411 REFERENCE · Wikipedia
स्काइफायर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
स्काइफायर विण्डोज़ मोबाइल तथा सिम्बियन प्रचालन तन्त्र युक्त मोबाइल फोनों के लिये एक वेब ब्राउजर है। यह एक यूनिकोड मित्र ब्राउजर है जो कि फोन में हिन्दी समर्थन (हिन्दी फॉण्ट अथवा हिन्दी लेआउट इंजन) न होने पर भी हिन्दी साइटों को पूर्णतः सही तरीके से दिखाता है। जून २०१० से स्काइफायर ने अपनी सेवायें केवल अमेरिका तथा कनाडा में सीमित कर दी हैं।
प्रचालन तन्त्र कम्पैटिबिलिटी
विण्डोज़ मोबाइल संस्करण - ५.० से लेकर ६.५ तक।
सिम्बियन - S60 3rd तथा 5th संस्करण।
स्काइफायर की विशेषताएँ
यह छोटे आकार का है एवं तेज चलता है।
यह यूनिकोड हिन्दी का पूर्ण समर्थन प्रदान करता है। फोन में हिन्दी कतई न होने पर भी हिन्दी साइटों को पूर्ण रूप से सही दिखाता है।
स्काइफायर इंस्टाल करना
दो तरीके हैं:-
अपने फोन के अन्तर्निमित ब्राउजर में स्काइफायर की मोबाइल वेबसाइट - m.skyfire.com पर जायें। इससे आपके फोन के लिए सही संस्करण स्वतः इंस्टाल हो जाएगा।
या स्काइफायर की साइट से अपने फोन मॉडल हेतु सैटअप डाउनलोड कर उसे फोन में ट्रान्सफर करें।
पहला तरीका अधिक सुविधाजनक रहता है।
इन्हें भी देखें
ऑपेरा मिनी
मोबाइल फोन में हिन्दी समर्थन
बाहरी कड़ियाँ
स्काइफायर की वेबसाइट
श्रेणी:वेब ब्राउज़र
श्रेणी:मोबाइल