Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पुरस्कार प्रणाली

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

पुष्पोषण (Reinforcement) मनोविज्ञान में व्यवहारवाद के अंतर्गत प्रयुक्त एक महत्वपूर्ण सिद्धांत है, जिसके माध्यम से किसी व्यक्ति के व्यवहार को प्रोत्साहित या नियंत्रित किया जाता है। यह सिद्धांत मुख्यतः इस विचार पर आधारित है कि किसी व्यवहार के बाद मिलने वाले परिणाम उस व्यवहार की पुनरावृत्ति को प्रभावित करते हैं। सिद्धांत जब किसी बालक द्वारा सही उत्तर या वांछित व्यवहार किया जाता है और उसे इसके लिए प्रशंसा (जैसे "शाबाश", "बहुत अच्छा") या कोई पुरस्कार दिया जाता है, तो इसे सकारात्मक पुष्पोषण (Positive Reinforcement) कहा जाता है। इससे बालक में उस व्यवहार को दोहराने की प्रवृत्ति बढ़ जाती है। इसके विपरीत, जब किसी त्रुटिपूर्ण व्यवहार के बाद सुधारात्मक प्रतिक्रिया दी जाती है, जैसे "अभी और प्रयास की आवश्यकता है", तो इसे व्यवहार को सुधारने के लिए एक प्रकार की प्रेरक प्रतिक्रिया माना जाता है, जिससे बालक भविष्य में सही उत्तर देने का अधिक प्रयास करता है। प्रकार पुष्पोषण के मुख्य प्रकार निम्नलिखित हैं: सकारात्मक पुष्पोषण – वांछित व्यवहार के बाद पुरस्कार देना। नकारात्मक पुष्पोषण – अवांछित स्थिति को हटाकर व्यवहार को प्रोत्साहित करना। महत्व पुष्पोषण का उपयोग शिक्षा, बाल विकास और व्यवहार संशोधन में व्यापक रूप से किया जाता है। यह विद्यार्थियों में सीखने की प्रेरणा बढ़ाने और सकारात्मक व्यवहार विकसित करने में सहायक होता है। इन्हें भी देखें व्यवहारवाद दंड मनोविज्ञान सन्दर्भ Skinner B. F. Science and Human Behavior Free Press 1953 Domjan Michael The Principles of Learning and Behavior Cengage Learning 2014 श्रेणी:व्यवहारगत आशोधन श्रेणी:मनोविज्ञान