Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

जेनोई किला, सुदाक

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जेनोई किला Genoese_fortress_tower.jpg 44 50 25 N 34 57 28 E सुदाक, क्रीमिया 13वीं–15वीं शताब्दी वास्तुकला जेनोई किला (Genoese fortress; Генуезька фортеця) क्रीमिया प्रायद्वीप के सुदाक शहर का एक किला है। इसे सुदाक किला के नाम से भी जाना जाता है। यह किला 13वीं-15वीं सदी में जेनोआ गणराज्य द्वारा बनाया गया था।अलेक्जेंडर स्मागिन Genoese Fortress https://www.russinfo.in/crimea/crimea-palaces-fortress/genoese-fortress/ russinfo.in 23 अगस्त 2026 en जेनोई किला किले का कुल क्षेत्रफल 27.9 हेक्टेयर है।Complex of the Sudak Fortress Monuments of the 6th - 16th c. https://whc.unesco.org/en/tentativelists/5117/ यूनेस्को 23 अगस्त 2026 en सुदाक किले का परिसर — 6वीं से 16वीं सदी के स्मारक इतिहास सुदाक शहर के पास सबसे पहली किलेबंदी रोमन साम्राज्य ने तीसरी-चौथी सदी में की थी। बोस्पोरन साम्राज्य की भी सोग्दाइया (सुदाक) में अपनी किलेबंदी थी। 13वीं सदी में, जेनोआ गणराज्य के लोग सोग्दाइया में बसने लगे। 13वीं सदी के अंत से 14वीं सदी के आरंभ के बीच, शहर के केंद्र के चारों ओर पत्थर की किलेबंदी बनाई गई। 14वीं सदी में मंगोल आक्रमण के परिणामस्वरूप शहर में जेनोआ गणराज्य की किलेबंदी नष्ट हो गई। ख़ान बर्दी बेग की मौत के बाद, जेनोआ गणराज्य ने सोग्दाइया पर फिर से कब्ज़ा किया और शहर के चारों ओर एक नया किला बनाया। वर्ष 1475 में सुदाक उस्मानी साम्राज्य के नियंत्रण में आ गया। वर्ष 1771 में रूसी साम्राज्य की सेना ने सुदाक पर कब्ज़ा कर लिया। शाही रूसी शासन के दौरान किले का महत्व और रणनीतिक अहमियत खत्म हो गई, इसलिए जेनोआ की इमारतों और किले के कुछ हिस्सों को गिरा दिया गया और उनकी ईंटों का इस्तेमाल नए निर्माण के लिए किया गया। संरचना जेनोई किला एक पहाड़ पर स्थित है, जिसके दक्षिण में काला सागर और उत्तर में एक खंदक है। यह किला दो हिस्सों में बंटा हुआ है। निचला हिस्सा निचला हिस्सा किले का उत्तरी भाग है। निचले हिस्से की दीवार 6-8 मीटर ऊंची और 1.5-2 मीटर चौड़ी है। इसमें 15 मीटर ऊंचे चौदह मीनारें और मुख्य द्वार शामिल हैं।Генуезька фортеця https://7chudes.in.ua/nominaciyi/henuezka-fortetsya/ 23 अगस्त 2026 क्रीमिया स्वायत्त गणराज्य uk जेनोई किला ऊपरी हिस्सा ऊपरी हिस्सा समुद्र के पास बने किले के दक्षिणी आधे हिस्से में है। इसमें कॉन्सल का महल और कई मीनारें शामिल हैं। इन्हें भी देखें कामियानेट्स-पोडिल्स्की किला पिधिरत्सी किला यूरोप में विश्व धरोहर स्थलों की सूची सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ Genoese fortress (Sudak) जेनोई किला, सुदाक श्रेणी:युक्रेन श्रेणी:यूरोप श्रेणी:रूस में दुर्ग