411 REFERENCE · Wikipedia
कैप्टन अमेरिका : द विंटर सोल्जर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मई 2018
कैप्टन अमेरिका : द विंटर सोल्जर Captain America The Winter Soldier.jpg पोस्टर एंथनी रूसोजो रूसो केविन फाइगी क्रिस्टोफर मार्कसस्टीफेन मैक्फीली कैप्टन अमेरिका Joe SimonJack Kirby क्रिस इवांस
स्कार्लेट जोहानसन
सेबेस्टियन स्टेन
एंथनी मैकी
कोबी स्मल्डर्स
फ्रैंक ग्रिलो
एमिली वैनकैंप
हेली ऐटवेल
रॉबर्ट रेडफोर्ड
सैमुएल एल जैक्सन हेनरी जैकमैन ट्रेंट Opaloch जेफरी फोर्ड
मैथ्यू Schmidt मार्वल स्टूडियोज़ वॉल्ट डिज़्नी स्टूडियोज़ मोशन पिक्चर्स 2014 3 13 El Capitan Theatre 2014 4 4 संयुक्त राज्य अमेरिका 136 मिनट यूनाइटेड स्टेट्स अंग्रेजी $170 मिलियन $714.8 मिलियन
कैप्टन अमेरिका : द विंटर सोल्जर (अंग्रेजी; Captain America: The Winter Soldier) वर्ष 2014 की अमेरिकी सुपरहीरो प्रधान फ़िल्म है, जो मार्वेल काॅमिक्स के कल्पित नायक कैप्टन अमेरिका पर केंद्रित हैं, जिसे बतौर निर्माता मार्वल स्टुडियोज और वितरक वाॅल्ट डिज़्नी स्टूडियोज़ मोशन पिक्चर्स ने पेश किया है। यह गत 2011 की कैप्टन अमेरिका : द फर्स्ट अवेंजर की अगली कड़ी है और मार्वल सिनेमेटिक युनिवर्स (MCU) का नौवॉं संस्करण भी। फ़िल्म का निर्देशन एंथनी और जाो रुसो ने किया है, तथा पटकथा क्रिस्टोफर मार्कस एवं स्टीफन मैक्फीली ने लिखा है, जिन्होंने गत द फर्स्ट अवेंजर में साथ मिलकर काम किया था। अभिनेता क्रिस इवांस दुबारा कैप्टन अमेरिका की भूमिका में हैं, तो वहीं अन्य शीर्ष भूमिकाओं में स्कार्लेट जोहानसन, सेबेस्टियन स्टेन, एंथनी मैकी, कोबी स्मल्डर्स, फ्रैंक ग्रिलो, एमिली वैनकैंप, हेली ऐटवेल, राॅबर्ट रेडफाॅर्ड और सैमुएल एल जैक्सन आदि शामिल हैं। इस बार कैप्टन अमेरिका : द विंटर सोल्जर में, कैप्टन अमेरिका अपनी टीम ब्लैक विडो और फाल्कन के साथ शील्ड के खिलाफ रची साजिश का पर्दाफाश करने निकलता है, जहाँ उनका सामना एक बेहद रहस्यमय और खतरनाक हत्यारे द विंटर सोल्जर से होता है।
"द विंटर सोल्जर" को 1970 की प्रकाशित, षड्यंत्र प्रधान काॅमिक्स थ्री डेज ऑफ द काॅनडाॅर से प्रमुख तौर से प्रभावित बताया जाता है, जिसकी पटकथा की शक्ल द विंटर सोल्जर के ही लेखक एड ब्रुबैकर ने दी है। पटकथा का लेखन कार्य 2011 में हुआ, जिसके बाद रुस्सो भाईयों ने
सीधे बातचीत के नतीजे से 2012 में निर्देशन का जिम्मा संभाला और कास्टिंग की शुरुआत लगभग उसी महीने हुआ। प्रमुख फोटोग्राफी की शुरुआत अप्रैल 2013 से लाॅस एंजिल्स, कैलिफोर्निया से पहले वाशिंगटन डीसी और क्लीवलैंड, ओहियो में यह संपन्न किया गया। इस दौरान निर्देशकों ने फ़िल्म को ज्यादा से ज्यादा वास्तविक बनाने का लक्ष्य रखा था, जिसमें व्यावहारिक इफैक्टस एवं जोरदार स्टंट दृश्यों का खास ध्यान रखा, जिसमें 2,500 विजुवल इफैक्टस फ़िल्माने के लिए छह विभिन्न कंपनी द्वारा अंजाम दिया गया।
कैप्टन अमेरिका : द विंटर सोल्जर का प्रिमियर लाॅस एंजिल्स में मार्च 13, 2014 को हुआ। अंतर्राष्ट्रीय स्तर की रिलीज मार्च 26, 2014 और उत्तरी अमेरिका में अप्रैल 04, 2014 को, 2D, 3D, और IMAX 3D फाॅर्मेट के साथ की गई। फ़िल्म समीक्षात्मक एवं व्यावसायिक तौर पर काफी कामयाब रही, जिसने वर्ल्डवाईड $714 मिलियन डाॅलर से अधिक बटोरे। वहीं एकेडमी अवार्ड की ओर से यह सर्वश्रेष्ठ विजुवल इफैक्टस के लिए नामांकित भी हुई। इसका अगला भाग कैप्टन अमेरिका : द सिविल वाॅर, जिसे रुस्सो भाई मिलकर निर्देशित कर रहें हैं, इसकी रिलीज मई 06, 2016 तक करने की सूचित की है।
संगीत
सन्दर्भ
श्रेणी:मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की फ़िल्में