411 REFERENCE · Wikipedia
शियार
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
गीदड़Jackal Flickr - Rainbirder - Golden Jackal (1).jpg गीदड़ जंतु कौरडेटा (Chordata) स्तनधारी (Mammalia) मांसाहारी (Carnivora) कैनिडाए (Canidae) कैनिनाए (Caninae) कैनिनी (Canini) कैनिना (Canina) वॉल्डहाइम, 1817 Jackals.png गीदड़ का भौगोलिक विस्तार जातियाँ
:en:Lupulella adusta
:en:Lupulella mesomelas
:en:Canis aureus
गीदड़ (Jackal), जिन्हें शियार, सियार और शृगाल भी कहते हैं, एक कुत्ते के रूप का जंगली जानवर है। यह मध्यम आकार की कुछ जातियों का उपसमूह है, जो सभी कैनिनी नामक वंश समूह की सदस्य हैं, जिसमें वृक (भेड़िये) और श्वान (कुत्ते) भी आते हैं।The New Encyclopedia of Mammals edited by David Macdonald, Oxford University Press, 2001; 0-19-850823-9Cry of the Kalahari, by Mark and Delia Owens, Mariner Books, 1992.The Velvet Claw: A Natural History of the Carnivores, by David MacDonald, BBC Books, 1992.Foxes, Wolves, and Wild Dogs of the World, by David Alderton, Facts on File, 2004.
विवरण
यह भारत के जंगलों और गन्ने आदि के खेतों में आमतौर से पाया जाने वाला मध्यम आकार का पशु जो लगभग लोमड़ी के तरह का होता है। सामान्य तौर पर सियार गांव के निकट पाया जाता है। सियार भोजन के लिए गांव की भेड़-बकरियों पर भी हमला करते हैं। ये कुत्ते के बच्चे को भी खा जाते हैं। सामान्य तौर पर सियार इंसानों पर हमला नहीं करते लेकिन कभी-कभी ऐसी घटनाएं देखी गई हैं। सियार झुंडों में रहते हैं और एक झुंड में 5 से अधिक सदस्य होते हैं। यह झुंड में हमला भी करते हैं। ठंडी की रातों में सियार एक साथ मिलकर पुकार या आवाज़ लगाते हैं। कुछ दंतकथाओं में ऐसा प्रचलित है कि सियार गांव में प्रवेश करने से पहले गांव में उपस्थित धार्मिक स्थल से पुकार लगाकर प्रवेश की इजाजत मांगते हैं।
सियार साधारणतः 8 से 10 किलोग्राम वजनी होते है और 27 से 33 इंच आकार लम्बे होते है साथ ही पूंछ 10 इंच होती है। इनकी आयु 8 से 10 वर्ष होती है। इनके शिकारी दुश्मन लक्कड़बग्घे,तेंदुए और शेर होते है। कई बार ये दूसरे शिकारियों के किये हुए शिकार को चुराते है। आमतौर पर ये खुले मैदान घास मैदान और झाडिय इलाको में रहना पसंद करते है लेकिन इंसानो के पेड़ कटाई और खेतीबाड़ी से इनका इलाका अब खतरे में होता जा रहा है।
इन्हें भी देखें
वृक (भेड़िया)
कैनिनी
सन्दर्भ
*
श्रेणी:कैनिस
श्रेणी:एशिया के स्तनधारी
श्रेणी:अफ़्रीका के स्तनधारी
श्रेणी:साधारण स्तनधारी नाम