411 REFERENCE · Wikipedia
नया रायपुर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
नवा रायपुर Nava Raipur Nava Raipur (Atal Nagar) Montage picture.png बाएँ से दाएँ: छत्तीसगढ़ सरकार राज्य सचिवालय, पुरखौती मुक्तांगन, राजधानी चौक सेक्टर 19, केन्द्रीय व्यापारिक क्षेत्र सेक्टर 21, सेक्टर 4 में सड़कें, रायपुर और नवा रायपुर बी आर टी एस, स्वामी विवेकानंद विमानक्षेत्र, निवासीय अपार्टमेन्ट सेक्टर 29, नंदनवन जंगल सफारी सेक्टर 39 नवा रायपुर India Chhattisgarh 21.161 N 81.787 E inline, title छत्तीसगढ़ में स्थिति देश प्रान्त छत्तीसगढ़ ज़िला रायपुर ज़िला 2000 नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण 2011 भाषा प्रचलित छत्तीसगढ़ी, हिंदी भारतीय मानक समय +5:30 पिनकोड 492101 दूरभाष कोड +91-0771 CG 04 निकटतम नगर रायपुर, भिलाई, दुर्ग लोकसभा निर्वाचनक्षेत्र रायपुर https://navaraipuratalnagar.com
नवा रायपुर, जिसका आधिकारिक नाम अटल नगर-नवा रायपुर है, भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर ज़िले में स्थित एक नियोजित नगर है। यह राज्य की वर्तमान राजधानी, रायपुर, से 17 किमी दक्षिणपूर्व में स्थित है और इसे भविष्य में राज्य की नई राजधानी बनाने के लिए विकसित करा जा रहा है। नवा रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 30 और राष्ट्रीय राजमार्ग 53 द्वारा कई स्थानो से जुड़ा हुआ है।"Inde du Nord - Madhya Pradesh et Chhattisgarh https://web.archive.org/web/20190703183559/https://books.google.com/books?id=X6XNCwAAQBAJ 3 जुलाई 2019 ," Lonely Planet, 2016, ISBN 9782816159172"Pratiyogita Darpan https://web.archive.org/web/20190702180520/https://books.google.com/books?id=7egDAAAAMBAJ 2 जुलाई 2019 ," July 2007
नामकरण
२१ अगस्त २०१८ को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री , रमन सिंह ने घोषणा कर नया रायपुर का नाम बदलकर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर अटल नगर रख दिया गया। पर अब भूपेश बघेलने नवा रायपुर रखने का आदेश दिया है।छत्तीसगढ़ के इस खूबसूरत शहर का नाम होगा 'नवा रायपुर अटलनगर', CM भूपेश बघेल ने की घोषणा
नगर स्थापना
छत्तीसगढ़ की राजधानी के तौर पर नया रायपुर प्रस्तावित किय्या गया है। यह एक विश्वस्तरीय परियोजना है जिसमे की वर्तमान रायपुर से २४ किमी दूर एक नए शहर का सृजन किया जा रहा है। इस के लिए एक बड़े छेत्र की भूमि का अनुग्रहण किया जा रहा है, प्रस्तावित है की कुल ८०००० हेक्टेयर भूमि अनुग्रहित की जायेगी। नये रायपुर में २२५ किमी पक्की सड़क बनाना प्रस्तावित हैं। वर्ष 2014 में मंत्रालय नया रायपुर स्थान्तरित हो चुकी है।
नवा रायपुर में अब तक निर्मित संरचनाएँ
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम
पुरखौती मुक्तांगन
जंगल सफारी
शान्ति शिखर (ऐकेडमी फार पीसफुल वर्ल्ड)
प्रस्तावित स्थल
छत्तीसगढ़ सरकार का मंत्रालय भवन
हिदायतुल्लाह विश्वविद्यालय: नई राजधानी के दक्षिण में ग्राम उपरवारा की 26.93 हेक्टेयर जमीन पर हिदायतुल्लाह विश्वविद्यालय प्रस्तावित हैं
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालाजी
थीम टाउनशिप: नया रायपुर के दक्षिणी दिशा में 159 हेक्टेयर क्षेत्र में 1200 करोड़ रुपए की लागत से खंडवा तालाब के पास थीम टाउनशिप का आवासीय और व्यावसायिक परिसर का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। 54 हेक्टेयर क्षेत्र में बनाए जाने वाले इस अवासीय परिसर में गोल्फ कोर्स, बंगला, विला और अपार्टमेंट शामिल है।
*शान्ति शिखर* (एकेडमी फॉर पीसफुल वर्ल्ड) ब्रह्माकुमारीज रिट्रीट सेंटर, राजयोग मेडिटेशन केन्द्र और अध्यात्मिक संग्रहालय, विशाल आडिटोरियम जहां 1300 लोग एक साथ बैठ सकते है। यहां पर मन को शांत और एकाग्रचित करने की कला सिखाया जाता है। राजयोग के प्रयोग से जीवन मे सुख-शांति लाने की कला सिखाई जाती है। और यह बिल्कुल निःशुल्क है।
5 सितारा होटल व कन्वेंशन: नया रायपुर के मध्य में स्थित सेंट्रल पार्क के किनारे 11 हेक्टेयर जमीन पर कन्वेंशन एवं प्रदर्शन केंद्र में 500 की क्षमता वाले हॉल होगा. यहां 6 सभाकक्ष में 250 व्यक्तियों के बैठने की क्षमता होगी और 2000 वर्गमीटर का आंतरिक प्रदर्शन क्षेत्र होगा। 150 कमरों की क्षमता वाले होटल के निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।
इन्हें भी देखें
रायपुर
रायपुर ज़िला
सन्दर्भ
श्रेणी:रायपुर ज़िला
श्रेणी:छत्तीसगढ़ के नगर
श्रेणी:रायपुर ज़िले के नगर
*
श्रेणी:भारत में नियोजित नगर