411 REFERENCE · Wikipedia
फिदेल कास्त्रो के धार्मिक विचार
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|फिदेल कास्त्रो का एक चित्र उनके शासनकाल के दौरान
फिदेल कास्त्रो के धार्मिक विचार सार्वजनिक चर्चा का विषय बने हुए हैं। वॉशिंगटन पोस्ट के अनुसार, क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो के कारावास से भेजे गए पत्र यह दिखाते हैं कि वह एक अद्भुत आध्यात्मिक चिन्तन वाले पुरुष थे और भगवान में सच्ची आस्था रखते थे।
कास्त्रो ने एक दिवंगत कॉमरेड को श्रद्धाँजलि देते हुए कहते है: ""मैं उसके बारे में एक अनुपस्थित व्यक्ति के रूप में कुछ नहीं कह सकता क्योंकि ऐसा कभी हुआ ही नहीं। ये केवल तसल्ली के शब्द नहीं। हम में से सिर्फ़ वही इस बात को सच्चे तौर पर और स्थाई रूप से अपनी अत्मा की गहराई में उतरने वाला ही महसूस कर सकता है। शारिरिक जीवन अल्पकालिक है जो तेज़ी से गुज़र जाता है. . . . ये सच्चाई हर मनुष्य को सिखाई जानी चाहिए कि आत्मा के अविनाशी मूल्य शारिरिक जीवन से कहीं ऊपर है। इन मूल्यों के बिना जीवन का क्या अर्थ है? फिर इसके बाद जीना है ही क्या? जो ये समझ जाते हैं और दिल खोलकर अपने शारिरिक जीवन को भलाई और इंसाफ़ के लिए बली चढ़ाते हैं - ऐसे लोग मर कैसे सकते हैं? भागवान भलाई और इंसाफ़ का सर्वोच्च प्रतीक है।""http://www.washingtonpost.com/wp-dyn/content/article/2007/02/23/AR2007022301723.html द वॉशिंगटन पोस्ट Letters From Prison: Castro Revealed February 25, 2007 27 नवंबर 2016 https://web.archive.org/web/20161127215816/http://www.washingtonpost.com/wp-dyn/content/article/2007/02/23/AR2007022301723.html 27 नवंबर 2016 live
प्रारम्भिक जीवन और धर्म से दूरी
कास्त्रो का बपतिस्मा किया गया था और उसे रोमन कैथोलिक बालक के रूप में बचपन बीता था पर आगे चलकर उसने इन संस्कारों को त्याग दिया। ऑलिवर स्टोन की एक डॉक्यूमेंट्री कमान्दान्त मे कास्त्रो का कहना है कि "मैं कभी भी आस्तिक नहीं था", और केवल एक ही जीवन में पूर्ण विश्वास रखता है।WLUcOqeoKck Comandante – Fidel Castro & Oliver Stone पोप जॉन २३ ने कास्त्रो को 1962 में कैथोलिक संस्थाओं के दमन के पश्चात ईसाई धर्म से ख़ारिज घोषित किया। January 3, 1962 Pope Excommunicates Castro Chronicle Telegram http://www.nytimes.com/library/world/012698pope-cuba-rdp.html 27 नवंबर 2016 https://web.archive.org/web/20130821223911/http://www.nytimes.com/library/world/012698pope-cuba-rdp.html 21 अगस्त 2013 live कास्त्रो ने खुलेआम इस धारणा की निन्दा की है कि बाइबल का प्रयोग पूरे इतिहास में अफ़रीकी पूर्वज रखनेवालों के शोशन के लिए किया जाता रहा है।Castro and Ramonet 2009. pp. 40–41.
