411 REFERENCE · Wikipedia
जगन्नाथ सिंह (क्रांतिकारी)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जगन्नाथ सिंह पातरJagannath Singh Patar 27 सितंबर 1744 से 5 अप्रैल 1790 जगन्नाथ पातर दामपाड़ा, धालभूम परगना, बंगाल (अब पूर्वी सिंहभूम जिला, झारखण्ड) बंगाल प्रेसीडेंसी, ब्रिटिश भारत चुआड़ विद्रोह भारतीय
जगन्नाथ सिंह (जिन्हें जगन्नाथ पातर भी कहा जाता है; 27 सितंबर 1744 - 5 अप्रैल 1790) भारत के प्रथम क्रांतिकारी और चुआड़ विद्रोह के प्रमुख नेता थे। वह 1766 में बंगाल प्रेसीडेंसी में ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ विद्रोह करने वाले पहले व्यक्ति थे, और उनके विद्रोह को चुआड़ विद्रोह कहा जाता है।Das Binod Sankar https://books.google.co.in/books?id=UGTxUHzhYXwC&redir_esc=y Changing Profile of the Frontier Bengal, 1751-1833 1984 Mittal Publications enMahto Shailendra https://books.google.co.in/books?id=QgEoEAAAQBAJ&redir_esc=y Jharkhand Mein Vidroh Ka Itihas 2021-01-01 Prabhat Prakashan 978-93-90366-63-7 hi
अहम भूमिका
जब ईस्ट इंडिया कंपनी ने पहली बार 1765 में बंगाल के जंगल महल जिले में राजस्व एकत्र करना शुरू किया, तो चुआरों (भूमिजों) ने इनकार कर दिया और उनके खिलाफ विद्रोह कर दिया। 1766 में, जगन्नाथ सिंह के नेतृत्व में जंगल महल के धलभूम, मानभूम, मिदनापुर और बाँकुड़ा जिलों में यह आदिवासी विद्रोह शुरू हुआ।भूमिजों ने किया था चुआड़ विद्रोह, कुड़मी श्रेय ना लें https://www.prabhatkhabar.com/state/jharkhand/singhbhum-east/841217 2022-10-10 Prabhat Khabar hihttps://books.google.co.in/books?id=PPre0_6JZ7gC&redir_esc=y Journal of Historical Research 1959 Department of History, University of Bihar, Ranchi College enSingh K. S. https://books.google.co.in/books?id=vhh_mgEACAAJ&redir_esc=y Tribal Movements in India: Visions of Dr. K.S. Singh 2012 Manohar Publishers & Distributors 978-81-7304-972-9 en
जंगल महलों की भूमिजों को चुआर (अर्थात् सुअर) कहा जाता था। उनमें से कुछ जमींदार बन गए, और खुद को राजा या सरदार कहते थे। ब्रिटिश शासन के दौरान उनके विद्रोहों को चुआड़ विद्रोह कहा गया। जगन्नाथ सिंह धलभूम के घाटशिला में दामपाड़ा के जमींदार थे।https://books.google.co.in/books?id=PPre0_6JZ7gC&redir_esc=y Journal of Historical Research 1959 Department of History, University of Bihar, Ranchi College en 1768 में, उन्होंने अपने 5,000 अनुयायियों के साथ ब्रिटिश कंपनी द्वारा बढ़े हुए राजस्व संग्रह के खिलाफ विद्रोह शुरू किया। जगन्नाथ ने जंगल महलों के अन्य भूमिज जमींदारों जैसे सुबल सिंह, श्याम गंजम सिंह, लक्ष्मण सिंह, आदि की सहायता से विद्रोह का नेतृत्व किया।https://www.livehindustan.com/jharkhand/ghatsila/story-mla-unveiled-the-statue-of-jagannath-singh-patar-the-first-freedom-fighter-hero-of-chuar-rebellion-in-gudjor-7993939.html गुडाझोर में प्रथम स्वतंत्रता सेनानी चुआर विद्रोह के नायक जगन्नाथ सिंह पातर का मुर्ति का अनावरण विधायक ने किया Hindustan hindi 2023-04-07 उन्होंने धलभूम के राजा जगन्नाथ धवल देव (जगन्नाथ धल) के विद्रोह में भी उनका समर्थन दिया था।https://books.google.co.in/books?id=veC1AAAAIAAJ&q=jagannath+dhal+pater&dq=jagannath+dhal+pater&hl=en&newbks=1&newbks_redir=0&source=gb_mobile_search&ovdme=1&sa=X&ved=2ahUKEwjCxKiFlf_-AhWplFYBHWArDIMQ6AF6BAgFEAM#%20supporter The Bhumij Revolt, 1832-33: Ganga Narain's Hangama Or Turmoil Jha Jagdish Chandra 1967 Munshiram Manoharlal en 5 अप्रैल 1790 को अंग्रेजों ने जगन्नाथ सिंह पातर को पकड़कर फांसी दे दी थी।https://www.livehindustan.com/jharkhand/ghatsila/story-unveiling-of-statue-of-chuar-rebellion-hero-jagannath-singh-7997546.html चुआर विद्रोह के नायक जगन्नाथ सिंह की प्रतिमा का अनावरण Hindustan hindi 2023-04-07 उनकी मृत्यु के बाद उनके बेटे बैद्यनाथ सिंह ने 1809-10 में और उनके पोते रघुनाथ सिंह ने 1831-34 में विद्रोह का नेतृत्व किया और अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी।Das Binod Sankar https://books.google.co.in/books?id=fsEBAAAAMAAJ&redir_esc=y Civil Rebellion in the Frontier Bengal, 1760-1805 1973 Punthi Pustak enPravīra https://books.google.co.in/books?id=KbYUAQAAMAAJ&redir_esc=y Jhārakhaṇḍa prophāila 2001 Abhiyāna hiJha Jagdish Chandra https://books.google.co.in/books?id=veC1AAAAIAAJ&redir_esc=y The Bhumij Revolt, 1832-33: Ganga Narain's Hangama Or Turmoil 1967 Munshiram Manoharlal en
इन्हें भी देखें
चुआड़ विद्रोह
सुबल सिंह
रघुनाथ सिंह
गंगा नारायण सिंह
सन्दर्भ
श्रेणी:भारतीय क्रांतिकारी
श्रेणी:आदिवासी
श्रेणी:भारतीय (आदिवासी)
श्रेणी:झारखंड का इतिहास