Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

यूजेन ओ' नील

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

यूजेन ग्लेडस्टोन ओ' नील (Eugene Gladstone O'Neill) [1888-1953] अमेरिकी नाटककार थे। 1936 ई० में साहित्य में नोबेल पुरस्कार विजेता। ONeill-Eugene-LOC.jpg यूजेन ओ' नील (एलिस बाउटन की चित्रकृति) यूजेन ग्लेडस्टोन ओ' नील yes 1888 10 16 न्यूयार्क (बैरेट हाउस), अमेरिका yes 1953 11 27 1888 10 16 बोस्टन, मासाचुसेट्स, अमेरिका नाटकलेखन अमेरिकी 1.कैथलीन जेनकिन्स (1909-1912) 2.एजनद बोलटन (1918-1929) 3.कारलोटा माण्टरी (1929–1953) जूनियर यूजेन ओ' नील शाने ओ' नील ऊना ओ' नील जेम्स ओ' नील (पिता) मेरी ईलेन क्वीनलाँ (माता) 1936 ई० में साहित्य में नोबेल पुरस्कार नाटक के लिए पुलित्जर सम्मान (1920, 1922, 1928, 1957) Eugene O'Neill signature.svg जीवन-परिचय यूजेन ओ' नील का जन्म 16 अक्टूबर, 1888 को न्यूयॉर्क के बैरेट हाउस में हुआ था, जो उस जमाने में एक पारिवारिक होटल था।नोबेल पुरस्कार विजेता साहित्यकार, राजबहादुर सिंह, राजपाल एंड सन्ज़, नयी दिल्ली, संस्करण-2007, पृ०-142. इनका पूरा नाम यूजेन ग्लेडस्टोन ओ' नील (Eugene Gladstone O'Neill) था।हिंदी विश्वकोश, खंड-6, नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी, संस्करण-1966, पृष्ठ-451. इनके पिता जेम्स ओ' नील उन दिनों के प्रसिद्ध अभिनेताओं में से एक थे। 7 वर्ष तक तो बालक ओ' नील अपने पिता के साथ उनके अभिनय के सिलसिले में जहाँ-तहाँ घूमते रहे। गर्मी में इनके माता-पिता न्यू लंदन में रहते थे। ओ' नील की पढ़ाई प्रिंसटन विश्वविद्यालय से चल रही थी। वहाँ इन्हें न तो अच्छे अंक मिले और न ही श्रेणी। अतः पढ़ाई बीच में ही छोड़ देनी पड़ी। 1907 में ही नील की शिक्षा समाप्त हो गयी। 1909 में सोने की खोज में दक्षिण अमेरिका के क्षेत्रों में भटकते रहे और अंत में वहाँ से लौट कर आये तो एक मल्लाह के रूप में भर्ती होकर साउथेंप्टन गये। 24 दिसंबर 1912 को उन पर क्षय रोग का आक्रमण हुआ और वह वालिंगफोर्ड गेलार्ड फॉर्म सेनेटोरियम में भर्ती किये गये। यही वह समय था जिसे ओ' नील ने अपना पुनर्जन्म माना है, क्योंकि इसी समय उन्हें अपने समस्त कार्यों पर पुनर्विचार का मौका मिला और अंततः उन्होंने नाटककार बनने का निश्चय किया।नोबेल पुरस्कार विजेता साहित्यकार, पूर्ववत्, पृ०-143. यही निश्चय उन्हें सृजन के साथ-साथ सम्मान के भी शिखर पर ले गया। ओ' नील की तीन शादियाँ हुई थीं, जिनमें से एजनद बोल्टन से उत्पन्न लड़की कोना ने प्रसिद्ध अभिनेता चार्ली चैप्लिन से शादी की थी। सम्मान ओ' नील को नाटकों के लिए पुलित्जर पुरस्कार भी मिला था। 1920 ईस्वी में उन्हें क्षितिज के उस पार के लिए, 1922 ईस्वी में अन्ना क्रिस्टी के लिए और 1928 ईस्वी में अनोखा विश्राम के लिए पुरस्कार मिल चुके थे। 1936 ईस्वी में इन्हें साहित्य में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ये अकेले अमेरिकी नाटककार थे जिन्हें साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया।नोबेल पुरस्कार कोश, सं०-विश्वमित्र शर्मा, राजपाल एंड सन्ज़, नयी दिल्ली, संस्करण-2002, पृ०-237. प्रकाशित पुस्तकें लांग डेज जर्नी इनटू नाइट मिस बिगाटन के लिए एक चाँद बर्फ का आदमी आता है ( शहर में नयी लड़की) क्षितिज के उस पार अन्ना कृष्टि अनोखा विश्राम मकड़ी का जाला काउण्ड ईस्ट फाॅर कारडिफ सन्दर्भ श्रेणी:नोबेल पुरस्कार विजेता साहित्यकार श्रेणी:1888 में जन्मे लोग श्रेणी:१९५३ में निधन