1992 के बाद का समय
1992 में कास्त्रो ने धर्म पर से कई प्रतिबंध हटाए और चर्च जानेवाले कैथोलिकों को क्यूबा की कम्यूनिस्ट पार्टी में शामिल होने की अनुमति दी। उसने अपने देश को नास्तिक के बजाए धर्मनिरपेक्ष बताना प्रारंभ किया। Pope John Paul II's visit to Cuba दि न्यू यॉर्क टाइम्स -on the Web http://www.nytimes.com/library/world/cuba-pope-index.html harv 27 नवंबर 2016 https://web.archive.org/web/20080726145136/http://www.nytimes.com/library/world/cuba-pope-index.html 26 जुलाई 2008 live पोप जॉन पॉल द्वीतीय ने 1998 में क्यूबा का दौरा किया, जो कि किसी भी पदधारी पोप का उस देश का पहला दौरा था। कास्त्रो औअर पोप कई सार्वजनिक सभाओं में साथ-साथ रहे। कास्त्रो गहरे नीले रंग के व्यापारिक सूट पहने थे, जो साधारण कपड़ों से अलग था और जन सभाओं में वह पोप को पूर्ण आदर से सम्बोधित किए थे। Larry Rother January 28, 1998 Pope Condemns Embargo; Castro Attends Mass दि न्यू यॉर्क टाइम्स http://www.nytimes.com/library/world/012698pope-cuba-rdp.html 27 नवंबर 2016 https://web.archive.org/web/20130821223911/http://www.nytimes.com/library/world/012698pope-cuba-rdp.html 21 अगस्त 2013 live दिसम्बर 1998 में कास्त्रो ने क्रिस्मस दिन के समारोहों को सरकारी रूप से पुन:स्थापित किया जिन्हें कम्यूनिस्ट पार्टी द्वारा 1969 में प्रतिबंधित किया गया था। 5 December 1998 http://news.bbc.co.uk/2/hi/americas/228764.stm Castro ratifies Christmas holiday बीबीसी न्यूज़ May 20, 2006 https://web.archive.org/web/20080226194040/http://news.bbc.co.uk/2/hi/americas/228764.stm 26 फ़रवरी 2008 live क्यूबाई जनता को क्रिस्मस की छुट्टी की अनुमति दी गई और सार्वजनिक जुलूसों पर से रोक हटा दी गई। पोप ने कास्त्रो को क्रिस्मस की छुट्टी बहाल करने पर एक धन्यवाद सन्देश टेलिग्राम द्वारा भेजा था। 28 December 1998 http://news.bbc.co.uk/2/hi/americas/243705.stm Pope's Christmas message for Castro बीबीसी न्यूज़ May 20, 2006 https://web.archive.org/web/20070110105703/http://news.bbc.co.uk/2/hi/americas/243705.stm 10 जनवरी 2007 live
धार्मिक मामलों से जुड़ना
2003 में कास्त्रो एक रोमन चर्च के आशीर्वाद समारोह में शामिल हुए। इस बेमिसाल वारदात के पीछे मक्सद ये था कि प्राचीन हवाना की चर्च के लिए प्रार्थना की जाए और पोप की क्यूबा यात्रा की वर्षगाँठ को मनाया जाए। 9 March 2003 http://news.bbc.co.uk/2/hi/americas/2833699.stm Castro attends convent blessing बीबीसी न्यूज़ May 20, 2006 https://web.archive.org/web/20080226194015/http://news.bbc.co.uk/2/hi/americas/2833699.stm 26 फ़रवरी 2008 live पूर्वी धार्मिक चर्च के एक अनुभवी आध्यात्मिक नेता क्यूबा में पहली बार 2004 में आए, जो कि किसी भी लातीनी अमरीकी देश में पहली बार हुआ। क़ुस्तुंतुनिया के धार्मिक नेता पहली बार हवाना की चर्च के पवित्रिकरण में भाग लिए और कास्त्रो को सम्मानित भी किए।A new Greek Orthodox Cathedral consecrated in Havana, Cuba https://web.archive.org/web/20090806230712/http://www.wcc-coe.org/wcc/what/mission/evlet1-2004.html 6 अगस्त 2009 www.wcc-coe.org March 2004. उनके सहायकों ने कहा कि धार्मिक नेता क्यूबाई सरकार के इस निर्णय का जवाब दे रहे थे कि आर्थोडॉक्स ईसाइयों को एक छोटी-सी चर्च दी जाए जो कि हवाना के बीच में स्थित है। Gibbs Stephen 22 January 2004 http://news.bbc.co.uk/2/hi/americas/3418733.stm Castro greets Orthodox patriarch बीबीसी न्यूज़ May 20, 2006 