीटर (mol/L) है। १ मोल प्रति लीटर को प्रायः 1 M कहा जाता है। एक लीटर विलयन में किसी विलेय के मोलो की संख्या को मोलरता (Molarity) कहते है , इसे M से व्यक्त करते है। मोलरता (M) = विलेय पदार्थ की मोलों में संख्या / विलयन का आयतन ( लीटर में ) चूँकि विलेय पदार्थ के मोल (mol) = विलेय का ग्राम में भार / अणुभार अतः मोलरता (M) = विलेय का ग्राम में भार / (अणुभार x विलयन का आयतन (लीटर में )) नोट : मोलरता (Molarity) की इकाई (unit) मोल/लीटर (mol/L) होती है। सन्दर्भ इन्हें भी देखें किसी विलयन के 1लीटर में घुले विलेय की मोलो की संख्या को मोलरता कहते है । मोलरता= विलेय की मोलो की संख्या/विलयन का आयतन(लीटर) में नॉर्मलता श्रेणी:विलयन