411 REFERENCE · Wikipedia
राजकीय महाविद्यालय, पचमोहनी, सिद्धार्थनगर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
राजकीय महाविद्यालय, पचमोहनी, सिद्धार्थनगरGovernment Degree College, Pachmohani, Siddharthnagar GDC Pachmohani Siddharthnagar.jpg 282px 2013 सार्वजनिक 14 02 92 0092 (2019-20) 0000 सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश भारत 27 04 50 N 82 59 08 E type:edu inline,title ग्रामीण, 3.01 एकड़ MGDC http://gmdcpsiddharthnagar.org.in
राजकीय महाविद्यालय, पचमोहनी, सिद्धार्थनगर सह-शिक्षा के लिए एक मॉडल (आदर्श) महाविद्यालय के रूप में स्थापित किया गया है। यह पूरी तरह से उत्तर प्रदेश सरकार के प्रबन्धन द्वारा चलाया जा रहा हैhttp://uphed.gov.in/rusa/en/article/state-model-collegeदिसंबर 2020 InternetArchiveBot , जिसको राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा), भारत सरकार के प्रोजेक्ट बॉडी द्वारा नवम्बर 2013 में अनुमोदित किया गया एवं अप्रैल 2015 से निर्माण कार्य सरकार की संस्था द्वारा आरम्भ हुआ। महाविद्यालय का डिजिटल उद्घाटन तथा लोकार्पण प्रधानमन्त्री द्वारा 03 फरवरी 2019 को किया गया था।
स्थिति
राजकीय महाविद्यालय, पचमोहनी, सिद्धार्थनगर, राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा)https://mhrd.gov.in/hi/rashtriya-ucchatar-shiksha-abhiyan-rusa-0-hi संग्रहीत प्रति 13 अप्रैल 2020 https://web.archive.org/web/20190223224947/http://www.mhrd.gov.in/hi/rashtriya-ucchatar-shiksha-abhiyan-rusa-0-hi 23 फ़रवरी 2019 dead के अन्तर्गत केन्द्र सरकार (भारत सरकार) एवं उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के वित्तीय अंश से निर्मित है। जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में उच्च शिक्षा हेतु सरकारी शिक्षा सेवा उपलब्ध कराना है। महाविद्यालय अभी नया है, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से यह तीन वर्ष उपरान्त वित्तीय सहायता के लिए अनुमोदित हो जायेगा। महाविद्यालय, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, सिद्धार्थनगर से कोर्सवर्क और परीक्षा के लिए सम्बद्ध है।
प्रशासन
महाविद्यालय, उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार के नियमानुसार संचालित होता है। प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा निदेशालय स्थित है, जो महाविद्यालय को उपयोगी निर्देश के साथ वेतन, बुनियादी ढाँचागत विकास के लिए बजट उत्तर प्रदेश शासन के माध्यम से उपलब्ध कराता है। महाविद्यालय का क्षेत्रीय उच्च शिक्षा का कार्यालय गोरखपुर में स्थित है। महाविद्यालय का प्रशासन प्राचार्य की देख-रेख में चलता है। प्राचार्य की नियुक्ति उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अनुमोदित की जाती है। प्राचार्य महाविद्यालय का आहरण वितरण अधिकारी होता है तथा प्राध्यापकों, कर्मचारियों को आदेश/ निर्देश निर्गत करता है।
छात्र-छात्रा
महाविद्यालय में मुख्यतः ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्रायें अध्ययन के लिए प्रवेश लेते हैं, जिसमें सरकार के आरक्षण नियम तथा प्रवेश के नियम लागू होते हैं। छात्र-छात्राओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। वार्षिक शैक्षणिक कैलेण्डर के अनुसार छात्र-छात्राओं को पाठ्यक्रम के अतरिक्त पाठ्येत्तर गतिविधियों में भाग लेने के लिए मॉडल महाविद्यालय प्रेरित करता है। विभागीय परिषद्, क्लब, व्याख्यान श्रृंखला, संगोष्ठी, विभिन्न समितियों में छात्र प्रतिनिधित्व व उनकी क्रियाशीलता राजकीय महाविद्यालय, पचमोहनी के अकादमिक वातावरण को गतिशील बनाता है।
फैकल्टी
महाविद्यालय में अभी (वर्तमान में) कुल 14 फैकल्टी/ प्राध्यापक के पद स्थापित हैं। जिसमें उनकी नियुक्ति या तो सीधी भर्ती (असिस्टेंट प्रोफेसर) से या स्थानान्तरण द्वारा प्रदेश सरकार करती है। स्थान्तरित प्राध्यापक, असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर या प्रोफेसर के रैंक का हो सकता है। सीधी भर्ती उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा चयन प्रक्रिया के उपरांत की जाती है। प्राध्यापक–प्राचार्य समूह 'क' का राजपत्रित अधिकारी का पद होता है। जिसका अनुमोदन राज्यपाल, प्रदेश सरकार के पहल पर करता है।
स्टाफ
महाविद्यालय में कनिष्ठ कार्यालय सहायक, वरिष्ठ सहायक/ कार्यालयाध्यक्ष के साथ-साथ अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति उच्च शिक्षा निदेशालय, प्रयागराज के निर्देशों के अधीन होती है।
पाठ्यक्रम
महाविद्यालय में वर्तमान में स्नातक स्तर पर बी ए (मानविकी–कला–समाज विज्ञान), बी एससी (विज्ञान, गणित), बी कॉम (वाणिज्य) का पाठ्यक्रम (ऑफलाइन–ऑनलाइन) उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाने की अनुमति प्रदान की गयी है, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर ने इन पाठ्यक्रमों को चलाने के लिए अनुमोदन किया है।
पुस्तकालय
महाविद्यालय में आधुनिक पुस्तकालय (डिजिटल, इ-लाइब्रेरी) की स्थापना शासन से स्वीकृत है।
बुनियादी ढाँचा
महाविद्यालय परिसर 3.01 एकड़ में बुनियादी सुविधाओं के साथ निर्मित है। छात्र-छात्राओं को परिसर में रहने लिए सुरक्षित अत्याधुनिक छात्रावास, पेयजल हेतु वाटर टावर, खेल का मैदान इस मॉडल (आदर्श) महाविद्यालय में उपलब्ध है। अकादमिक गतिविधियों के लिए चौमंजिला मुख्य भवन में स्मार्ट शिक्षण कक्ष, कार्यालय, प्रयोगशालाएं, कम्प्यूटर कक्ष–सेमिनार हाल, कॉमन रूम की व्यवस्था शैक्षणिक गतिविधियों को उच्चतर बनाने के लिए किया गया है।
देखें
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (भारत)
सन्दर्भ
बाह्य स्रोत