https://web.archive.org/web/20080226193953/http://news.bbc.co.uk/2/hi/americas/3418733.stm 26 फ़रवरी 2008 live पोप जॉन पॉल द्वीतीय की अप्रेल 2005 में मृत्यु हुई। भावुक कास्त्रो ने प्रार्थना में भाग लिया जो कि पोप के सम्मान में हवाना की सबसे बड़ी चर्च में हुई थी और वैटिकन के राजदूतावास की शोक सन्देश पुस्तक पर हस्ताक्षर भी किए। Newman Lucia April 6, 2005 http://www.cnn.com/2005/WORLD/americas/04/04/pope.castro/ Castro signs pope's condolence book CNN 27 नवंबर 2016 https://web.archive.org/web/20090423163852/http://www.cnn.com/2005/WORLD/americas/04/04/pope.castro/ 23 अप्रैल 2009 live 1959 में कास्त्रो अंतिम बार अपनी एक बहन के विवाह में सम्मिलित होने आए थे। कार्डिनल हायमे लूकस ऑरलेगा ई अलामीनो ने समारोह की अध्यक्षता की थी और कास्त्रो का स्वागत किया था जो काले सूट पहने हुए थे और इस बात आभार प्रकट कर रहे थे "जिस प्रकार से पवित्र पिता जॉन पॉल की मृत्यु को क्यूबा के लोगों ने हार्दिक रूप से स्वीकार किया था।" Batista Carlos April 5, 2005 http://www.caribbeannewsnow.com/caribnet/2005/04/05/mourns.shtml Fidel Castro mourns pope at Havana cathedral Caribbean Net News May 11, 2006 https://web.archive.org/web/20161128050612/http://www.caribbeannewsnow.com/caribnet/2005/04/05/mourns.shtml 28 नवंबर 2016 live
स्वयं को ईसाई बताना
2009 में ज़बानी कही गई आत्मकथा में कास्त्रो ने कहा कि ईसाइयत "अत्यधिक इंसान-दोस्त मूल्य" प्रदर्शित करती है जो विश्व को "व्यव्हारिक मूल्यों" दे चुकी है और एक "सामाजिक न्याय" दिखाई है। इसके बाद कास्त्रो ने कहा कि अगर लोग मुझे ईसाई कहें, धार्मिक दृष्टि से नहीं बल्कि सामाजिक दृष्टिकोण से, तो मैं घोषित करता हूँ कि मैं ईसाई हूँ।Castro and Ramonet 2009. p. 156.
क्यूबा और कास्त्रो शासन पर चर्च का नर्म रवैय्या
मार्च 28, 2012 को कास्त्रो की पोप बेनेडिक्ट XVI से 30-मिनट की बैठक की जब पोप क्यूबा की तीन दिन की यात्रा पर आए थे। इससे पूर्व पोप क्यूबा पर अमरीकी प्रतिबंध हटाने की माँग कर चुके हैं। पोप ने और भी खुले क्यूबाई समाज की भी माँग की, जबकि कास्त्रो ने पोप से उनकी भूमिका और चर्च की पछली एक सदी में बदलती तस्वीर पर बात की।http://www.reuters.com/article/us-cuba-pope-idUSBRE82Q18W20120329 संग्रहीत प्रति 27 नवंबर 2016 https://web.archive.org/web/20161126194638/http://www.reuters.com/article/us-cuba-pope-idUSBRE82Q18W20120329 26 नवंबर 2016 live http://www.bbc.com/news/world-latin-america-17542469 संग्रहीत प्रति 27 नवंबर 2016 https://web.archive.org/web/20161127021757/http://www.bbc.com/news/world-latin-america-17542469 27 नवंबर 2016 live http://www.telegraph.co.uk/news/worldnews/the-pope/9172463/Pope-Benedict-XVI-meets-frail-looking-Fidel-Castro-in-Cuba.html संग्रहीत प्रति 27 नवंबर 2016 https://web.archive.org/web/20160207030342/http://www.telegraph.co.uk/news/worldnews/the-pope/9172463/Pope-Benedict-XVI-meets-frail-looking-Fidel-Castro-in-Cuba.html 7 फ़रवरी 2016 live
वैश्विक मामलों पर पोप और कास्त्रो के बीच चर्चा
सितम्बर 20, 2015 को कास्त्रो ने पोप फ़्रांसिस से मुलाक़ात की जहाँ इन दोनों ने पर्यावरण बचाने और वैश्विक समस्याओं पर बातचीत की।http://nypost.com/2015/09/20/pope-francis-meets-fidel-castro/ संग्रहीत प्रति 27 नवंबर 2016 https://web.archive.org/web/20160304103550/http://nypost.com/2015/09/20/pope-francis-meets-fidel-castro/ 4 मार्च 2016 live
सन्दर्भ
श्रेणी:धार्मिक अध्ययन
श्रेणी:क्यूबा