411 REFERENCE · Wikipedia
यू°एन°आर°डब्ल्यू°ए°
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
निकट पूर्व के फिलिस्तीनी शरणार्थियो के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत कार्यUnited Nations Relief and Works Agency for Palestine Refugees in the Near East UNRWA fields of operation map 2015.pdf 200px यूएनआरडब्ल्यूए का अभियान(2015) यूएनआरडब्ल्यूए 8 दिसंबर 1949 मानवाधिकार पश्चिमी एशिया उच्चायुक्त-जनरल पियरे क्रैन्नबुउल संयुक्त राष्ट्र US$1.23 बिलियन (2010–2011)http://www.unrwa.org/etemplate.php?id=87 UNRWA – United Nations Relief and Works Agency for Palestine Refugees in the Near East 25 नवंबर 2017 https://web.archive.org/web/20130906121016/http://www.unrwa.org/etemplate.php?id=87 6 सितंबर 2013 live www.unrwa.org
यूएनआरडब्लूए; निकट पूर्व के शारणर्थी फिलिस्तीनियो के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत कार्य अभिकरण (United Nation Relife and Work Agency for palestine Refugeesian in the Near East) यह कार्याभिकरण इजराइल के निर्माण के दौरान (1948 में) अथवा उसके बाद बेघर हुए 7.5 लाख फिलीस्तीनी लोगों को राहत, शिक्षा एवं कल्याण सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 1949 में महासभा के प्रस्तावाधीन एक गैर-राजनीतिक व अस्थायी अभिकरण के रूप में स्थापित
किया गया था।
मुख्यालय तथा कार्य
इसका मुख्यालय गाजा पट्टी एवं अम्मान में है। इसके कार्यकाल को महासभा द्वारा समय-समय पर विस्तारित किया जाता रहा है। अभिकरण द्वारा 1948 के अरब-इजरायल विवाद से
पूर्व कम-से-कम दो वर्ष तक
फिलीस्तीन में रहे व्यक्ति को
फिलीस्तीनी शरणार्थी का दर्जा दिया जाता है। अभिकरण ने कुल 34 लाख लोगों को शरणार्थी के रूप में पंजीकृत किया है, जिनमें से 11 लाख
व्यक्ति 59 शरणार्थी शिविरों में रह रहे हैं। शेष लोग यूएनआरडब्ल्यूए, सीरिया, जार्डन,
लेबनान, पश्चिमी तट एवं गज पट्टी द्वारा अपनी सेवाएँ दिए गये क्षेत्रों, गांवों या कस्बों में निवास करते हैं। 1967 के
संघर्ष के बाद महासभा ने इस अभिकरण को अन्य विस्थापित लोगों (गैर-फिलीस्तीनी) को भी मानवीय
सहायता उपलब्ध कराने की
अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपीं।
1993 से अभिकरण द्वारा
सामाजिक-आर्थिक आधार संरचना के सुधार एवं रोजगार अवसरों के निर्माण
के माध्यम से शांति प्रक्रिया को
समर्थन देने की योजना बनाई गयी है यद्यपि वित्तीय संकट के कारण इस प्रकार
की कई सेवाओं में कटौती करनी पड़ी थी।
सन्दर्भ
श्रेणी:फिलिस्तीन
श्रेणी:संयुक्त राष्ट्र
UNRWA
संयुक्त राष्ट्र