Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

किसान पथ लखनऊ

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

किसान पथ लखनऊ लखनऊ का नया आउटर रिंग रोड है जो 104 किलोमीटर के रिंग मे हुआ बना है आउटर रिंग रोड़ की शुरूआत बख्शी का तालाब के आगे डिगोई गाँव से हुई है जहाँ से होते हुए ये कुर्सी रोड के पास, गाँव बेहटा के साथ बाराबंकी के निंदूरा के गाँवों को छूते हुए देवांक्षेत्र को जोड़ेगी। इसी के साथ ये रोड़ गाँव जबरीखुर्द, कटालीपुरवा, गोसाईंगपुरवा, सरसौंधी, मुरादाबाद, मुजफ्फरमऊ और डु़मरीपुरवा गाँव को भी छू रहा है। इसके बाद आउटर रिंगरोड दोबारा लखनऊ सीमा में प्रवेश करके इंदिरा कैनाल से होते हुए -सुल्तानपुर रोड पर अंसल एपीआई की हाइटेक टाउनशिप से गुजरा है। यहाँ गोसाईगंज के गाँव माढरमऊ कलां को रिंग रोड पर छूता है । इसी एलाइनमेंट पर आगे बढ़ते हुए नगराम के गाँव दाऊद नगर से आउटर रिंग रोड गुजरा है। -आगे रायबरेली रोड के गाँव कल्ली पश्चिम के पास से रिंग रोड आगे कानपुर रोड पर लीडा क्षेत्र में अगला पड़ावहोता हुआ मोहान रोड का गाँव फतेहगंज आउटर रिंग रोड निकला है। फिर किसान पथ हरदोई के गाँव सलेमपुर से गोमती नदी पर करते हुये गाँव कंकदाबाद से होते हुये बक्शी के तालाब से मिलकर एक रिंग पूरा हो जाता है। श्रेणी:लखनऊ श्रेणी:लखनऊ में यातायात