411 REFERENCE · Wikipedia
ड्रेजिंग कार्पोरेशन ऑफ़ इण्डिया लिमिटेड
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ड्रेजिंग कार्पोरेशन ऑफ़ इण्डिया लिमिटेड (Dredging Corporation of India Limited / डी.सी.आई.) भारत सरकार का एक मिनीरत्न सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम है जो निष्कर्षण (ड्रेजिंग) के कार्य में संलग्न है। इसका प्रधान कार्यालय व्यूहनीतिगत महत्त्वपूर्ण कारणों से भारत के पूर्वी तट के विशाखपट्नम में स्थित है। डी.सी.आई. महा और लघु पत्तनों, नौ-सेना, मात्स्यकी बंदरगाहों और अन्य समुद्री संगठनों के नौवहन जलमार्गों में वांछित गहराइयाँ निरंतर उपलब्ध कराने को सुनिश्चित करने में सहायक रहा है। निष्कर्षण के कार्यकलापों की परिसीमाएँ विश्व भर में तेज गति से बढ़ती जा रही है और इन सेवाओं की मांग भी बढ़ती जा रही है और पर्यावरण संरक्षण, पर्यटन, बाढ़-नियंत्रण, सिंचाई, विद्युत-उत्पादन, पत्तन विकास, खननन, भूमि-उद्धार, अपतटीय पाइपलाइनें लगाने इत्यादि के लिए इनका उपयोग किया जा रहा है।
इन्हें भी देखें
निष्कर्षण (ड्रेजिंग)
बाहरी कड़ियाँ
ड्रेजिंग कार्पोरेशन ऑफ़ इण्डिया लिमिटेड का जालघर
श्रेणी:भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम