411 REFERENCE · Wikipedia
पिकनिक
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पिकनिक (Picnic) एक प्रकार की मनोविनोद क्रिया है जिसमें कोई परिवार या अन्य मित्रों या सहकर्मियों का समूह किसी बाहरी वातावरण में किसी स्थान पर भोजन करता है। अक्सर पिकनिक किसी प्राकृतिक रूप से रमणीय स्थान पर करा जाता है, जैसा की झील के किनारे, उद्यान में, पर्वतीय दृश्य वाले स्थान पर, इत्यादि। कभी-कभी पिकनिक करने वाले लोग धरती पर चादर या कम्बल बिछाकर उसपर बैठते हैं, हालांकि वह अपने साथ हलके मेज़-कुरसी भी ला सकते हैं। पिकनिक आयोजन करने वाले स्थान पर अक्सर वाहनों में पहुँचा जाता है, और खानपान का अधिकतर सामान घरों से लाया जाता है। कभी-कभी स्थानीय अधिकारी कुछ स्थानों को पिकनिक के लिए निर्धारित करते हैं, और वहाँ कूड़ा फेंकने के लिए और सुरक्षित रूप से खाना गरम करने के लिए की भी उपलब्धियाँ दी जाती हैं। कुछ पिकनिक पॉटलक होते हैं, जिनमें पिकनिक आने वाला हर व्यक्ति अपनी ओर से सब के लिए कुछ खाने या पीने के लिए लाता है।
== इन्हें भी देखें ==
पॉटलक
मनोविनोद
== सन्दर्भ ==