411 REFERENCE · Wikipedia
तातार भाषा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जुलाई 2015
thumb|240px|यान्या इमल्यै (विकसित अरबी लिपि) में लिखी तातार भाषा
तातार भाषा (तातार: татар теле, तातार तेले; अंग्रेज़ी: Tatar language) रूस के तातारस्तान और बश्कोरतोस्तान के तातार लोगों द्वारा बोली जाने वाली एक तुर्की भाषा है। मध्य एशिया, युक्रेन, पोलैंड, तुर्की, फ़िनलैंड और चीन में भी कुछ तातार समुदाय इसे बोलते हैं। ध्यान दें कि युक्रेन के क्रीमिया क्षेत्र में एक 'क्रीमियाई तातार' नामक भाषा बोली जाती है जो इस तातार भाषा से भिन्न हैं, हालांकि दोनों भाषाएँ भाषावैज्ञानिक नज़रिए से सम्बन्ध रखती हैं। सन् २००२ में अनुमानित ६५ लाख लोग यह तातार भाषा बोलते थे।Ethnologue entry for Tatar https://web.archive.org/web/20120505201331/http://www.ethnologue.org/show_language.asp?code=tat 5 मई 2012 , Ethnologue Languages of the world
लिपि
तातार को अधिकतर सिरिलिक लिपि के ज़रिये लिखा जाता है, लेकिन कुछ लोग अरबी लिपि और रोमन लिपि का इस्तेमाल भी करते हैं। तातार लिखने के लिए अरबी लिपि को ज़रा परिवर्तित करना पड़ा था और इस विकसित लिपि को 'यान्या इमल्यै' (яңа имля, Yaña imlâ) कहा जाता है।
इन्हें भी देखें
तातार लोग
तुर्की भाषाएँ
तातारस्तान
बश्कोरतोस्तान
सन्दर्भ
2
श्रेणी:रूस की भाषाएँ
श्रेणी:तुर्की भाषाएँ
श्रेणी:तातार