411 REFERENCE · Wikipedia
तलाश (2003 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
तलाश Talaash_The_Hunt_ Beings.jpg तलाश का पोस्टर पहलाज निहलानीआपबीती:खून की उल्टियां होने के बाद 28 दिन तक अस्पताल में भर्ती रहे पहलाज निहलानी, बोले- वहां मेरा हालचाल जानने सिर्फ शत्रुघ्न सिन्हा आए थे https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/pahlaj-nihalani-was-hospitalised-for-28-days-says-only-shatrughan-sinha-visited-me-in-the-hospital-128566018.html 29 सितम्बर 2023 सुनील दर्शन संजीव-दर्शन सुनील दर्शन के. के. सिंह रोबिन भट्ट अक्षय कुमार, करीना कपूर 3 जनवरी, 2003 भारत हिन्दी
तलाश 2003 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसमें अक्षय कुमार और करीना कपूर ने अभिनय किया है। यह सुनील दर्शन द्वारा निर्देशित और पहलाज निहलानी द्वारा निर्मित है।
संक्षेप
अपनी जेल की सज़ा से माफ़ी प्राप्त करने के बाद बाबू (सुरेश ओबेरॉय) जब घर लौटा तो उसने देखा कि उसका परिवार जिसमें उसकी पत्नी पूर्णिमा, उसका बेटा अर्जुन और बेटी पूजा शामिल हैं, जीवन-यापन के लिए अभावग्रस्त स्थिति में हैं। जिसके बाद वह पुलिस को वह जानकारी जारी करने के लिए मजबूर हो जाता है जिसे वह छुपा रहा था। उसके तीन गैंगस्टर बॉस छोटे पठान (कबीर बेदी), राजू सिंह और डी.के. शर्मा (दलीप ताहिल) उसके परिवार की देखभाल करने के अपने वादे को पूरा करने में विफल रहे।
इसके बाद दोनों ने बदला लेते हुए पूर्णिमा की उपस्थिति में बाबू का सिर काट दिया और इस प्रक्रिया में पूजा का अपहरण कर लिया। जिसके परिणामस्वरूप पूर्णिमा अपनी होश खो बैठती है। 10 साल बाद अर्जुन (अक्षय कुमार) अपनी मां को उसकी बेटी से फिर से मिलाने की उम्मीद में है। वह अपनी बहन की तलाश में निकल पड़ता है, लेकिन इसे संभव बनाने के लिए उसे पहले तीन गैंगस्टरों द्वारा उसके रास्ते में रखी गई सभी बाधाओं को दूर करना होगा।
मुख्य कलाकार
राखी गुलज़ार — पूर्णिमा (अर्जुन की माता)
अक्षय कुमार — अर्जुन
करीना कपूर — टीना
पूजा बत्रा — कामिनी
कबीर बेदी — छोटे पठान
राजबब्बर — रज्जो सिंह
सुरेश ओबेरॉय — बाबू (अर्जुन के पिता)
शक्ति कपूर — उपाध्याय
गुलशन ग्रोवर — सरदार विचित्र सिंह
दलीप ताहिल — डी शर्मा
आशीष विद्यार्थी — पुलिस कमिश्नर
शरत सक्सेना — ब्लैक जॉन
रमी रेड्डी — शेट्टी
विजू खोटे — पोपटभाई
कुनिका — प्रेमा मालिनी
संगीत
गीत गायक समीर संजीव-दर्शन यार बदल ना जाना अलका यागनिक, उदित नारायण 5:23 बागा में जब मोर बोले अलका यागनिक 5:49 तूने कहा जब से हाँ शान, अलका यागनिक 5:47 मासूम चेहरा अलका यागनिक 6:18 महिला संस्करण दिल ले गया परदेसी अलका यागनिक 6:05 भंगड़ा पा ले उदित नारायण, अनुराधा श्रीराम 4:50 ज़िन्दगी से जंग अलका यागनिक 4:25 मासूम चेहरा कुमार शानू 4:56 पुरुष संस्करण रब्बा प्यार से मिला दे वसुंधरा दास 4:12
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0338477 तलाश
श्रेणी:2003 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:संजीव–दर्शन द्वारा संगीतबद्ध फिल्में