Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कल्कि सुब्रमणियम

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

कल्कि सुब्रमणियम (अंग्रेज़ी: Kalki Subramaniam) एक भारतीय ट्रांसजेंडर अधिकार कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, कलाकार, अभिनेत्री, लेखिका, प्रेरक वक्ता और उद्यमी हैं। वह तमिलनाडु की निवासी हैं। वह सहोदरी फ़ाउंडेशन की संस्थापक हैं, जो भारत में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों की दृश्यता और सशक्तीकरण के क्षेत्र में अग्रणी संगठनों में से एक है। वह भारत सरकार की नेशनल काउंसिल फ़ॉर ट्रांसजेंडर पर्सन्स की दक्षिण क्षेत्र की प्रतिनिधि एवं सदस्य भी रही हैं। == प्रारम्भिक जीवन == कल्कि सुब्रमणियम का जन्म तमिलनाडु के पोल्लाची नामक एक छोटे शहर में हुआ। एक कामकाजी परिवार में जन्मी कल्कि एक मेधावी छात्रा थीं। उन्होंने दो स्नातकोत्तर डिग्रियाँ प्राप्त कीं—पत्रकारिता एवं जनसंपर्क में स्नातकोत्तर तथा अंतरराष्ट्रीय संबंधों में स्नातकोत्तर। अपने स्नातकोत्तर अध्ययन के दौरान उन्होंने ट्रांसजेंडर महिलाओं के लिए तमिल भाषा में प्रकाशित मासिक पत्रिका सहोदरी की शुरुआत की (सहोदरी का अर्थ “बहन” होता है)। यह भारत की ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए प्रकाशित पहली तमिल पत्रिका थी। कल्कि कई वर्षों तक ऑरोविल में भी रहीं। == सामाजिक कार्य == 2005 से कल्कि भारत में ट्रांसजेंडर अधिकारों के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह तकनीक, कला, सिनेमा और साहित्य को ट्रांसजेंडर सशक्तीकरण के माध्यम के रूप में उपयोग करने वाले अपने अभिनव सामाजिक कार्य के लिए जानी जाती हैं। वह भारत का सर्वोच्च न्यायालय द्वारा ट्रांसजेंडर पहचान को कानूनी मान्यता देने वाले ऐतिहासिक निर्णय के पीछे सक्रिय भूमिका निभाने वाले प्रमुख कार्यकर्ताओं में से एक थीं। 2009 में, एक लोकप्रिय वैवाहिक वेबसाइट द्वारा एक ट्रांसजेंडर महिला का विवाह विज्ञापन अस्वीकार किए जाने के बाद, कल्कि ने भारत की पहली ट्रांसजेंडर विवाह वेबसाइट की शुरुआत की। उन्होंने एलजीबीटीक्यू अधिकारों पर 12 से अधिक वृत्तचित्र बनाए हैं और कई अंतरराष्ट्रीय वृत्तचित्रों में अभिनय भी किया है। 2010 में उन्होंने वंचित ट्रांसजेंडर महिलाओं को नागरिक पत्रकारिता का प्रशिक्षण दिया और उन्हें अपनी कहानियाँ बताने के लिए लघु वृत्तचित्र बनाने के लिए प्रेरित किया। 2019 के अक्टूबर में उन्होंने तमिलनाडु के कोयंबटूर शहर में पहला LGBTQIA प्राइड मार्च आयोजित किया। == उद्यमिता == 2008 में कल्कि ने सहोदरी फ़ाउंडेशन की स्थापना की, जो भारत में ट्रांसजेंडर अधिकारों के लिए कार्य करने वाला एक संगठन है। 2017 में उन्होंने थूरिकाई नामक एक कला परियोजना शुरू की, जिसके माध्यम से 200 से अधिक ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को अभिव्यक्तिपूर्ण कला का प्रशिक्षण देकर उनकी आजीविका के अवसर बढ़ाए। == फ़िल्मी करियर == 2011 में कल्कि ने तमिल भाषा की फ़िल्म नार्थागी में मुख्य भूमिका निभाई, जो ट्रांसजेंडर जीवन पर आधारित थी। 2018 में फ़िल्म सरकार के गीत “ओरु भाइरल पुरात्सी” में उन्होंने विशेष उपस्थिति दी। वह भारत की पहली ट्रांसजेंडर महिला हैं जिन्होंने किसी फ़िल्म में मुख्य भूमिका निभाई। 2019 में उन्होंने समानांतर हिंदी फ़िल्म Kalashnikov – The Lone Wolf में मुख्य भूमिका निभाई। == प्रकाशन == 2015 में उनका तमिल कविता संग्रह कुरी अरुथेयन् प्रकाशित हुआ। 2021 में उनकी अंग्रेज़ी पुस्तक उइ आर नोट द्य आदार्स प्रकाशित हुई, जिसे हार्वर्ड कैनेडी स्कूल के पुस्तकालय में शामिल किया गया। 2024 में उनका तमिल काव्य-संग्रह ओरु थिरुनंगईयिन डायरी कुरिप्पु प्रकाशित हुआ। == पुरस्कार और सम्मान == 2010 – IVLP के अंतर्गत अमेरिका सरकार की आधिकारिक अतिथि 2014 – फेसबुक द्वारा विश्व की 12 प्रेरणादायक महिलाओं में चयन 2016 – NDTV Woman of Worth Award के लिए नामांकन 2019 – TransAmsterdam द्वारा “International Ambassador for Life” == संदर्भ ==