Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

गद्दी नगली

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

गद्दी नगली (अंग्रेजी:Gaddi Nagli), उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की स्वार तहसील का एक गाँव है। गद्दी नगली ग्राम पंचायत में छिद्दावाला, मझरा तुर्राब खां (मेवाती वाला), हुसैनगंज गाँव शामिल हैं। गद्दी नगली एक परिचय पुस्तक गद्दी नगली निवासी मोहन सैनी 'गुड्डू ' और अंकित कुमार 'श्रीरंग' के द्वारा लिखी जा रही है, जिसका उद्देश्य गद्दी नगली गाँव की प्राचीन और नवीनतम जानकारी को एकत्रित कर युवा पीढ़ी को अवगत कराना है । गद्दी नगली के ग्राम प्रधान कैलाश सिंह सागर जुलाई 2017 से मई 2021 तक थे और क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रेम सिंह सैनी (बब्बू सैनी) थे । गद्दीनगली के वर्तमान ग्राम प्रधान आसिफा खान पत्नी शाहनवाज बाबू हैं , जो 2 मई 2021 से पदासीन हैं और क्षेत्र पंचायत सदस्य रूपादेवी पत्नी करन सिहँ श्रीवास्तव हैं । जनसांख्यिकी ग्राम की जनसंख्या 2011 की जनगणना के अनुसार 2546 है। जिसमें 1277 पुरुष और 1269 महिलाएं हैं। गद्दी नगली गाँव में अन्य पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या अधिक है। गद्दी नगली गाँव की साक्षरता दर 44.25% है। गद्दी नगली गाँव का औसत लिंग अनुपात 994 है। ग्राम की वर्तमान जनसंख्या 2020 के सर्वे (geoIQ) के अनुसार 3045 है। जिसमें पुरुषों की जनसंख्या 1528 और महिलाओं की जनसंख्या 1517 है। गद्दी नगली गाँव स्वार तहसील से 12 किलोमीटर, रामपुर जिला मुख्यालय से 42 किलोमीटर और उत्तराखण्ड के बाजपुर से 12 किलोमीटर दूर स्थित है। गद्दी नगली गाँव का निकटतम रेलवे स्टेशन बाजपुर रेलवे स्टेशन है। सन्दर्भ श्रेणी:रामपुर ज़िले के गाँव