Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बिहार हिन्दी ग्रंथ अकादमी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सितंबर 2024 बिहार हिन्दी ग्रंथ अकादमी भारत के बिहार राज्य की राजधानी पटना में स्थित एक सरकारी संस्थान है। इसकी स्थापना बिहार सरकार के संकल्प संख्या 453 दिनांक 13 फरवरी,1970 के तहत एक स्वायत्तशाशी संस्था के रूप में की गई थी। इसका उद्देश्य विश्वविद्यालय स्तर के पुस्तकों का हिन्दी में प्रकाशन तथा विक्रय करना है। अकादमी को पुस्तकों के प्रकाशन के लिए प्रकाशन अनुदान भारत सरकार से मिलता है जबकि स्थापना का व्यय बिहार की राज्य सरकार ने उठाया है। अकादमी हिन्दी के प्रचार-प्रसार तथा अंग्रेजी पुस्तकों पर हिन्दी पढ़ने वालों की निर्भरता कम करने के लिए कार्य करती है। 1970 से अबतक यहाँ से 750 से अधिक पुस्तकों का प्रकाशन हो चुका है। श्रेणी:बिहार श्रेणी:बिहार की सरकारी संस्थाएं