411 REFERENCE · Wikipedia
अम्रुता फडनवीस
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अमृता फडणवीस अप्रैल 2025
thumb|right|अम्रुता फड़नवीस
अम्रुता फड़नवीस (नी रानाडे; जन्म 9 अप्रैल 1979) एक भारतीय बैंकर, अभिनेता, गायिका और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उनका विवाह महाराष्ट्र के 9वें और वर्तमान उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस से हुआ है। वे एक्सिस बैंक में उपाध्यक्ष के पद पर हैं।
उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की अध्यक्षता में एक अंतर्राष्ट्रीय शांति पहल नेशनल प्रेयर ब्रेकफास्ट - 2017 में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।http://www.business-standard.com/article/pti-stories/amruta-fadnavis-attends-national-prayer-breakfast-in-the-us-117020800589_1.html अम्रुता फड़नवीस अटैंड्स 'नेशनल प्रेयर ब्रेकफ़ास्ट' इन द यूएस बिज़नेस स्टैंडर्ड 8 फरवरी 2017 प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया 11 अप्रैल 2022
अम्रुता फड़नवीस का जन्म अम्रुता रानाडे के रूप में 9 अप्रैल 1979 को नागपुर, महाराष्ट्र में नेत्र रोग विशेषज्ञ शरद रानाडे और स्त्री रोग विशेषज्ञ चारुलता रानाडे के घर हुआ था। उन्होंने शुरुआत में सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल, नागपुर से पढ़ाई की। वे 16 साल से कम उम्र की राज्य स्तरीय टेनिस खिलाड़ी थीं।आई यूज़्ड टू कॉल हिम सर, हैव नैवर डिमांडेड हिज़ टाइम: अम्रुता फड़नवीस https://indianexpress.com/article/india/politics/i-used-to-call-him-sir-have-never-demanded-his-time/ 11 अप्रैल 2022 द इंडियन एक्सप्रेस 31 अक्तूबर 2014 en उन्होंने जी.एस. कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स, नागपुर से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। बाद में उन्होंने वित्त में एमबीए किया और सिम्बायोसिस लॉ स्कूल, पुणे से कराधान विधियों का अध्ययन किया।देसाई गीता हाओ माई लाइफ़ चेंज्ड इन हावर्स: महाराष्ट्र चीफ़ मिनिस्टर देवेन्द्र फड़णवीस' वाइफ़ स्पीक्स https://www.dnaindia.com/mumbai/report-how-my-life-changed-in-24-hours-maharashtra-chief-minister-devendra-fadnavis-wife-speaks-2031366 11 अप्रैल 2022 डीएनए इंडिया 2 नवंबर 2014 en
व्यवसाय
अम्रुता ने 2003 में एक्सिस बैंक में कार्यकारी खंजाची (कैशियर) के रूप में कार्य किया और बाद में नागपुर में एक्सिस बैंक की व्यावसायिक शाखा से जुड़ीं।
निजी जीवन
अम्रुता ने दिसंबर 2005 में देवेन्द्र फड़नवीस से शादी की।व्हट'स द सीक्रेट टू देवेंद्र एंड अम्रुता फड़नवीस' हैप्पी रिलेशनशिप? https://www.mid-day.com/mumbai-guide/famous-personalities/photo/Devendra-Fadnavis-wife-Amruta-is-a-singer-banker-and-social-activist-14594/2 11 अप्रैल 2022 मिड डे 9 अप्रैल 2019 en उनकी एक बेटी है।
गायिकी
छह साल की उम्र से शास्त्रीय संगीत में प्रशिक्षित, अम्रुता ने विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुति दी है। उन्होंने कई व्यावसायिक और सामाजिक फिल्मों के लिए भी गाया है।
सन्दर्भ
श्रेणी:महाराष्ट्र के लोग
श्रेणी:अभिनेत्री
श्रेणी:गायिका